Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ट्रांसफार्मर लूटने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद
    देश

    ट्रांसफार्मर लूटने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 25, 2026Updated:June 25, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 25 जून (प्र)। मेरठ में ट्रांसफार्मर लूटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किठौर पुलिस और स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ट्रांसफार्मर का सामान, तेल, उपकरण और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

    पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 12-13 जून की रात रामचन्द्र एन्क्लेव भटीपुरा स्थित एक साइट पर हुई ट्रांसफार्मर चोरी की घटना के बाद की गई। बदमाशों ने वहां तैनात एक गनमैन और दो सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर 250 केवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान और तेल लूट लिया था। इस संबंध में प्रवीण कुमार की तहरीर पर किठौर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें बाद में विद्युत अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं।

    एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर ग्राम रछौती कट के पास चेकिंग के दौरान इन आठ आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
    आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गिरोह के सदस्य सुनसान स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों की पहले रेकी करते थे। इसके बाद कुछ सदस्य चलती विद्युत लाइन में तार काटने और ट्रांसफार्मर खोलने का काम करते थे। गिरोह में दो आरोपी ऐसे भी थे जो लूटे गए सामान को खरीदते और ठिकाने लगाते थे।

    इन लोगों ने दबधुवा, चंदपुरा, धनतला, भटीपुरा, मेघराजपुर, नरहाडा आदि करीब एक दर्जन गांवों में घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों की निशानदेही से ट्रांसफार्मर का तेल, कॉइल, धातु की बनी हुई पत्ती तथा ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण बरामद किए हैं।

    आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन कैनों में लगभग 60 लीटर ट्रांसफार्मर तेल, छह छोटी और आठ बड़ी कॉइल, दो सिलिंडरनुमा बंडल, लगभग 600 धातु की पत्तियां बरामद कीं। इसके अतिरिक्त, ट्रांसफार्मर खोलने के औजार जैसे नौ रिंच, पाना, पेचकश, आरी और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं।

    किठौर थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सैना ने बताया कि मुख्य आरोपी साबिर के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और विद्युत अधिनियम के तहत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जाहिद और सादिक पर भी गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    पुलिस के मुताबिक इस वारदात में लिसाड़ी गेट के अंबेडकर मूर्ति के सामने निवासी जाहिद, समर गार्डन निवासी कासिम, लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव नरहाड़ा निवासी सादिक, साबिर, दिलशाद, कासिम तथा लूट का सामान खरीदने वाले कंकरखेड़ा के गांव महमूदपुर निवासी यासीन तथा शाहरुख को मेरठ गढ़ मार्ग स्थित रघौती मोड़ से गिरफ्तार किया गया है।

    meerut news meerut report tazza khabar Transformer theft uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.