मेरठ, 29 जून (प्र)। मोदीपुरम से पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए गत दिवस मोदीपुरम से 43 श्रद्धालुओं का जत्था श्रद्धा उत्साह और हर हर महादेव के जयघोष के बीच रवाना हुआ। यात्रा का शुभारंभ पल्लवपुरम रुडक़ी रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया। करीब 10 दिनों की इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालु पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के हिमलिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। प्रस्थान से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागतपूर्वक विदाई दी और उनके सकुशल लौटने की प्रार्थना की। इस अवसर पर व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं के सफल दर्शन और सुरक्षित वापसी की शुभकामनाएं दीं। व्यापार संघ के संरक्षक पूर्ण चंद सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण सैनी, मंत्री नवीन कंसल, उपाध्यक्ष डॉ भूपेंद्र पंवार, मंत्री संजय चौहान, कपिल सैनी, सतवीर सिंह, मीडिया प्रभारी फुरकान सैफी, राहुल मोतला, सचिन पाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

