लखनऊ, 05 जुलाई (ता)। राज्य सरकार ने गत दिवस 13 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। गोरखपुर, बस्ती, बरेली व प्रयागराज में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई है। बस्ती के मंडलायुक्त रहे अखिलेश सिंह के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था। इंद्र विक्रम सिंह सचिव कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन तथा निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से गोरखपुर के मंडलायुक्त बनाए गए हैं। वैभव श्रीवास्तव प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ से बस्ती, शंभू कुमार प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से बरेली और डा. लोकेश एम सचिव लोक निर्माण विभाग…
Author: admin
मेरठ, 05 जुलाई (प्र)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने संबद्ध विद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की सेल्फ फाइनेंसिंग यूनिट (एसएफयू) स्थापित करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यालय सरकारी अनुदान की प्रतीक्षा किए बिना अपने संसाधनों से एनएसएस इकाइयों का संचालन कर सकेंगे। प्रत्येक इकाई में 50 से 100 स्वयंसेवकों को शामिल किया जाएगा, जो विभिन्न सामाजिक और जनजागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।सीबीएसई की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यह पहल माई भारत एनएसएस अभियान के विस्तार का हिस्सा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर से ही समाज सेवा,…
मेरठ, 05 जुलाई (प्र)। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि 100 वर्गमीटर तक के आवासीय भूखंडों पर एक मीटर फ्रंट सेट बैक की अनिवार्यता समाप्त किया जाए। उन्होंने शास्त्रीनगर के भवनों को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से बचाने की मांग की है। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि शास्त्रीनगर क्षेत्र में अधिकांश आवासीय भवन 100 वर्गमीटर अथवा उससे कम क्षेत्रफल के भूखंडों पर निर्मित हैं। वर्तमान में फ्रंट सेट बैक के संबंध में की जा रही कार्रवाई के कारण लगभग 800 मकानों…
मेरठ, 05 जुलाई (प्र)। सदर थाना क्षेत्र में स्थित सोफिया स्कूल के पास गत रात एक कार गैराज में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। गैराज में खड़ी कई कार व उसमें रखा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सदर बाजार निवासी इस्लामुद्दीन ने पुलिस को कहा कि उनका सोफिया स्कूल के पास कार का गैराज है। वह रात आठ बजे गैराज बंद कर घर चलो गए थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे गैराज से आग की लपटें उठता देख स्थानीय लोगों ने फोन कर पीड़ित…
लखनऊ, 05 जुलाई (ता)। प्रदेश सरकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का दायरा बढ़ा रही है। कैबिनेट ने इसके मार्गदर्शी सिद्धांतों में संशोधन को मंजूरी दी है। अब योजना के तहत कुल 25 ट्रेड के कारीगरों को लाभ मिलेगा। एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि योजना के दूसरे चरण में अब पारंपरिक कारीगरी की 11 ट्रेड के साथ 14 नई ट्रेड शामिल की गई हैं। इनमें पांच पारंपरिक और नौ आधुनिक ट्रेड हैं। पारंपरिक ट्रेड में मूर्तिकार, मालाकार, दूधवाला, भरभुजा और मछुआरा शामिल हैं। आधुनिक ट्रेड में मोबाइल मरम्मत, ऑटोमोबाइल मरम्मत, इलेक्ट्रॉनिक सामान मरम्मत, विद्युत सामान मरम्मत, प्लंबर, कंप्यूटर मरम्मत,सोलर…
नई दिल्ली, 05 जुलाई (ता)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ई-20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक प्रस्तावित मार्च से आधे घंटे पहले ही दिल्ली पुलिस ने आप मुख्यालय की घेराबंदी कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। फिरोजशाह रोड यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।दरअसल, दिल्ली पुलिस ने प्रस्तावित यात्रा को अनुमति देने से इंकार कर दिया है। यह यात्रा ई20 पेट्रोल के विरोध में आयोजित की जानी थी। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की कि न तो केजरीवाल और न ही…
संभल, 05 जुलाई (ता)। यूपी के संभल में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा जारी नोटिस के बाद विवाद गहरा गया है। तमन्ना मलिक के पति अमन त्यागी ने प्रशासन के नोटिस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संविधान किसी भी महिला को अपनी पसंद के वस्त्र पहनने का अधिकार देता है और किसी को भी उसके पहनावे के आधार पर रोकना संविधान की भावना के खिलाफ है।वहीं, एसडीएम विकास चंद्र ने स्पष्ट किया कि नोटिस किसी व्यक्ति के अधिकारों का हनन करने के लिए नहीं, बल्कि संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए एहतियाती कदम के रूप में…
ग्रेटर नोएडा, 05 जुलाई (ता)। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित आई एलजीआईएम कंपनी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह गत दिवस निजी अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने हादसे में घायल हुए फायर र्किमयों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अस्पताल में कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए इन्क्वायरी बैठा दी गई है। यदि जांच में यह सामने आता है कि कंपनी प्रबंधन या किसी अन्य स्तर पर सुरक्षा…
नई दिल्ली, 05 जुलाई (ता)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा डाबर इंडिया के ‘100 प्रतिशत’ के दावे वाले उत्पादों की बिक्री रोकने के आदेश के खिलाफ कंपनी कानूनी सलाह ले रही है। एक दिन पहले नियामक ने यह आदेश दिया था।देश की इस बड़ी एफएमसीजी कंपनी ने कहा कि वह आगे की कार्रवाई के लिए ‘कानूनी सलाह ले रही है। इससे संकेत मिलता है कि रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनी खाद्य नियामक के खिलाफ कानूनी रास्ता अपना सकती है। डाबर ने कहा कि उसने एफएसएसएआई के आदेश में बताए गए उत्पादों के लेबल, विज्ञापनों…
नई दिल्ली, 05 जुलाई (ता)। राज्यों के बार काउंसिल में महिला वकीलों की भागीदारी काफी कम होने पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। गत दिवस शीर्ष अदालत ने एक मामले की सुनवाई करते हुए सभी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को अपने-अपने राज्य के बार काउंसिल में दो महिला सदस्यों को सह-नामित करने के निर्देश दिए। बेंच ने राज्य बार काउंसिलों में महिलाओं की बेहद कम भागीदारी पर चिंता जताते हुए कहा कि कई बार काउंसिलें अब ‘पुरुषों का क्लब’ बनकर रह गई हैं। अदालत ने कहा कि वकालत के पेशे में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।सुप्रीम कोर्ट ने…
