अयोध्या, 10 जुलाई। श्रीराम मंदिर चढ़ावा गणना में कथित अनियमितताओं की जांच अब केवल गणना कर्मियों तक सीमित नहीं रह गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की ओर से बैंक की भूमिका पर सवाल उठाए जाने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है, जिन्होंने गणना प्रक्रिया के लिए लागू स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर में कथित तौर पर स्थानीय स्तर पर बदलाव किए। बैंक से जुड़े सूत्रों के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच नौ…
Author: admin
बिजनौर 10 जुलाई। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर 15 राज्यों के लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। नूरपुर और हीमपुर दीपा थाना पुलिस ने बिजनौर के छह और मुरादाबाद के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। लोग इस फर्जी वेबसाइट को सरकार की एचएसआरपी वेबसाइट समझकर नंबर प्लेट खरीदने के लिए आवेदन कर रहे थे। इसका शुल्क सरकार के पास न जाकर साइबर ठगों के खातों में जा रहा था। यह वेबसाइट आधिकारिक पोर्टल से मिलती जुलती दिखी । पुलिस इससे जुड़े अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। एसपी अभिषेक…
मेरठ 10 जुलाई (प्र)। उफ, यह तो हद हो गई। नगर निगम के अधिकारियों ने तीन करोड़ का बजट तो बना दिया, लेकिन नालों की उचित सफाई नहीं कराई। पूरे साल निगम के अधिकारी बैठकें करते रहे और कागजों पर योजनाएं तैयार करते रहे, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं किया, जिसका खमियाजा 25 लाख की आबादी को भारी जलभराव के रूप में भुगतना पड़ा। नगर निगम ने वर्ष 2026-27 के बजट में 1831 करोड़ रुपये में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के हिस्से में 180 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। इसमें तीन करोड़ रुपये नालों की सफाई…
मेरठ/आगरा,10 जुलाई (प्र)। देश भर की छावनियों में लीज (पट्टे) पर दी गई संपत्तियों के प्रबंधन को लेकर बढ़ा बदलाव होने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय की प्रस्तावित नई ड्राफ्ट पॉलिसी 2026 लागू होने के बाद जिन लीज व पट्टों की अवधि पूर्ण हो चुकी है। उन्हें नए सिरे से आवंटित किया जाएगा। नई नीति के अनुसार कुछ अपवादों को छोड़कर देश भर की छावनियों में कैंट कोड लीज और सीएलएआर के अंतर्गत तमाम भूमि वर्षों पहले आवंटित की गई। जिनमें से अधिकांश की लीज या पट्टा अवधि समाप्त हो चुकी है। जिसे अभी तक पुराने आवंटी या विधिक कब्जा…
लखनऊ 10 जुलाई। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. गुरुवार देर शाम को योगी सरकार ने सचिव और विशेष सचिव स्तर के प्रदेश के 20 आईएएस आधिकारियों का तबादला करने का आदेश जारी कर दिया है. इनमें बलिया, आजमगढ़ और इटावा को लेकर भी बड़े बदलाव किए गए हैं. जबकि पीसीएस से आईएएस बने अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई. यूपी में जिन 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनकी सूची जारी कर दी गई है. इसके तहत आईएएस अधिकारी सुधा वर्मा को सचिव राजस्व विभाग से श्रमायुक्त…
मेरठ 10 जुलाई (प्र)। मेरठ में 30 जुलाई से प्रस्तावित कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार रात पुलिस लाइन सभागार में एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए गए। बैठक में डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिले में 184 जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए…
मेरठ 10 जुलाई (प्र)। ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए धरना प्रदर्शन के दौरान बवाल में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस दौरान पुलिस कस्टडी में कचहरी के अंदर ही आरोपियों ने नारे लगाए। वहीं दूसरी ओर, एहतियातन ललिता के गांव को सील कर दिया गया है। कलक्ट्रेट गेट पर ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर परिजनों और समाज के लोगों ने बुधवार को धरना देते हुए रोड जाम की थी। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने भीड़ पर लाठियां…
अयोध्या, 10 जुलाई। चढ़ावा प्रकरण में एक और मामला सामने आया है। बुधवार को काम का समय बढ़ने और पगार घटने से खफा 23 गणनाकर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इसके चलते गुरुवार को केवल 13 गणनाकर्मी ही काम पर रहे। बताया जा रहा है कि इससे गणना का काम प्रभावित हो गया है। सामूहिक इस्तीफे के चलते ट्रस्ट, बैंक और कर्मचारियों को मुहैया कराने वाली एजेंसी को बड़ा झटका लगा है, हालांकि इस मुद्दे पर सभी ने चुप्पी साध रखी है। इस्तीफा देने वाले एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि मंदिर में चढ़ावा गणना का काम पहले…
हाईवे पर होने वाले कुूल हादसों में सरकारी आंकड़ों के अनुसार सिर्फ इसलिए हो रहे क्योंकि वाहन चालक निर्देशों को समझ नहीं पाते हैँ। इसे ध्यान रखते हुए सड़क हादसे रोकने के लिए केंद्र सरकार के सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हाईवे और एक्सप्रेस वे पर साइन बोर्ड लगाने जा रहे हैँ इस पर लंबे निर्देशों के जगह अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइन बोर्ड का उपयोग होगा जिसे पढने में समय ना लगे। सरकार का यह प्रयास अच्छा है अगर इसके साथ ही जनपदों की सीमा पर जो अवैध बोर्ड हाईवे और मुख्य मार्गो पर लगाए जाते हैं उन…
लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर के बाद अब लगता है कि सरकार पूरी तौर पर कई विभागों की कार्यप्रणाली सुधारने का मन बना चुकी है। बीती 22 जून को अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी आग में १५ युवाओं की मौत हो गई थी में अब खबरों के अनुसार कई जिलों के डीएम सहित नौ आईएएस, नौ पीसीएस और १४ अधिशासी अधिकारी व सहायक अभियंता व ५२ अवर अभियंताओं की सूची कार्रवाई के लिए एसआईटी द्वारा शासन को भेजी जा रही बताई जाती है। इससे संबंध खबर के अनुसार लखनऊ में गत 22 जून को अलीगंज सेक्टर डी में…
