Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित
    • यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में 1 से 5 जुलाई तक झमाझम बारिश का अलर्ट
    • बदरीनाथ के प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर किया चालान
    • मेरठ के युवक की सोनीपत में पीट-पीटकर हत्या, पिता को कॉल पर सुनवाई बेटे की चीखें
    • 10 सदस्यीय समिति स्कूलों में आग से सुरक्षा के लिए हर जिले में बनाई जाएगी
    • व्हाट्सएप पर वायरस दोस्तों के नाम से भी आ सकता है
    • अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना, गूंजा हर हर महादेव का जयघोष
    • माधवपुरम बिजलीघर पर जड़ा ताला, पथराव के बाद दिल्ली रोड जाम
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रिटायर्ड बैंककर्मी के घर लाखों की चोरी में दंपति समेत तीन गिरफ्तार
    देश

    रिटायर्ड बैंककर्मी के घर लाखों की चोरी में दंपति समेत तीन गिरफ्तार

    adminBy adminJune 29, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 29 जून (प्र)। नौचंदी थाना क्षेत्र के सेक्टर-5 शास्त्रीनगर में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी के घर से सोने के आभूषण और नगदी समेत 25 लाख रुपये की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दंपति समेत तीन को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से दो लाख रुपये की नगदी तथा सोने के आभूषण बरामद किये हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

    एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने रविवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में वारदात के खुलासे की जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि 20 जून की रात में सेक्टर-5 शास्त्री नगर निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मचारी राजकुमार खुराना के घर से चोरों ने जेवरात और नगदी चोरी कर ली थी। जिस पर 21 जून को राजकुमार खुराना नौचंदी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी अविनाश पांडेय ने तीन टीमें गठित की थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो राजकुमार खुराना के घर में घुसते हुए दो संदिग्ध कैद हो गए। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की शिनाख्त नजाकत पुत्र सलीम निवासी ढवाई तथा उसके साथी सलीम पुत्र अजीज निवासी जाटव चौक के रूप में की।
    नजाकत वर्तमान में सेक्टर-4 शास्त्रीनगर में किराये के मकान में रहता है ।

    एसपी सिटी ने बताया कि रविवार को नौचंदी ग्राउंड के पास से नजाकत व सलीम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। साथ ही, बताया कि जेवरात नजाकत की पत्नी अकीला खातून के पास हैं। इसके बाद पुलिस ने अकीला खातून को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किये आभूषण बरामद किये। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो लाख रुपये की नगदी के अलावा आभूषणों में एक मंगलसूत्र की चेन, चार कान के टॉप्स, एक अंगूठी, चार हीरे के टॉप बरामद किये हैं। वारदात में फरार एक आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

    प्लंबर से बढ़ाई नजदीकियां
    पुलिस जांच पड़ताल में पता चला कि राजकुमार खुराना के घर में पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। इस दौरान नजाकत ने एक प्लंबर से नजदीकियां बढ़ाई। फिर उसके बार में मकान मालिक के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अपने साथी सलीम व एक अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

    घर की भव्यता देख करते हैं टारगेट
    एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला
    यह एक संगठित गिरोह है। अक्सर खुशी के अवसर पर घर की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी जाती है। वीडियो में भव्य नजर आने वाले घर को गिरोह टारगेट करने के लिए चिह्नित करता है। फिर, गिरोह का एक सदस्य उसकी रेकी करता है।

    मां के साथ मासूम भी जेल में
    नजाकत की पत्नी अकीला खातून की निशानदेही पर पुलिस ने सोने के आभूषण और नगदी बरामद की है। पुलिस ने उसको भी जेल भेजा है। अकीला को जब प्रेसवार्ता में महिला कांस्टेबल लेकर आयी तो उसकी गोद में एक साल का बच्चा भी था। इसलिए मां के साथ मासूम भी जेल चला गया। क्योंकि बच्चा अभी मां का दूध पीता है।

    meerut news meerut report tazza khabar Theft worth lakhs at retired bank employee's home uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित

    June 29, 2026

    यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में 1 से 5 जुलाई तक झमाझम बारिश का अलर्ट

    June 29, 2026

    बदरीनाथ के प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर किया चालान

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.