लखनऊ, 29 जून (ता)। राजधानी में कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना के बाद सभी जिलों में स्कूलों में आग से सुरक्षा के लिए 10 सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। इस संबंध में उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश जारी कर दिया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बनने वाली समिति में एडीएम, पुलिस आयुक्त या एसएसपी द्वारा नामित पुलिस अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, डीआईओएस, बीएसए, जिला सूचना अधिकारी, राज्य आपदा मोचन बल की ओर से नामित अधिकारी के अलावा एनसीसी के नामित अधिकारी को समिति का सदस्य बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बनने वाली ये समितियां अपने से संबंधित क्षेत्र में 200 स्कूलों को चिह्नित करेगी। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के 100 विद्यालय, 60 निजी विद्यालय व 40 सरकारी व गैर सरकारी महाविद्यालय शामिल होंगे। चिह्नित स्कूलों में अग्निसुरक्षा के उपायों की जांच की जाएगी। इसके लिए एसडीआरएफ, पीएसी, एनडीआरएफ, अग्निसुरक्षा विभाग, एनसीसी, एनएसएस, सीआइएसएफ, सिविल डिफेंस विभागों के साथ समन्वय बनाकर विद्यार्थियों को मास्टर ट्रेनर के जरिये प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों व स्कूलों के स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि, आपदा की स्थिति में सभी मिलकर सुरक्षा के उपायों पर काम कर सकें।
Trending
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
- आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे
