शिमला. हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर खतरनाक तेवर दिखाने को तैयार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 19 से 24 जुलाई 2026 तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, चिंता की बात यह है कि 20 और 21 जुलाई को कई जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान विशेष सतर्क रहने और अनावश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी है। भारी बारिश का पूर्वानुमान और प्रभावित क्षेत्र: मौसम विभाग…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
नई दिल्ली. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने वकीलों के लिए सोशल मीडिया और डिजिटल नैतिकता के नियमों को लेकर सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत वकीलों के कोर्टरूम या अदालत परिसर में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने पर रोक लगाई गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वकीलों, कानून के छात्रों और इंटर्न के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बीसीआई ने सभी राज्य बार काउंसिल को वकीलों के सोशल मीडिया इस्तेमाल और डिजिटल आचरण से जुड़े नए नियम तुरंत लागू करने का निर्देश दिया है। 17 जुलाई को जारी पत्र में बीसीआई ने सभी राज्य बार काउंसिल के…
गाजियाबाद, 18 जुलाई। सीएम योगी ने आज गाजियाबाद में ललिता गौतम के परिवार से मुलाकात की। सीएम योगी ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में करीब आधे घंटे तक ललिता के परिवार से बात की। कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे। सीएम योगी ने मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद, पिता और चाचा को एक-एक मुख्यमंत्री आवास देने का ऐलान किया। पुलिस अफसरों से अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली। इससे पहले, पूर्व आईपीएस और मंत्री असीम…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हवाले से एक खबर छपी कि प्रदेश में एक शादी करने वाले को ही रहने का कानूनी अधिकार मिलेगा। राज्य सरकार २० जुलाई से शुरु हो रहे विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता पेश करने जा रहीहै। सीएम ने कहा कि एक प्रदेश एक विधान होना चाहिएव्। हिंदुओं व मुस्लिमों के लिए अलग कानून क्यों हो। उन्होंनेकहा कि यूसीसी बिल आने वाला है जिससे प्रदेश में एक से अधिक शादी करने वालों को स्थान नहीं मिलेगा।कुछ साल पहले एक खबर छपी थी कि दो बच्चों से ज्यादा वालों को सरकारी नौकरी और सुविधाओं…
बच्चों को बीमारियों से बचाने और उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दवा कंपनियां नए टीके विकसित कर रही है और सरकार बच्चों को लगवाने के लिए प्रयास कर रही है तो देशभर में डॉक्टर हजारों की फीस लेकर बच्चों को सुरक्षित रखने की बात कहकर ऐसे टीकेलगा रहेहैं। उसके बावजूद यह पढ़ने को मिलना कि उमस और भीषण गर्मी से गश खाकर गिर रहे हैं स्कूलों में बच्चे। खबर के अनुसार प्राथमिक विद्यालय खजूरी और परीक्षितगढ़ प्राथमिक विद्यालय के दो मामलों को उजागर किया गया है। इसमें बच्चों को दवा पानी पिलाकर खुले में बैठाया जा रहा है। बीएसए आशा…
लगभग दो दशक पूर्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी वृंदावन जाने का मौका मिला क्योंकि बचपन में कई बार अपनी मां के साथ वहां गया तो अच्छी यादें जुड़ी थी और यमुना से विशेष लगाव और सम्मान गाड़ी से उतरकर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन कर यमुना विहार के लिए गया तो नाव में सवार हुए और कुछ दूर चलने पर सामने से एक पाइप से यमुना में गिर रही गंदगी को देखकर बाहर निकल आया। वो याद हमेशा बनी रहती है लेकिन जब श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला और स्वच्छता अभियान की घोषणा की और नदियों को…
नई दिल्ली, 18 जुलाई (ता)। कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki इस साल देश में कई नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकती है। इन्हीं में से एक है नई 3-लाइन वाली इलेक्ट्रिक MPV। YMC कोडनेम वाली Maruti Suzuki की इस इलेक्ट्रिक MPV को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। उम्मीद है कि यह गाड़ी 2026 के अंत तक देश में लॉन्च हो जाएगी।Maruti Suzuki YMC को टेस्टिंग के दौरान पूरी ढककर टेस्ट करते हुए देखा गया है। सामने आई तस्वीरों से इसके डिजाइन की कई सारी बातें पता चली हैं। गाड़ी के सामने का हिस्सा सीधा है और…
लंदन/नई दिल्ली, 18 जुलाई (ता)। भारतीय टीम रविवार को ‘होम ऑफ क्रिकेट’ (लॉर्ड्स) के मैदान पर होने वाले निर्णायक तीसरे अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच को जीतकर 22 साल के सूखे को खत्म करने और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज विजय के इरादे से उतरेगी। कार्डिफ में इंग्लैंड की जबरदस्त वापसी के बाद तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। अब यह निर्णायक मुकाबला इतिहास, व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता और बड़े दांव-पेच से भरा होने वाला है। पलटकर देखा जाये तो लॉर्ड्स ने भारत को कुछ सबसे यादगार पल दिये है जैसे 1983 में कपिल देव का वर्ल्ड कप उठाना हो या 2002…
टोक्यो/नई दिल्ली, 18 जुलाई (ता)। चोटिल चेन युफेई के सेमीफाइनल मैच के बीच हटने के कारण भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने आज शनिवार को जापान ओपन 2026 के महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है। आज यहां मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में खेले गये सेमीफाइनल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु चीन की युफेई के ख्रिलाफ मैच में 21-19, 15-10 से आगे चल रही थीं, तभी दुनिया की नंबर 4 खिलाड़ी और पूर्व ओलंपिक चौंपियन चेन युफेई हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैच से हट गईं और सिंधु को खिताबी मुकाबले में जगह मिल गई।बैडमिंटन…
लखनऊ 18 जुलाई। उत्तर प्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने राजधानी लखनऊ में एक बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. गोमतीनगर विस्तार में शहीद पथ के पास स्थित ‘ओमेक्स आर-2’ रेजिडेंशियल अपार्टमेंट के एक फ्लैट में यह फर्जी कॉल सेंटर बेहद शातिर तरीके से संचालित किया जा रहा था. यहां से अमेरिकी नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट और विभिन्न साइबर अपराधों का डर दिखाकर करोड़ों-अरबों रुपए की जबरन वसूली की जा रही थी. पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर गिरोह के मास्टरमाइंड समेत सात शातिर जालसाजों को दबोच लिया है. इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह के…
