प्रयागराज, 21 मार्च (अम)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की डूबने से मौत के मामले में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ से जवाब मांगा है। पूछा है कि घटनास्थल पर सूचना मिलने के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ जैसी विशेषज्ञों की टीम मौजूद थीं, पर्याप्त समय के बावजूद युवक को बचाया नहीं जा सका।यह सवाल न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान उठाया। उन्होंने कहा कि हलफनामे में यह स्पष्ट करना होगा कि बचाव के लिए क्या कदम उठाए गए थे। वहां मौजूद टीम के सदस्यों,…
Author: admin
गाजियाबाद 21 मार्च। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की पुलिस ने 7 राज्यों में आतंकी हमलों की साजिश को नाकाम किया है। जासूसी और रेकी करने वाले गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 5 नाबालिग भी शामिल हैं। बालिग आरोपितों की पहचान गणेश, गगन, दुर्गेश और विवेक के रूप में हुई है। पहीं अब तक गिरोह के 15 सदस्य पकड़े जा चुके है। पहले गिरफ्तार 6 जासूसों की निशानदेही पर ही अन्य 9 को दबोचा गया है। जांच और पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए भारत में काम…
नई दिल्ली, 21 मार्च (भा)। सरकार ने अवैध ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 वेबसाइट्स-एप्स को ब्लॉक किया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार अब तक कुल 8400 ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाया जा चुका है। इनमें से करीब 4900 वेबसाइट्स ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद ब्लॉक की गई हैं।सरकारी सूत्रों के अनुसार जिन प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की गई है, वे मुख्य रूप से अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े थे। इनके जरिए बड़े स्तर पर अवैध लेनदेन और जुए को बढ़ावा मिल रहा था। इसे रोकने के लिए आईटी एक्ट और अन्य…
मथुरा 21 मार्च। मथुरा में फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर गौरक्षक चंद्रशेखर की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बाबा के नजदीकी का कहना है कि रविवार सुबह बाबा 2 साथियों के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे। उस ट्रक में भारी संख्या में गौवंश थे। और बाबा हमेशा गौतस्करी के खिलाफ सक्रिय रहते थे। इसीलिए बाबा ने गौ-तस्करों के खिलाफ ट्रक को ओवरटेक करते हुए उनके सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी। तभी अचानक ड्राइवर ने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए फरार हो गया। बाबा की मौके पर ही मौत हो…
लखनऊ 21 मार्च। प्रदेश में आउटसोर्सिंग के जरिये होने वाली भर्तियों में सरकार आरक्षण का ध्यान रखेगी। कहीं सीमा का उल्लंघन न हो, इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस पर भी नजर रखी जाएगी कि विपक्ष इसे लेकर भ्रम न फैला सके। आरक्षण को लेकर संगठन की ओर से दिए गए फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें संघ और भाजपा की शुक्रवार को हुई समन्वय बैठक में कहीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार की मौजूदगी में पांच कालिदास मार्ग स्थित सीएम आवास पर हुए मंथन में छह संगठनात्मक क्षेत्रों में की गई समन्वय बैठकों…
नई दिल्ली, 21 मार्च (अम)। मार्च का महीना खत्म होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन शेष हैं। इसके बाद नया वित्तीय वर्ष 2026-27 शुरू होने वाला है। इस नए वित्तीय वर्ष में बैंकिंग के नियमों में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर एचडीएफसी बैंक के करोड़ों ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला है। 1 अप्रैल से बैंक अपने एटीएम ट्रांजैक्शन के नियमों को और सख्त करने जा रहा है।अब तक ग्राहक एटीएम से यूपीआई के जरिए कैश निकालने को एक अलग और अतिरिक्त सुविधा मानते थे, लेकिन नए नियमों के तहत अब यूपीआई विड्रॉल को भी…
कोलंबो 21 मार्च। दक्षिण एशिया के महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर बढ़ते सैन्य तनाव के बीच श्रीलंका ने बड़ा कूटनीतिक फैसला लिया है। उसने अमेरिकी लड़ाकू विमानों को अपने यहां नहीं उतरने नहीं दिया। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने संसद से कहा, हमने मार्च की शुरुआत में अपने मटाला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो अमेरिकी जंगी विमानों को उतरने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया। राष्ट्रपति दिसानायके ने बताया कि जिबूती स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने से आने वाले इन विमानों ने 4 और 8 मार्च को श्रीलंका आने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने बताया कि ये 8 एंटी शिप मिसाइलों…
नेशविले 21 मार्च। टेनेसी की तीन किशोर छात्राओं ने इस हफ्ते एलन मस्क की एक्सएआई पर उनकी असली तस्वीरों को अश्लील यौन छवियों में बदलने के आरोप में मुकदमा दायर किया है। इसमें कंपनी फंस गई है। हाई स्कूल के इन छात्राओं ने मस्क की कंपनी के मुख्यालय कैलिफोर्निया में केस लगाया है। छात्राओं के वकील ने कहा, ये मामले पहले जैसे नहीं हैं जिनमें बचाव का रास्ता निकल सके। इनमें मूल तस्वीरों को आपत्तिजनक मुद्राओं में बदलने के प्रमाण रखे गए हैं। इन तीनों छात्रों ने अपनी पहचान गुप्त बनाए रखने के लिए जेड डो 1, 2 और 3…
केंद्र सरकार ने Whatsapp को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम में इस्तेमाल हो रहे Whatsapp डिवाइस ID को ब्लॉक करने का आदेश दिया है, ताकि डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर लगाम लगाई जा सके। सरकार ने सख्ती बरतते हुए उन सभी डिवाइस को ब्लॉक करने का आदेश दिया है, जिन पर Whatsapp अकाउंट बनाकर साइबर ठग भोले-भाले लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके पैस ठगते हैं। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर विंग इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) की रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने…
नई दिल्ली 21 मार्च। देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए अप्रैल का महीना बड़ी राहत लेकर आने वाला है। दरअसल, बढ़ती महंगाई के केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया गया है, जो सीधे आम आदमी की जेब और समय की बचत से जुड़ा है। अब लाभार्थियों को हर महीने कोटे की दुकान के चक्कर काटने और लंबी लाइनों में लगने की मजबूरी से निजात मिलने वाली है। सरकार ने अप्रैल महीने में ही आगामी तीन महीनों का राशन एकमुश्त वितरित करने का ऐलान किया है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने इसकी जानकारी दी…
