Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने लहराया चाकू-चापड़, सस्पेंड
    • मेरठ के तीन एथलीट डोप पॉजिटिव, दो अस्थायी रूप से निलंबित
    • यूपी सरकार ने रामपुर के एसपी सोमेंद्र मीणा को हटाया
    • वरमौंट में मोस्ट वांटेड गैंगेस्टर नीतिश कौशल गिरफ्तार : एफबीआई
    • शिवरात्रि पर सुनहरी रोशनी से जगमग होगा औघड़नाथ मंदिर, 10 व 11 अगस्त की पूरी रात खुला रहेगा
    • सड़क निर्माण पूरा न होने से वैली बाजार के व्यापारियों में आक्रोश, धरने पर बैठे
    • नीट में तेजस मेरठ टॉपर, देशभर में 164वीं रैंक
    • बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, जल्द जेब में हो सकते हैं प्लास्टिक के नोट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सड़क निर्माण पूरा न होने से वैली बाजार के व्यापारियों में आक्रोश, धरने पर बैठे
    देश

    सड़क निर्माण पूरा न होने से वैली बाजार के व्यापारियों में आक्रोश, धरने पर बैठे

    adminBy adminJuly 18, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 18 जुलाई (प्र)। नगर निगम में बार-बार शिकायत करने के बाद भी वैली बाजार में छोड़ा गया सड़क के एक 10 फीट टुकड़े का निर्माण नहीं किया गया। आए दिन ई-रिक्शा पटलने की घटनाएं हो रही हैं। इसे लेकर शुक्रवार को वैली बाजार के व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। कोई सुनवाई न होने से नाराज वैली बाजार व्यापार संघ के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने शाम को बड़ी संख्या में एकत्र होकर नगर निगम के खिलाफ धरना शुरू कर दिया । सड़क घिरने की सूचना पर देहली गेट थाने से पुलिस बल पहुंचा। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने सड़क से न हटने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। जिससे गुस्साए व्यापारियों ने शाम सात बजे दुकानें बंद कर जमकर नारेबाजी की। निर्णय लिया कि शनिवार सुबह 10 बजे फिर धरना शुरू किया जाएगा। जब तक नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी आकर सड़क निर्माण पूरा नहीं कराते और नालियों की सफाई नहीं करवाते तब तक धरना जारी रखा जाएगा।

    वैली बाजार व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष सनी कंसल ने बताया कि वैली बाजार की सड़क सात महीने पहले बनी थी। घंटाघर से जब वैली बाजार की तरफ मुड़ते हैं तो करीब 10 फीट टुकड़ा छोड़ दिया गया। इसमें गड्ढा हो गया है। आए दिन ई-रिक्शा पलट रही है। कई बार महिलाएं, बच्चे चोटिल हो चुके हैं। कई बार सामान बिखर गया है। क्षेत्रीय पार्षद भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। सप्ताह भर पहले एसएचओ देहली गेट ने वैली व्यापार संघ के महामंत्री रोहित शर्मा से कहा था कि लाला का बाजार का काम पूरा हो रहा है, सामग्री बचने पर इस टुकड़े का निर्माण हो जाएगा। इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मांग की अनदेखी से परेशान होकर व्यापारियों को धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    व्यापारियों का आरोप है कि धरने के दौरान पुलिस बल द्वारा व्यापार संघ के पदाधिकारियों के खिलाफ सड़क घेरकर धरना देने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी गई। जिससे नाराज होकर सभी व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई और विरोध स्वरूप अपने – अपने प्रतिष्ठान व दुकानें तुरंत बंद कर दीं। शाम 5.30 बजे धरना शुरू किया था, करीब एक घंटे बाद पुलिस आकर सड़क खाली करने के लिए कहने लगी। विरोध में शाम सात बजे ही वैली बाजार बंद कर दिया गया। करीब 210 दुकानें हैं। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व वैली बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष वसीम, कोषाध्यक्ष सनी कंसल और महामंत्री रोहित शर्मा ने किया।

    meerut news meerut report tazza khabar Traders in Valley Market protest uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने लहराया चाकू-चापड़, सस्पेंड

    July 18, 2026

    मेरठ के तीन एथलीट डोप पॉजिटिव, दो अस्थायी रूप से निलंबित

    July 18, 2026

    यूपी सरकार ने रामपुर के एसपी सोमेंद्र मीणा को हटाया

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.