मेरठ, 22 जुलाई (प्र)। भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर गत दिवस राष्ट्रव्यापी आंदोलन के प्रथम चरण के अंतर्गत मेरठ मंडल के विभिन्न डाकघरों में सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। इसी परिप्रेक्ष्य में मेडिकल, कचहरी, मेरठ कैंट आदि डाकघरों समेत सभी के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। मंडलीय सचिव अपूर्व चौधरी ने बताया कि यह शांतिपूर्ण आंदोलन लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली के नाम पर कर्मचारियों के शोषण को समाप्त किया जाए। आरएमएस सेवा को पहले की तरह संचालित किया जाए। रिक्त पदों पर जल्दी भर्ती की जाए। वेतन विसंगतियों का निराकरण किया जाए। कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए । आदि मांगों को लेकर किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि डाक कर्मचारी संघ भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है। मांगों का शीघ्र निराकरण न होने पर प्रदेश पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। यदि जिला मेरठ की कार्यकारिणी द्वारा समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो कार्य का पूर्ण बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अंशुल सांगवान, रजत, मनोज, हेमंत, अंकित त्यागी, रोहित शर्मा, संदीप राणा आदि ने काली पट्टी बांधकर काम किया।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
