नई दिल्ली, 13 फरवरी। अब आधे-अधूरे नेशनल एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों को कम टोल देना होगा। सरकार ने आंशिक रूप से चालू नेशनल एक्सप्रेसवे के उपयोगकर्ताओं के लिए टोल शुल्क कम करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियमों में संशोधन किया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गत दिवस कहा कि संशोधित नियम 15 फरवरी से प्रभावी होंगे। सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) नियम, 2008 में संशोधन अधिसूचित किया है। टोल टैक्स से जुड़े नए नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है साथ ही एक्सप्रेसवे पर पूरा काम ना होने पर टोल भी…
Author: admin
नई दिल्ली, 13 फरवरी। सुप्रीम कोर्ट ने गत दिवस कहा कि वह ‘किसी को भी अरावली की पहाड़ियों को छूने’ की अनुमति नहीं देगा। इसी के साथ विशेषज्ञों द्वारा ‘अरावली पर्वतमाला’ की परिभाषा स्पष्ट किए जाने तक हरियाणा सरकार को जंगल सफारी पर विस्तृत योजना प्रस्तुत करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने कहा कि अरावली पहाड़ियों से संबंधित मुख्य मामले पर विचार करते समय ‘जू सफारी’ के मुद्दे पर भी संज्ञान लिया जाएगा। हरियाणा का पक्ष रखने के लिए पेश हुए अधिवक्ता ने कहा कि…
लखनऊ 13 फरवरी। उत्तर प्रदेश की सियासत में शुक्रवार को उस वक्त हलचल मच गई जब लखनऊ एसटीएफ की विशेष टीम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि मनोज यादव पिछले दो दिनों से लापता थे और पार्टी की ओर से उनकी तलाश को लेकर चिंता जताई जा रही थी. जानकारी के मुताबिक एसटीएफ ने मनोज यादव को उस समय पकड़ा जब वे अपने कुछ साथियों के साथ सफदरगंज इलाके से गुजर रहे थे. गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम उन्हें बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उनका अनिवार्य…
देहरादून, 13 फरवरी। एक कहावत है कि पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती, पर देहरादून में हुए एक मर्डर ने इस कहावत को भी झूठा साबित कर दिया है। संपत्ति विवाद के चलते एक मां ने अपने ही बेटे की मौत 12 लाख रुपये में सुपारी दे दी। हत्यारोपियों ने तीन लाख रुपये एडवांस लेकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मामले के मास्टरमाइंड तक पहुंच गई और मृतक की मां बीना शर्मा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा…
लखनऊ 13 फरवरी। यूपी कैबिनेट ने प्रदेश की नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है. 1 अप्रैल से यूपी में देसी शराब के दाम बढ़ जाएंगे. देसी शराब के दाम में लगभग 5 रुपए बढ़ेंगे. 36% अल्कोहल वाली देसी शराब 165 से बढ़कर 173 रुपए की हो जाएगी. अन्य किस्म की शराब के दामों में कोई संशोधन नहीं हुआ. यूपी सरकार ने 2026-27 के लिए आबकारी को 71,278 करोड़ का राजस्व लक्ष्य दिया है. वहीं शहरी क्षेत्र में दुकानों का देसी शराब का कोटा घटेगा. शराब की फुटकर दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से होगा. अंग्रेजी शराब की…
मुरादाबाद 13 फरवरी। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के सिविल लाइन स्थित दीवान शुगर मिल में कर्मचारी के मिल की चेन से कटकर मौत का संदिग्ध मामला सामने आया था. इसके बाद मृतक बताए गए कर्मचारी अरविंद के परिजनों ने मिल के कर्मचारियों की लापरवाही से मौत का आरोप लगाया था. परिजनों का कहना था कि कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से अरविंद की मिल की चेन में कटकर मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की तो मामला बेहद चौंकाने वाला सामने आया. अरविंद जिंदा निकला और वह घर पर मौजूद मिला. पुलिस ने…
बिजनौर, 13 फरवरी। चांदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटारमल में एक व्यक्ति को ब्लैकमेल कर सात लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित की घरेलू नौकरानी ने युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाए और फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया।चांदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटारमल निवासी सुमित नारायण अग्रवाल ने बताया कि 10 मार्च 2025 को उसकी पत्नी पारूल मायके गई हुई थीं। उनकी घरेलू सहायिका कामिनी ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। 11 मार्च की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सुमित…
आगरा 13 फरवरी। आगरा में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दोनों ने मिलकर तकिए से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। फिर सुबह 4 बजे घरवालों को फोन कर पति के सुसाइड करने की बात बताई। घरवाले जब पहुंचे, तो पत्नी शव से लिपटकर रोने का नाटक करती रही। इसके बाद पति का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। लेकिन, 2 दिन बाद शक होने पर घरवालों ने जब पत्नी से पूछताछ की, तो उसने पति की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने…
भोपाल 13 फरवरी। भोपाल के कुटुंब न्यायालय में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जुदाई’ की यादें ताजा कर दीं। भोपाल के एक परिवार में शांति बहाली के लिए रिश्तों का बाकायदा वित्तीय समझौता किया है। एक महिला ने अपनी गृहस्थी में जहर घोल रही ‘सौतन’ से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति और कैश लेकर अपने पति को हमेशा के लिए उसके नाम कर दिया। शहर के न्यायिक गलियारों में इस ‘महंगे तलाक’ की चर्चा हर तरफ है। मामला केंद्रीय सरकारी विभाग का है। यहां तैनात एक 42 वर्षीय…
नई दिल्ली, 13 फरवरी। काशी, खाटू श्याम और उज्जैन (महाकाल) जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है। त्योहारों और पीक सीजन में ट्रेनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे ने तीन राज्यों में अहम रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें औड़िहार-वाराणसी सिटी के बीच तीसरी लाइन, रींगस-सीकर सेक्शन की लाइन डबलिंग और उज्जैन के नाईखेड़ी-चिंतामण गणेश के बीच बाईपास लाइन शामिल है। रेलवे के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट्स से ट्रेनों की आवाजाही तेज होगी। भीड़भाड़ कम होगी और धार्मिक-पर्यटन रूट्स पर यात्रियों को ज्यादा सुविधाजनक सफर मिल सकेगा।रेलवे ने उत्तर पूर्व…
