लखनऊ, 05 जुलाई (ता)। राज्य सरकार ने गत दिवस 13 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। गोरखपुर, बस्ती, बरेली व प्रयागराज में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई है। बस्ती के मंडलायुक्त रहे अखिलेश सिंह के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था। इंद्र विक्रम सिंह सचिव कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन तथा निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से गोरखपुर के मंडलायुक्त बनाए गए हैं। वैभव श्रीवास्तव प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ से बस्ती, शंभू कुमार प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से बरेली और डा. लोकेश एम सचिव लोक निर्माण विभाग से प्रयागराज के मंडलायुक्त बनाए गए हैं। अनिल ढींगड़ा मंडलायुक्त गोरखपुर से आवास आयुक्त आवास विकास परिषद निदेशक नगर भूमि सीमारोपण तथा सचिव आवास विभाग बनाए गए हैं। रविंद्र प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग को निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रकाश बिंदु सचिव गृह एवं सतर्कता विभाग से प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, भूपेंद्र एस. चौधरी मंडलायुक्त बरेली से सचिव प्रशासनिक सुधार बनाए गए हैं। सौम्या अग्रवाल मंडलायुक्त प्रयागराज से श्रमायुक्त, संदीप कुमार प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम बनाए गए हैं।
Trending
- मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
- मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
- मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
- 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण
