नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने पर अड़े कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं द्वारा लगभग एक माह के धरने के बाद बीते दिवस संसद की ओर किए गए कूच और उसमें जुटे एक लाख समर्थकों पर हुए लाठीचार्ज और इनके द्वारा किए गए पथरावके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। पेपर लीक राजनीति काहिस्सा नहीं है। दोषी बचेंगे नहीं के बावजूद बीते दिवस खबरों के अनुसार सीजेपी के कार्यकर्ता पुन जंतर पर लौट आए और प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी द्वारा किए गए प्रदर्शन और धरने के दौरान इन्हें कार्यकर्ताओं सहित हिरासत में लेकर रात में छोड़ दिया गया। प्रधानमंत्री आवास पर धरना दे रहे राहुल गांधी से मिलने गए केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने वार्ता से मामले को सुलझाने की बात की। लेकिन कोई फायदा नहीं हो पाया। बताते चलें कि अब युवाओं की मांग को लेकर किए जा रहे धरने को लाठीचार्ज से राजनीतिक धार मिलने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि जिस प्रकार से इसे लेकर संसद में चर्चा हुई उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि मामला तूल पकड़ सकता है। तो केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों से मुलाकात की और आंदोलन कारियों से वार्ता के लिए पहुंचे। पीएम मोदी ने नीट पेपर लीक को घोर महापाप बताया। तो नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा धमेंद्र प्रधान के साथ साथ गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई है। कौन इस्तीफा देगा कौन नहीं आंदोलन समाप्त होगा या बढ़ेगा यह समय बताएगा लेकिन जिस प्रकार से यह मुददा राजनीतिक दलों के साथ ही आंदोलनकारियों से अलग युवाओं के हाथों में पहुंच रहा है वो स्थिति ठीक नहीं है। सरकार को मुझे लगता है कि देशहित में समयानुकुल निर्णय लेना चाहिए।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

