नई दिल्ली, 29 जून (ता)। अगर आप किसी दोस्त के नाम से व्हाट्सएप पर आई कोई भी फाइल तुरंत खोलकर देखने लगते हैं, तो जरा सतर्क हो जाएं साइबर सुरक्षा एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) ने व्हाट्सएप वेब एंव डेस्कटॉप उपयोगकर्ताओं को बड़े पैमाने पर फैलाए जा रहे मैलवेयर अभियान को लेकर सतर्क किया है। एजेंसी ने कहा कि साइबर अपराधी हैक किए गए व्हाट्सएप अकाउंट से संदिग्ध फाइलें भेजकर लोगों के कंप्यूटर और लैपटॉप को निशाना बना रहे हैं। एजेंसी ने सलाह दी है कि यदि व्हाट्सएप पर कोई फाइल आती है, तो उसे तुरंत न खोलें, चाहे वह संदेश किसी परिचित के अकाउंट से ही क्यों न आया हो। फाइल खोलने से पहले संबंधित व्यक्ति से यह पता कर लें कि उसने वास्तव में वह फाइल भेजी है।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

