Author: admin

नई दिल्ली 23 मार्च। रुपये में एक बार फिर जबरदस्‍त गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया, 41 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर के मजबूत रुख से भारतीय करेंसी (Rupee Vs Dollar) दबाव में है. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और सुबह के सत्र में घरेलू शेयर बाजारों में आई भारी गिरावट ने स्थानीय मुद्रा को और कमजोर कर दिया. 93.84 पर खुला और फिर लुढ़का…

Read More

लखनऊ 23 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो-रक्षा व गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गो-सेवा भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है और इस क्षेत्र में योगदान देने वालों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक गोशाला में ‘भूसा बैंक’ स्थापित करने, स्थानीय किसानों से समन्वय कर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को गो-आश्रयों से जोड़ने के निर्देश दिए। शनिवार को गोसेवा आयोग के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के…

Read More

बस्ती 23 मार्च। बीमार मां का उपचार कराने के लिए अवकाश मांगने वाले वरिष्ठ सहायक पुनीत पांडेय को जिला कृषि अधिकारी कार्यालय ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) दे दी। यद्यपि वरिष्ठ सहायक ने अवकाश अनुमन्य न होने की स्थिति में वीआरएस मांगा था वीआरएस के समय तक उनके पास 122 दिन का अर्जित अवकाश शेष था। बीआरएस देने के तय नियमों और मानकों का पालन न होने पर शासन ने संयुक्त कृषि निदेशक को इसकी जांच सौंपी है। कृषि विभाग में तैनात वरिष्ठ सहायक पुनीत पांडेय ने 31 अक्टूबर 2023 को अवकाश प्रार्थना पत्र देते हुए एक नवंबर से 20 नवंबर…

Read More

नई दिल्ली 23 मार्च। जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों की संख्या और अमानवीय स्थितियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रूख अपनाया है। कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 18 मई तक जेलों से जुड़ी अपडेटेड जानकारी देने का निर्देश दिया है। इस जानकारी में हर जेल की स्वीकृत क्षमता और भीड़भाड़ को रोकने के लिए उठाए गए कदम शामिल होंगे। दरअसल, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से उनके अधिकार क्षेत्र में मौजूद महिला जेलों की संख्या और उनमें उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी…

Read More

क्षेत्र में बेहतर विकास और रोजगारपरक योजनाएं बनाने के दृष्टिकोण से प्रदेश के हर जिले में एक सर्वे जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग निजी एजेंसियों और एनजीओ के माध्यम से कराने की तैयारी कराने में लगा है। इसमें यह पता किया जाएगा कि आपके परिवार में कितने लोग हैं और दसवीं से ज्यादा पढ़ाई करने वालों की संख्या क्या है। साथ ही अन्य प्रकार की जानकारियां मांगे जाने की ओर संबंधित खबर इशारा कर रही है अगर देखें तो प्रथम दृष्टया यह गलत भी नहीं है। मगर सवाल यह उठता है कि आखिर सरकार कितने सर्वे कराएगी। और आखिर में…

Read More

सेना में शामिल गोरखाओं की वीरता और साहस के चर्चे हमेशा ही होते रहे हैं। पूर्व में भारतीय सेना की सात गोरखा राइफल में अभी भी ३० हजार से अधिक गोरखा एक खबर के अनुसार कार्यरत है। हर बटालियन में अभी भी गोरखा सैनिकों की कमी नहीं है। इनका इतना बड़ा संख्या में सेना में भर्ती हुई होगी इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि आज भी पांच से छह सौ करोड़ रुपये नेपाली गोरखाओं को पेंशन के दिए जाते हैं। आज खबर पढ़ी कि अग्निवीर योजना में नेपाली गोरखा के लिए रास्ते हुए बंद। सहील गलत तो सरकार और…

Read More

आज अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया जा रहा है। देश में वर्ष २०२६ के बजट में वानिकी क्षेत्र के लिए विशेष ध्यान दिया गया है और विगत नौ वर्षो में प्रदेश में २४२.१८ करोड़ पौधों का रोपण इको पर्यटन को बढ़ावा और विभिन्न वानिकी गतिविधियों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना करने की दिशा में काम किया जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण का असर रोकने और हरियाली जिससे नागरिकों को साफ हवा मिल सके के लिए पौधारोपण वक्त की सबसे बड़ी मांग कही जा सकती है। ध्यान से सोचें तो असली खुशी और सरल जीवन किसी ना किसी…

Read More

प्राकृतिक संतुलन स्वास्थ्य और फसल के लिए हानिकरण कीड़ों आदि का सफाया करने में सक्षम गौरेया का हमारे जीवन में हमेशा ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है गोरैया मात्र एक पक्षी ही नहीं बचपन में मनोरंजन और बच्चों को सक्रिय बनाये रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान करती थी क्योंकि जब यह चहचहाते हुए घर के आंगन या बाहर लगे पेड़, घर की मुंडेर और कभी कभी घर के चौक में आकर चहचहाट करती थी तो माहौल हल्का फुल्का कर देती थी और बच्चे जब इसे पकड़ने भागते थे तो वह भाग जाती जिससे हम सक्रिय रहते थे और अगर घर में…

Read More

नई दिल्ली, 21 मार्च (अम)। केरल में चुनाव का एलान हो गया है। चुनावी हलचल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गत दिवस कहा कि केरल के लोग अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने राज्य में यूडीएफ की सरकार बनाने की वकालत की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा टीम यूडीएफ ही टीम केरलम है।उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि हर उम्मीदवार केरलम के लोगों की आवाज, उनकी उम्मीदों और उनके भरोसे को दर्शाता है। इस टीम में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ बदलाव लाने वाले युवा चेहरे भी शामिल हैं।…

Read More

भागलपुर 21 मार्च। बिहार के भागलपुर जिले की लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर एक बड़े हादसे की आहट सुनाई देने लगी है। गंगा नदी की तेज धाराओं और वर्षों से रखरखाव की भारी कमी के कारण, पुल के पिलर नंबर 17, 18 और 19 के चारों ओर बनी सुरक्षा दीवारें ढह गई हैं, जिससे पिलरों की मजबूती पर सीधा असर पर रहा है। पिलर नंबर 18 की स्थिति सबसे भयावह है, जहां कंक्रीट का सुरक्षा घेरा पूरी तरह गंगा की लहरों में समा चुका है। ऐसे में, अब उन लाखों लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा…

Read More