Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हंतावायरस क्रूज शिप से 12 देशों में पहुंचा
    • बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर बाबर आजम
    • समयानुकुल और पात्रों को न्याय दिलाने में सक्षम है सरकारी नौकरियों में अस्थायी नियुक्तियां रोकने से संबंध सुप्रीम कोर्ट का फैसला
    • विश्वव्यापी मानव सेवा से जुड़े रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों को सक्रिय और इससे उददेश्यों की पूर्ति हेतु किया जाए जागरूक
    • दस तोले सोने का हार माता बज्रेश्वरी के दरबार में किया भेंट
    • संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ की नई तारीख का हुआ ऐलान
    • प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर घटे 11,45,124 फॉलोअर्स
    • अमरीकी अदालत ने रद्द किया टैरिफ, ट्रंप ने दी जजों को धमकी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती परीक्षा परिणाम जारी, 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने मारी बाजी
    देश

    यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती परीक्षा परिणाम जारी, 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

    adminBy adminMay 8, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 08 मई। उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया। 4543 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इनमें 12,333 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया है।

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती-प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को चार पालियों में कराई थी। हर विषय में न्यूनतम 35 प्रतिशत, कुल 50 प्रतिशत अंक पाने वाले अभ्यर्थियों में मेरिट और आरक्षण के आधार पर 12,333 को अभिलेख सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) के लिए सफल घोषित किया गया है। भर्ती बोर्ड के मुताबिक, डीवी/पीएसटी की प्रक्रिया मई के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इसकी पूरी जानकारी जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) 2025 की मुख्य परीक्षा के लिए 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

    ऑनलाइन भरे गए फार्मसेट की हार्डकॉपी सभी संलग्नकों सहित 29 मई की शाम पांच बजे तक आयोग कार्यालय में पंजीकृत डाक से या स्वयं उपस्थित होकर जमा करनी है।

    यूपी पुलिस एसआई की कटऑफ कितनी गई?
    विभिन्न श्रेणी के अन्तर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण हेतु बुलाये जाने वाले अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक कट-ऑफ अंक इस प्रकार हैं:

    श्रेणी कट ऑफ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित भूतपूर्व सैनिक महिला
    अनारक्षित 369.87854 272.87896 274.36330 360.50336
    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 364.41142 209.33823 211.83810 353.22001
    अन्य पिछड़ा वर्ग 364.56024 222.50840 232.67482 353.76545
    अनुसूचित जाति 350.91474 200.94065 202.44359 337.94120
    अनुसूचित जन जाति 334.65475 214.01517 217.40750 306.91905
    महिला बटालियन हेतु महिला उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पीसी) की रिक्तियों के सापेक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित वर्ग की अनारक्षित श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों का कट ऑफ अंक 266.40593 तथा भूतपूर्व सैनिक वर्ग की अनारक्षित श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों का कट ऑफ 223.48777 है।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up-police-si-result uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हंतावायरस क्रूज शिप से 12 देशों में पहुंचा

    May 8, 2026

    बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर बाबर आजम

    May 8, 2026

    समयानुकुल और पात्रों को न्याय दिलाने में सक्षम है सरकारी नौकरियों में अस्थायी नियुक्तियां रोकने से संबंध सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.