नई दिल्ली, 07 मई (ता)। Acer ने भारत में अपना नया टैबलेट Acer Iconia iM11-22M5G लॉन्च कर दिया है। इस नए एंड्रॉयड टैबलेट में 11.45-इंच की 2.2K स्क्रीन दी गई है और ये MediaTek 8791 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 8GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज है। फोटो के लिए इस टैबलेट में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसमें 7,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। खास बात ये है कि कंपनी इसके साथ कीबोर्ड और स्टाइलस पेन फ्री दे रही है, जिससे आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से एक वर्कस्टेशन या कैनवास में बदल सकते हैं।
भारत में Acer Iconia iM11-22M5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 25,499 रुपये रखी गई है। ये सिंगल सिल्वर कलर में उपलब्ध है और इसे Acer के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Acer ऑनलाइन स्टोर, Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है।
ये टैबलेट एंड्रॉइड 15 पर चलता है और इसमें 11.45-इंच की 2.2K IPS स्क्रीन दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 450 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। टैबलेट के साथ बॉक्स में ही एक एक्टिव स्टाइलस पेन (Active Stylus Pen) मिलता है, जो 4096 लेवल की प्रेशर सेंसिटिविटी को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसके साथ एक कीबोर्ड कवर भी मिलता है जिसे पोगो पिन कनेक्टर के जरिए जोड़ा जा सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक 8791 प्रोसेसर लगा है, जिसकी स्पीड 2.4GHz तक है। इसमें एक खास AI प्रोसेसिंग यूनिट (APU) भी दी गई है। टैबलेट में 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरे की बात करें तो पीछे की तरफ 16-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2 और USB टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें Acer की PureVoice टेक्नोलॉजी के साथ स्टीरियो स्पीकर्स भी हैं। टैबलेट में 7,400mAh की बैटरी है जो 18W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Trending
- आज से शुरू हुई जनगणना, मोबाइल से खुद भर सकेंगे जानकारी, 22 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
- भारत में Acer का नया टैबलेट हुआ लॉन्च, कीमत- 25,499 रुपये
- सदाशिव ध्यूंसर महादेव मंदिर में पांडवों ने गुजारा था कुछ समय
- वंदे मातरम का अपमान दंडनीय अपराध राष्ट्रगीत और गान व प्रार्थना का विरोध क्यों ?
- पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था की कमर ऑपरेशन सिंदूर ने तोड़ी
- आयुष्मान सुविधा है जरुरी, फर्जी भुगतान लेने वालों की निगरानी जरुरी; पात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी अस्पतालों में दी जाएं ज्यादा सुविधाएं
- 1 मिनट में बुक होंगे 1.5 लाख तत्काल टिकट
- उम्रकैद काट रहे हिन्दू कैदी और मुस्लिम डिप्टी जेलर बने जीवनसाथी

