Author: admin

लखनऊ. राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हो रही मानसूनी बारिश की वजह से मौसम में नरमी देखी गई। कई जिलों में बादलों ने जमकर पानी बरसाया। मानसून की सक्रियता के चलते तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय मानसूनी परिस्थितियों की वजह से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके मद्देनजर कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जिलों में बारिश की तीव्रता को देखते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए येलो…

Read More

राजनीतिक क्षेत्रों में होने वाली चर्चानुसार इस मानसून सत्र में केन्द्र सरकार के विधायी कामकाज में महिला आरक्षण विधेयक फिर से शामिल हो सकता है। क्योंकि पिछली बार के सत्र में इस परिसीमन विधेयक के साथ ही दो तिहाई समर्थन न मिलने के कारण सरकार को पीछे हटना पड़ा था बताते हैं कि राज्यसभा में तो सरकार के सामने ज्यादा समस्या इसे लेकर नहीं आएगी लेकिन लोकसभा में अंकगणित साधने की चुनौती का सामना करने के लिए इसके प्रबंधकों द्वारा द्रमुक तथा एनसीपी शरद पवार व सपा से सम्पर्क साधने के प्रयास किये जा रहे बताये जाते हैं क्योंकि यह…

Read More

देर सेही सही आये मानसून ने २४ घंटे में पूरे देश के ज्यादातर के हिस्सों में जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया क्योंकि जहां जहा बारिश पड़ी और जहां कम पड़ी वहां बारिश ने तबाही मचायी और नागरिकों के सामने मुश्किले खड़ी हुई कारण बताते है कि जल भरवा न हो और नाले नालियों की सफाई के लिए आये बजट का सही उपयोग ना करने से दिल्ली, बिहार यूपी सहित ९ राज्यों में हाईअलर्ट जारी करना पड़ा नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाईड से १००० यात्री फंसगये रायगढ़ में ३००० एलपीजी सिलेंडर पाताल गंगा में बह गये तथा देश की राजधानी दिल्ली में जलमग्न…

Read More

हासन (कर्नाटक) 10 जुलाई। कर्नाटक के सकलेशपुर में आयोजित ‘कटहल और आम मेले’ में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. जहां, एक विशालकाय कटहल को देखकर लोग दंग रह गए. आमतौर पर कटहल का वजन 20 से 25 किलो होता है, लेकिन इस मेले में आए 72 किलो के कटहल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सकलेशपुर तालुक बागवानी विभाग के वरिष्ठ सहायक निदेशक, बी.ई. भानुप्रकाश ने ईटीवी भारत को बताया, “जहां तक मुझे पता है, बागवानी विभाग में इस वजन की कटहल की कोई किस्म मौजूद नहीं है. इस बात की जांच की जा रही है कि…

Read More

प्रयागराज, 10 जुलाई। पहले पति से तलाक के बाद पत्नी के दूसरी शादी कर लेने पर भी पहले पति को गुजरा भत्ता देने के आदेश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हैरानी जताई है। कोर्ट ने झांसी के अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय से यह स्पष्ट करने को कहा कि पत्नी के तलाक के बाद दोबारा विवाह कर लेने की जानकारी रिकॉर्ड पर होने के बावजूद उसे पहले पति से गुजारा भत्ता देने का आदेश क्यों पारित किया गया। न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि ने मामले की सुनवाई करते हुए झांसी के एडिशनल प्रधान जज, फैमिली कोर्ट से स्पष्टीकरण तलब किया। याची ने…

Read More

नई दिल्ली 10 जुलाई। दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने की कैद की सजा सुनाई है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने ये आदेश दिया. हाईकोर्ट ने 2 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रख लिया था. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की थी लेकिन प्रयास असफल रहा. बता दें कि 16 फरवरी को कोर्ट ने राजपाल यादव को 18 मार्च तक की अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था. 5 फरवरी को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को कोई भी राहत…

Read More

हरदोई 10 जुलाई। उत्तर प्रदेश के हरदोई के सांडी मार्ग पर बावन चुंगी के निकट एसबीआई बैंक के पास लगे एटीएम का गेट खोलते ही एक सफाई कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे हरदोई के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली शहर क्षेत्र के रुकमनापुर निवासी मनोज कुमार मल्लावां विकासखंड क्षेत्र के सुमेरपुर गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। गुरुवार दोपहर वह अपने साथी मनोज के साथ हरदोई सांडी रोड स्थित बावन चुंगी के पास स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये…

Read More

आगामी 28 जुलाई को उप्र के ग्रामीण बैंकों में कार्यरत कर्मचारी और उनकी यूनियनें दिल्ली के संसद भवन के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। क्योंकि उप्र के ग्रामीण बैंकों में अब 10 से शाम 5 बजे तक निरंतर काम करने और वित्तीय लेनदेन के आदेश किये गये जिससे इनमें कार्यरत कर्मियों का भोजन अवकाश खत्म होने से रोष है।खबर के अनुसार देश के सबसे बड़े ग्रामीण बैंक में अब लंच टाइम यानी भोजनावकाश नहीं होगा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखाओं में अब सुबह 10 से शाम पांच बजे तक लगातार वित्तीय लेनदेन सहित अन्य कार्य होंगे। इस आदेश से बैंक कर्मियों…

Read More

अयोध्या 10 जुलाई। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए पूर्व महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव की वीआईपी एवं सगम दर्शन पास जारी करने वाली सिस्टम आईडी निष्क्रिय कर दी है। वहीं, राम मंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास का अधिकार बढ़ाते हुए उनके नाम से आईडी जनरेट कर दी गई है। अब उनकी आईडी से भी पास जारी किए जा सकेंगे। सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर में दो प्रकार के पास जारी किए जाते हैं। सुगम दर्शन पास और विशिष्ट दर्शन पास इसके लिए ट्रस्टियों और…

Read More

नई दिल्ली 10 जुलाई। डायबिटीज मरीजों के लिए राहत की खबर है डेनमार्क की दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में पहली बेसल इंसुलिन अविक्ली (इंसुलिन आइकोडेक ) लॉन्च की है। उसका दावा है कि इसे हफ्ते में एक बार ही लगाना होगा। यह टाइप-1 व टाइप-2 के वयस्क मरीजों के लिए है इससे रोज इंसुलिन इंजेक्शन लगाने से मुक्ति मिल सकेगी। कंपनी का दावा है कि अविक्ली ऐसा बेसल (लंबे समय तक असर करने वाला) इंसुलिन है, जिसे क्लिनिकल इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिली है। इससे साल भर में लगने वाले इंजेक्शनों की संख्या 365 से घटकर सिर्फ 52…

Read More