Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मेरठ के युवक की सोनीपत में पीट-पीटकर हत्या, पिता को कॉल पर सुनवाई बेटे की चीखें
    देश

    मेरठ के युवक की सोनीपत में पीट-पीटकर हत्या, पिता को कॉल पर सुनवाई बेटे की चीखें

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 29, 2026Updated:June 29, 2026No Comments40 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 29 जून (प्र)। खरखौदा के खंदावली गांव निवासी 26 साल के विशाल की हरियाणा, सोनीपत के राई में पीट पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात शनिवार शाम की है। जब विशाल के पिता शिवकुमार को आरोपियों ने पहले मेरठ में मोबाइल पर फोन किया। उससे कहा कि विशाल यानि तुम्हारे बेटे की हत्या कर दी है, इसे उठा ले जाओ। तब घरवालों को बेटे की हत्या की जानकारी हुई। वहीं रविवार को पिता शिवकुमार गांव के कुछ लोगों के साथ राई पहुंचे। जहां पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर शिकायत की है। वहीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विशाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विशाल की हत्या के पीछे उम्रदराज महिला जो एक युवक की मां है उससे अफेयर की बात सामने आ रही है। जबकि पिता ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग के शक के साथ ही ₹40 हजार के लेनदेन का भी विवाद बताया है।

    मेरठ के खरखौदा का मूलनिवासी इन दिनों सोनीपत के राई एरिया में रहने वाले विशाल की पड़ोसियों ने शनिवार देर शाम हत्या कर दी। विशाल (26) राई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राजधानी बेसन कंपनी में प्लांट ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था। मूल रूप से मेरठ के खंदावली गांव का रहने वाला था। रविवार को विशाल के पिता शिवकुमार सोनीपत पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। विशाल के पिता शिवकुमार का कहना है कि शनिवार रात 8 बजे उनको उन्हें पड़ोस में रहने वाले अनुज उर्फ तनुज का फोन आया। फोन पर पीछे से विशाल के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। मैंने जब विशाल से बात कराने को कहा तो जवाब मिला, विशाल को खत्म कर दिया है, यहां से उठाकर ले जाओ। शिवकुमार ने आगे बताया कि इसके बाद मैं तुरंत कुछ लोगों के साथ राई के लिए रवाना हो गया। वहां पता चला कि अनुज ने अपने साथियों के साथ मिलकर विशाल पर लाठी-डंडों से हमला किया है। पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।

    शिवकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटे विशाल के पड़ोस में ही ओमबीर का परिवार रहता है। ओमबीर को शक था कि विशाल का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात से उसका बेटा अनुज भी विशाल से नाराज रहता था। मां से अफेयर के शक पर पड़ोसी ने 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पड़ोसी परिवार के लोगों ने युवक को खेतों में ले जाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    विशाल के भाई अतुल ने बताया कि जब विशाल नौकरी के लिए राई क्षेत्र में आया था, तब वह शुरुआती दिनों में उनके साथ ही किराए के मकान में रहता था। कुछ समय बाद दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद विशाल पड़ोस के ही दूसरे मकान में किराए पर रहने लगा। हालांकि, दोनों भाइयों का आपसी संपर्क बना हुआ था और वह नियमित रूप से नौकरी पर जाता था।

    अतुल का आरोप है कि हत्या के पीछे अफेयर नहीं, बल्कि पैसों का विवाद था। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपियों के साथ विशाल का रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि पैसे वापस नहीं देने पड़ें, इसलिए आरोपियों ने महिला का नाम बीच में लाकर पूरे मामले को प्रेम प्रसंग का रूप देने की कोशिश की और उसी बहाने विशाल को निशाना बनाया। शिकायतकर्ता शिवकुमार ने बताया ओमबीर ने विशाल से 40 हजार रुपए उधार लिए थे। विशाल के द्वारा पैसे मांगने पर ओमबीर ने उसे झूठे आरोपों में फंसाकर उसकी हत्या कर दी।

    परिजनों के अनुसार, घटना वाली रात विशाल अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव जठेड़ी के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसे जबरन अपने कब्जे में लेकर सुनसान स्थान की ओर ले जाया गया।

    अतुल ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने विशाल के साथ पूरी रात अमानवीय व्यवहार किया। उन्होंने दावा किया कि उसके भाई को जंगल की ओर ले जाकर लाठी-डंडों से तब तक पीटा गया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

    सोनीपत पुलिस के मुताबिक, गांव जठेड़ी निवासी ओमवीर स्वयं थाना राई पहुंचा और सूचना दी कि उसके बेटे तनुज ने विशाल की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी है तथा शव खेत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मैक्स हाइट मेट्रो व्यू के सामने जठेड़ी-राठधाना रोड स्थित खेत से विशाल का खून से लथपथ शव बरामद किया। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम के प्रभारी डॉ. रवि ने मौके का निरीक्षण किया। टीम ने खून से सनी मिट्टी के नमूने एकत्र किए और शव से कुछ दूरी पर पड़े दो बांस के डंडों को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया।

    राई थाना पुलिस ने शिवकुमार की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। थाना राई के प्रभारी एवं जांच अधिकारी इंस्पेक्टर यशबीर ने बताया कि गांव जठेड़ी के खेत में युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news Youth murdered in Sonipat
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.