Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    • उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा
    देश

    शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 22, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    19 की उम्र में दो बेटी के बाद हुआ तलाक, दूसरे पति ने बढ़ाया हौंसला
    नई दिल्ली, 22 जुलाई (ता)।
    बचपन में ही पोलियोग्रस्त हो गई शर्मिला धनकड़ को कम उम्र में शादी का दंश झेलना पड़ा। ससुराल में मिली प्रताड़ना से जीवन ऐसा नर्क हुआ कि महज 19 साल की उम्र में दो बेटियों की मां बनी शर्मिला मायके लौट आई। 6 साल बाद दूसरी शादी से जिंदगी बदलनी शुरू हुई। मिस्त्री पति अजीत सिंह ने 34 की उम्र में शर्मिला को पैरा एथलेटिक्स शुरू कराई। जल्द एफ-57 शॉटपुट में शर्मिला ने भारतीय टीम में जगह बना ली। अब 40 साल की शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर दावा ठोक रही हैं। पिछले राष्ट्रमंडल व पैरा एशियाई खेलों में चौथे स्थान पर रहकर पदक चूकीं शर्मिला को उम्मीद है कि उनकी झोली पदक से जरूर भरेगी।
    शर्मिला की पहली शादी हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुई थी। उनकी दूसरी शादी रेवाड़ी में हुई। शर्मिला खेलों की दुनिया में आगे बढ़ती रहीं इसके लिए पति अजीत ने अपना घर भी बेच दिया। शर्मिला कहती हैं कि वह ग्लासगो में पदक जीतकर सबसे पहले घर खरीदने की कोशिश करेंगी। अभी वह रेवाड़ी में किराए के मकान में रह रही हैं। शर्मिला गर्व से कहती हैं कि वह हरियाणा की पहली महिला बस कंडक्टर हैं। 2018 में जब हरियाणा रोडवेज में हड़ताल हुई तो उन्हें कंडक्टर की नौकरी मिली। हालांकि उनकी यह नौकरी बाद में छूट गई। शर्मिला कहती हैं कि उन्हें वापस बुलाया जा रहा है, लेकिन वह अब नहीं जाएंगी।

    Desh New Delhi Sharmila is staking a claim for a medal at the Glasgow Commonwealth Games. Sport tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल

    August 11, 2026

    फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें

    August 11, 2026

    BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.