Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»वरमौंट में मोस्ट वांटेड गैंगेस्टर नीतिश कौशल गिरफ्तार : एफबीआई
    देश

    वरमौंट में मोस्ट वांटेड गैंगेस्टर नीतिश कौशल गिरफ्तार : एफबीआई

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 18, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 18 जुलाई (ता)। अमेरिका में गैंगस्टर नीतीश कौशल पर शिकंजा कस गया है। लाला उर्फ नीतीश कौशल को अमेरिका में अरेस्ट कर लिया गया है। नीतीश कौशल को अमेरिका ने दो दिन पहले ही मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स की लिस्ट में डाला था। नीतीश कौशल की उम्र महज 26 साल है। उसे गत दिवस एफबीआई यानी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की वांटेड लिस्ट में शामिल किया गया। नीतीश कौशल पर एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन का हिस्सा होने और अपहरण-मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।
    एफबीआई ने अपने सोशल हैंडल पर नीतीश कौशल की गिरफ्तारी की जानकारी दी। एफबीआई के अनुसार, ‘नीतीश कौशल को अमेरिका के वरमोंट में गिरफ्तार कर लिया गया है। आपराधिक गिरोहों की जांच से जुड़े अपराधों के लिए वांछित अन्य भगोड़ों का पता लगाने में एफबीआई की मदद करें। एफबीआई के वांटेड नोटिस के मुताबिक, गैंगस्टर नीतीश कौशल उर्फ ​​लाला एक भारतीय नागरिक है। उस पर अपहरण और मारपीट सहित कई हिंसक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। उसने ये काम भगवानपुरिया संगठित अपराध समूह की ओर से किए थे।
    दरअसल, अमेरिका में गैंगस्टर नीतीश कौशल के खिलाप कई आरोप हैं। हत्या से लेकर तस्करी तक। इसी वजह से एफबीआई यानी संघीय जांच ब्यूरो ने अमेरिका में हत्या, अपहरण और मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से शामिल गैंगस्टर नीतीश कौशल को सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में डाल दिया। यह कार्रवाई भगवानपुरिया गिरोह पर शिकंजा कसने के प्रयासों के तहत की गई है। एफबीआई ने कहा कि भारतीय नागरिक नीतीश कौशल ने भगवानपुरिया संगठित अपराध गिरोह की ओर से हिंसा की घटनाओं को कथित तौर पर अंजाम दिया। उसने कहा कि इन घटनाओं में अपहरण और हमले सहित अन्य अपराध शामिल हैं।
    एफबीआई के बयान के अनुसार, नीतीश कौशल एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में कथित संलिप्तता के लिए वांटेड है। यह संगठन हत्या, अपहरण, मादक पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, धनशोधन और मानव तस्करी समेत विभिन्न अपराधों में शामिल है। एफबीआई को डर था कि नीतीश कौशल फरार हो सकता है. इसलिए उसे मोस्ट वांटेड घोषित कर पकड़ने की कार्रवाई शुरूर कर दी थी।

    Desh Most wanted gangster Nitish Kaushal arrested in Vermont: FBI New Delhi Success tazza khabar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.