Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुप्रीम कोर्ट ने लगाई निजी अस्पतालों को फटकार
    • एनआरआई परिवार से रिश्वत मांगने वाला एसएचओ गिरफ्तार
    • शहर में बिजली बाधित रहने से हाहाकार मचा
    • हरित रेल तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
    • नीट में तीन बार बदले अंक : छात्रा आर्या सिंह
    • गंगानगर-पल्लवपुरम के वेंडिंग जोन में दुकानों के आवंटन पर मंथन
    • जेपीसी विधेयक में कुछ संशोधनों के साथ अपनी रिपोर्ट तैयार करने में जुटी
    • स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने लहराया चाकू-चापड़, सस्पेंड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने लहराया चाकू-चापड़, सस्पेंड
    देश

    स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने लहराया चाकू-चापड़, सस्पेंड

    adminBy adminJuly 18, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कौशांबी, 18 जुलाई (ता)। बेसिक स्कूल की एक इंचार्ज प्रधानाध्यापिका की हरकत ने छोटे-छोटे बच्चों को दहशत में ला दिया। यही नहीं अभिभावक भी सहम गए। हुआ यूं कि हाथ में चाकू व चापड़ लेकर वह गत सुबह को विद्यालय पहुंच गई थी। वह क्लासरूम में छोटे बच्चों के सामने धारदार हथियार लहरा रही थी।
    इसी दौरान एक अभिभावक ने हाथ में चाकू व चापड़ लिए इंचार्ज प्रधानाध्यापिका का वीडियो बना लिया। अभिभावक ने ऐसा करने का विरोध किया तो वह बोलीं, मैं खुद को असुरक्षित महसूस करती हूं। अगर कोई मुझे गाली देगा तो मैं सिर्फ मारूंगी नहीं, काट डालूंगी। अब मैं किसी को नहीं बख्शूंगी। 13 साल से सब झेल रही हूं।
    यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ तो विभागीय अधिकारियों के साथ ही पुलिस विभाग में भी खलबली मच गई। दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी नीरज उमराव व पुलिस ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका का बयान लिया। इस गंभीर मामले में खंड शिक्षाधिकारी की संस्तुति पर बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार ने आरोपित इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शिखा सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की हैं।
    प्रसारित वीडियो कड़ा ब्लाक के लुकिया प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापिका का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम स्कूल पहुंची। से चाकू और चापड़ जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। वहीं, अभिभावक का आरोप है कि आरोपित प्रधानाध्यापिका पांच दिन से चाकू-चापड़ लेकर आ रही हैं। इसकी वजह से काफी बच्चों ने स्कूल आना बंद कर दिया है।
    विद्यालय के एक छात्र ने कहा कि प्रधानाध्यापिका पिटाई और चाकू दिखाकर डराया करती हैं। इससे बच्चे सहमे रहते हैं। खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि सुबह ही उन्हें इस बारे में जानकारी मिली। एक अभिभावक ने भी बताया कि रास्ते में एक-दो लोगों को भी उन्होंने चाकू दिखाकर डराया-धमकाया है।उनके पति से भी बात हुई है। उन्होंने मानसिक रूप से परेशान होने की बात बताई हैं। बीएसए ने कहा कि इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई प्रचलित है।

    Headmistress brandishes knife and chopper at school; suspended. kaushambi tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट ने लगाई निजी अस्पतालों को फटकार

    July 18, 2026

    एनआरआई परिवार से रिश्वत मांगने वाला एसएचओ गिरफ्तार

    July 18, 2026

    शहर में बिजली बाधित रहने से हाहाकार मचा

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.