Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगी रोमांचक टक्कर
    • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर स्वयं सेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया
    • हर कष्ट का निवारण है मां की छाया में, एक बार सच्चे मन से उसके प्यार को याद तो कीजिए
    • 800 साल पुराने तेलंगाना में स्थित शिव मंदिर के ध्वस्तीकरण पर केंद्रीय गृह मंत्री दें ध्यान! बहुसंख्यकों व सनातनधर्मियों की भावनाओं को देखते हुए जल्द कराया जाए पुनरूद्धार
    • सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चौराहों और तिराहों पर बनाये जाए स्पीड ब्रेकर और जबरदस्ती हेल्मेट उपयोग के लिए दवाब न डाला जाए, 15 वर्ष के युवाओं को दिया जाए लाइसेंस
    • गेमिंग मंच गेम्सक्रफ्ट के तीन संस्थापक पीएमएलए के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार
    • 10वीं पास छात्र कर सकेंगे सभी ट्रेड में आवेदन
    • यश 300 रूपये लेकर एक्टर बनने बेंगलुरु पहुंचे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर पोस्टपेड में बदलेंगे, 10 जून तक बिल उपभोक्ताओं को एसएमएस या वाट्सएप से भेजा जाएगा
    देश

    सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर पोस्टपेड में बदलेंगे, 10 जून तक बिल उपभोक्ताओं को एसएमएस या वाट्सएप से भेजा जाएगा

    adminBy adminMay 8, 2026No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 08 मई (प्र)। प्रदेश में अब नया बिजली कनेक्शन स्मार्ट मीटर के पोस्टपेड मोड में ही मिलेगा। प्रदेशभर में अब तक 83 लाख से अधिक प्रीपेड मोड में किए जा चुके स्मार्ट मीटर को फिर से पोस्टपेड मोड में बदला जाएगा। इसमें मेरठ के दो लाख से अधिक उपभोक्ता शामिल हैं। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को पहले की तरह जून से बिल देने के संबंध में पावर कारपोरेशन के एमडी ने सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिए हैं।

    मई में उपभोग की गई बिजली का बिल उपभोक्ताओं को 10 जून तक एसएमएस या वाट्सएप के माध्यम से भेजा जाएगा। उपभोक्ताओं को अगले 15 दिन में बिल जमा करने की सुविधा मिलेगी। 15 दिन में बिल न जमा करने पर अगले सात दिन में कनेक्शन काट दिया जाएगा। 30 अप्रैल तक के बकाए बिल का घरेलू उपभोक्ता 10 किस्तों में जबकि अन्य श्रेणियों के उपभोक्ता तीन किस्तों में विलंब अधिभार सहित जमा कर सकेंगे।

    मेरठ जनपद में शहरी क्षेत्र में एक लाख आठ हजार और ग्रामीण क्षेत्र में एक लाख प्रीपेड स्मार्टमीटर उपभोक्ता हैं। प्रीपेड मीटरों को लेकर जनपद के उपभोक्ता लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे थे। पुरानी मोहन पुरी की महिलाओं ने सामान्य रूप से सात से एक हजार रुपये के बिलों के प्रीपेड में कन्वर्जन के बाद तीन चार हजार रुपये तक दिए जाने की बात कहते हुए हंगामा किया था।

    इसके बाद महिलाओं ने घरों में लगे प्री पेड मीटर उखाड़ कर मोहनपुरी बिजली उपकेद्र पर डाल दिए थे। विपक्षी दल और किसान संगठन आए दिन प्री पेड स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे।

    तकनीकी दिक्कतों के चलते स्मार्ट प्रीपेड मीटर से उपभोक्ताओं को हो रही दिक्कतों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने चार मई को प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था को समाप्त करने की घोषणा की थी।

    गुरुवार को कारपोरेशन के एमडी नितीश कुमार ने सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में परिवर्तित करने संबंधी निर्णय के बारे में बताते हुए निर्देश दिए गए हैं। अब सभी नए कनेक्शन स्मार्ट मीटर के माध्यम से पोस्टपेड मोड में ही दिए जाएंगे।

    मई में बिजली खपत संबंधी बिल पोस्टपेड पद्धति में उपभोक्ताओं को 10 जून तक एसएमएस या वाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएं। स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि स्मार्ट मीटर की आटोमैटिक रीडिंग न उपलब्ध होने पर मैनुअल रीडिंग कर अनिवार्य रूप से 10 तक बिल उपलब्ध कराया जाए। उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन नंबर रजिस्टर्ड न हो या गलत हो तो उसे डिस्काम के संबंधित वाट्सएप नंबर पर कनेक्शन संख्या के माध्यम से अपडेट कराने के बारे में बताया जाए। 1912 के माध्यम से भी बिल हासिल किया जा सकेगा।

    meerut news meerut report smart prepaid meters tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगी रोमांचक टक्कर

    May 9, 2026

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर स्वयं सेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया

    May 9, 2026

    हर कष्ट का निवारण है मां की छाया में, एक बार सच्चे मन से उसके प्यार को याद तो कीजिए

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.