सोनभद्र, 13 फरवरी। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने अपगी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने वाले पिता को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। गत दिवस सुनवाई करते हुए अदालत ने इसे बेहद गंभीर अपराध मानते हुए दोषी पिता को शेष जीवन काल तक कारावास में रखने का आदेश दिया। उस पर 1.50 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।जिले का यह पहला मामला है, जिसमें अदालत ने आरोप तय होने के बाद महज 35 दिन में सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया है। इससे पहले पिछले वर्ष पाक्सो एक्ट के ही…
Author: admin
नई दिल्ली 13 फरवरी। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि सभी राज्यों के लिए रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) के गठन पर पुनर्विचार करने का यह सही समय है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह संस्था घर खरीदारों के बजाय, दागी बिल्डरों को लाभ पहुंचाने के अलावा कुछ नहीं कर रही है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को रेरा पुनर्गठन पर विचार करने का आदेश देते हुए यह टिप्पणी की। पीठ ने कहा कि रेरा का गठन घर खरीदारों के लिए किया गया था, लेकिन वे पूरी तरह से निराश और हताश…
नई दिल्ली, 12 फरवरी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया भाषण को लेकर राजनीतिक विवाद सातवें आसमान पर पहुंच गया है। हालांकि अब यह भी साफ हो गया है कि राहुल गांधी के सामने से एक बड़ी मुसीबत टल गई है। इसका बड़ा कारण है कि राहुल गांधी के खिलाफ सरकार विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी, लेकिन गौर करने वाली बात यह भी है कि यह मामला अभी तक पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के द्वारा लोकसभा में…
प्रयागराज, 12 फरवरी। हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि यदि आरोपी न्यायालय में उपस्थित होकर मुकदमे का सामना ही नहीं कर रहा है तो केवल शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति के आधार पर सीआरपीसी की धारा 256 के तहत उसे बरी नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि ऐसी स्थिति में बरी करना कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है। यह आदेश न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने चेक बाउंस के आरोपी राय अनूप प्रसाद की आठ याचिकाओं पर एकसाथ सुनवाई करते हुए दिया है। कोर्ट ने याची पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है जो उसे शिकायतकर्ता को देने…
धार्मिक नगरी हरिद्वार आदि से पवित्र जल लेकर हरियाणा राजस्थान, दिल्ली और यूपी में स्थित अपने गंतव्यों को जाने वाले शिवभक्त कांवड़ियों का यहां से होकर जाना शुरू हो गया है। आज रूड़की रोड पर गाजियाबाद, दिल्ली और अन्य जगहों पर जाने वाले शिवभक्तों के बोल बम जयकारों से मार्ग गूंज रहा था और यह पता चलता था कि भगवान शिव को मनाने के लिए पूजन करने का मैन पर्व महाशिव रात्रि आ गया है।वैसे तो यह पर्व देशभर में शिवभक्तों द्वारा पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ धूमधाम से मनाया जाता है और खबरों से पता चलता है कि…
सालभर मेहनत करने के बाद अगर आपको पता चले कि आप सरकारी बाबू की गलती से परीक्षा नहीं दे पाएंगे तो कैसे लगेगा इसका अंदाजा हर छात्र आसानी से लगा सकता है और उसकी परेशानी अभिभावक भी खूब समझ सकते हैंं। इस बारे में एक खबर के अनुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा से कुशीनगर जिले के करीब 700 व्यक्तिगत परीक्षार्थी वंचित हो सकते हैं। जांच में उनके परीक्षा आवेदन-पत्रों पर प्रधानाचार्य की जगह लिपिक द्वारा किए गए हस्ताक्षर पाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कुशीनगर ने अपनी जांच रिपोर्ट संबंधित पत्राचार शिक्षण संस्थान प्रयागराज को भेज…
देश दुनिया में संस्कृत के श्लोक और हिंदी से गूंजने वाली वाराणसी के २३५ साल पुराने राजकीय इंटर कॉलेज में अब अंग्रेजी में पढ़ाई होगी। जानकर अच्छा लगा क्योंकि इससे यह अहसास होता है कि कॉलेज अपडेट और उसकी दशा में सुधार होगा और छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा प्राप्त कर भविष्य को निखार सकेंगे। एक खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के पहले राजकीय कॉलेज क्वींस इंटर कॉलेज में आगामी सत्र से अब अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। कॉलेज के इतिहास में 235 साल बाद पहली बार ऐसा होगा जब बच्चे हिंदी के साथ ही अंग्रेजी माध्यम में भी पढ़ाई…
लखनऊ, 12 फरवरी। रोडवेज बसों में जल्दी ही 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त में सफर करने को मिलेगा। इसके लिए बजट में एक लाख रुपये की टोकन व्यवस्था कर दी गई है। अभी तक परिवहन निगम रक्षाबंधन पर हर साल महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर कराने की व्यवस्था करता रहा है। परिवहन विभाग के बजट में इसकी व्यवस्था होने से यह साफ हो गया कि आने वाले समय में बजट आंवटन कर इस योजना की शुरूआत की जाएगी। कुछ समय पहले शासन ने 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए निगम की बसों…
नई दिल्ली, 12 फरवरी। बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पारंपरिक सीट गोपालगंज-3 पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। यहां ठछच् के उम्मीदवार एसएम जिलानी को दो हिंदू उम्मीदवार कड़ी टक्कर दे रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार गोविंद चंद्र प्रमाणिक और गणो फोरम के दुलाल चंद्र विश्वास को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। गोपालगंज-3 सीट में टुंगीपाड़ा और कोटालिपाड़ा इलाके आते हैं। टुंगीपाड़ा में करीब 26 प्रतिशत और कोटालिपाड़ा में 47 प्रतिशत से ज्यादा हिंदू आबादी है। यह इलाका शेख मुजीबुर रहमान की जन्मस्थली है और लंबे समय से अवामी लीग का गढ़ माना जाता रहा है।गोविंद चंद्र…
ऋषिकेश, 12 फरवरी। अखिल भारतीय धर्म संघ के उत्तराखंड बैठक में संतों ने जगद्गुरु देवादित्यानंद को ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज का उत्तराधिकारी चुना। संतों ने इसके लिए एक कार्यक्रम करने का भी निर्णय लिया।शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थानम ऋषिकेश में अखिल भारतीय धर्म संघ के उत्तराखंड प्रांत के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश भट्ट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। डॉ. भट्ट ने कहा कि शंकराचार्य माधवाश्रम ने आजीवन सनातन धर्म के लिए काम किया। उन्होंने गो, गंगा, गायत्री, रोटी, बेटी, चोटी को लेकर पूरे भारत वर्ष में अलख जगाई । माधवाश्रम के महंत अभयचौतन्य ने कहा कि…
