जम्मू-कश्मीर, 06 जुलाई (ता)। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गत दिवस कहा कि अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के सात वर्ष बाद भी लोगों के ‘जख्म’ नहीं भरे हैं और केंद्र सरकार द्वारा इस केंद्र शासित प्रदेश का राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अब तक पूरा नहीं किया गया है। अब्दुल्ला ने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि राज्य का दर्जा बहाल होने से उनकी कम-से-कम कुछ शिकायतों और पीड़ाओं का अंत होगा।पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारे जख्म अभी तक नहीं भरे हैं। हमें उम्मीद थी कि हमारी…
Author: admin
जम्मू-कश्मीर, 06 जुलाई (ता)। कांग्रेस ने गत दिवस जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने की मांग की और कहा कि अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधानों को निरस्त किए जाने तथा राज्य के पुनर्गठन के सात वर्ष बाद भी वहां के लोग इस वादे के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।पार्टी महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर प्रभारी सैयद नासिर हुसैन ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई बार जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन यह अब तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा…
झांसी, 06 जुलाई (ता)। माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा गत दिवस देर रात झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुआ। इसमें अबान के एक अन्य साथी की भी मौत हो गई, जबकि 3 अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।पुलिस के अनुसार, पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास हाईवे पर गत देर रात…
लखनऊ, 06 जुलाई (ता)। बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन होने के बाद उनका पार्थिव शव लखनऊ के गोमती नगर स्थित उनके आवास पर लाया गया। गत दिवस बसपा सुप्रीमो मायावती अन्य पदाधिकारियों के साथ उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान उमाशंकर सिंह का पूरा परिवार मौजूद रहा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने परिवार को सांत्वना दी और कहा उमाशंकर सिंह का परिवार मेरा परिवार है। मैं हमेशा परिवार के साथ खड़ी रहूंगी।उमाशंकर सिंह मुझे सगी बहन से भी ज्यादा बढ़कर मानते थे। हमेशा रक्षाबंधन पर चाहे मैं लखनऊ में रहूं या दिल्ली में, उमाशंकर…
मेरठ, 06 जुलाई (प्र)। माहौल केसरिया रंग में रंगने लगा है। हाईवे और शहर की सड़कें बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठीं हैं। हरिद्वार को कांधे पर कांवड़ लिए शिवभक्त तेजी से मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। पंचक समाप्त होने के बाद हरिद्वार में कांवड़ उठाने वालों की संख्या बढ़ी है। जिसके बाद माना जा रहा है कि शहर में आज और कल कांवड़ियों की संख्या बढ़ सकती है। शहर में कांवड़ शिविरों की संख्या भी बढ़ने लगी है।सावन के पावन माह में शहर पूरी तरह शिवमय होता नजर आ रहा है। बाईपास, रुड़की रोड और दिल्ली रोड…
मेरठ, 06 जुलाई (प्र)। मेरठ में गत दिवस पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन देर रात मौसम ने करवट ली और सावन के बादल जमकर बरसे। आधी रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला आज गुरुवार सुबह से ही रुक-रुककर जारी रहा। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि कई स्थानों पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। गत दिवस सुबह से ही वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर में हल्की फुहार पड़ी, लेकिन इससे राहत नहीं मिली। शाम होते-होते…
नई दिल्ली, 06 जुलाई (ता)। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (बीएसपीसीबी) को निर्देश दिया है कि वह शहरी स्थानीय निकायों पर गंगा नदी में अशोधित अपशिष्ट प्रवाहित करने के लिए पर्यावरणीय मुआवजा लगाए।हरित अधिकरण उस मामले की सुनवाई कर रहा है, जिसमें उसने ‘नदी प्रदूषण पर हरित अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद की पीठ ने 3 अगस्त को एक आदेश में कहा कि अधिकरण बिहार के 27 जिलों में गंगा, सोन, कोसी और बागमती समेत कई नदियों में अत्यधिक प्रदूषण और ‘फिकल कोलीफ़ॉर्म’ जीवाणु की मौजूदगी के मामले की…
नई दिल्ली, 06 जुलाई (ता)। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हाल ही में जारी किया गया उसका अंतरिम आदेश, जो अदालत की सुनवाई के ऑडियो और वीडियो क्लिप साझा करने और अपलोड करने पर रोक लगाता है, लेकिन समाचार संगठनों को न्यायिक कार्यवाही की रिपोर्टिंग से नहीं रोकता है। यह स्पष्टता तब आई जब शीर्ष अदालत ने देखा कि उसके 24 जुलाई के अंतरिम आदेश के संबंध में कहा कि ‘कुछ भ्रम बना हुआ है’। इसमें अदालत की प्रशासनिक अनुमति के बिना न्यायिक कार्यवाही के ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग को इंटरनेट मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर पोस्ट करने और अपलोड…
भुवनेश्वर, 06 जुलाई (ता)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गत दिवस ओडिशा के गंजाम जिले में एक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर एक विशेष ट्रेन से भुवनेश्वर लौट आईं। गोलाबंधा स्थित ‘आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज’ में रात्रि प्रवास के बाद राष्ट्रपति ने पास के ही एक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।इसके बाद वह राष्ट्रपति के लिए विशेष रूप से निर्धारित ट्रेन से भुवनेश्वर लौट आईं। मुर्मू मंगलवार को इसी ट्रेन से गंजाम जिले में गई थीं। अधिकारियों ने कहा कि यह विशेष ट्रेन यात्रा भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ओडिशा में भारी मानसूनी बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में…
छत्रपति संभाजीनगर, 06 जुलाई (ता)। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने संगठन की दो दिन की बैठक से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे कोई राजनीतिक दल नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा है कि उनका संगठन प्रेशर ग्रुप की तरह काम करेगा। दीपके ने यह भी ऐलान किया कि वे झारखंड जाएंगे और पेपर लीक व परीक्षा की दूसरी गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना समर्थन देंगे।संभाजीनगर में दो दिन की बैठक से पहले दीपके ने गत दिवस कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी फिलहाल राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी। अभी भारत को…
