Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोडवेज बसों में फ्री में सफर करने के लिए फिलहाल स्मार्ट कार्ड की जरूरत नहीं, ऐसे हो सकेगी मुफ्त यात्रा
    • अलग-अलग तरीके के बुखारों को लेकर हरकत में आई सरकार, दवाओं के साथ अलग से ओपीडी चलाने के निर्देश
    • आधी रात को खाते से कटे ₹48765, बैंक ने पल्ला झाड़ा तो कोर्ट ने सिखाया सबक; कैनरा बैंक को देना होगा ₹73765
    • दो दिवसीय दौरे पर उज्बेकिस्तान पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
    • Nepal Floods Tragedy: त्रिशूली नदी में बहकर आए Bank Locker से पैसे लूटने वाले 29 गिरफ्तार, 58 लाख बरामद
    • केदारनाथ धाम में अन्नकूट पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया
    • ऑटो-टैक्सी चालकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिला, मिली राहत
    • निशांत रेजीडेंसी होटल के संचालक गिरफ्तार, दोनों युवकों को भी भेजा जेल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचीं
    देश

    पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचीं

    adminBy adminAugust 5, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्रेटर नोएडा, 05 जुलाई (ता)। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित आई एलजीआईएम कंपनी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह गत दिवस निजी अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने हादसे में घायल हुए फायर र्किमयों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अस्पताल में कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए इन्क्वायरी बैठा दी गई है। यदि जांच में यह सामने आता है कि कंपनी प्रबंधन या किसी अन्य स्तर पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना में भवन की संरचनात्मक स्थिति की जांच के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पत्र भेजेगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इमारत सुरक्षा मानकों के अनुरूप थी या नहीं।
    गौरतलब है कि गत देर रात ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित एलजीआईएम कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई थी। कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक पीसीबी चिप के निर्माण का कार्य किया जाता है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर र्सिवस की कई गाड़ियां और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। आग बुझाने के दौरान अचानक कंपनी की साइड की एक दीवार और लोहे का भारी बीम भरभराकर गिर गया। इस हादसे की चपेट में आकर फायर सर्विस के मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिह, फायरमैन मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिह, फायरमैन अमित कुमार और फायरमैन रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिह ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायल फायर र्किमयों का उपचार जारी है। इस दुखद घटना ने पूरे फायर विभाग और पुलिस महकमे को गहरे शोक में डाल दिया है। घटना के बाद प्रशासन ने कंपनी परिसर को सुरक्षा की दृष्टि से सील कर आवश्यक जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों के साथ-साथ भवन की संरचनात्मक मजबूती की भी जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों और दीवार गिरने की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाएगी तथा यदि किसी भी स्तर पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी या लापरवाही सामने आती है।

    Accident Desh Greater Noida Police Commissioner Lakshmi Singh arrived at the hospital to meet the injured. tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    रोडवेज बसों में फ्री में सफर करने के लिए फिलहाल स्मार्ट कार्ड की जरूरत नहीं, ऐसे हो सकेगी मुफ्त यात्रा

    August 29, 2026

    अलग-अलग तरीके के बुखारों को लेकर हरकत में आई सरकार, दवाओं के साथ अलग से ओपीडी चलाने के निर्देश

    August 29, 2026

    आधी रात को खाते से कटे ₹48765, बैंक ने पल्ला झाड़ा तो कोर्ट ने सिखाया सबक; कैनरा बैंक को देना होगा ₹73765

    August 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.