Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केजरीवाल ने पीएम आवास तक मार्च किया
    • संविधान किसी भी महिला को अपनी पसंद के वस्त्र पहनने का अधिकार देता है : अमन
    • पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचीं
    • डाबर इंडिया के ‘100 प्रतिशत’ के दावे वाले उत्पादों की बिक्री रोकने के आदेश
    • पुरूषों का क्लब बन गई है बार कौसिंल : सुप्रीम कोर्ट
    • बाबा राम देव ने की कांवड़ियों से शांतिपूर्ण नियमों का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा पूरी करने की अपील
    • सीएम धामी ने कांवड़ियों का चरण धोकर किया स्वागत, हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा
    • ईरान के पास परमाणु समझौते को स्वीकार करने का एक आखिरी मौका : ट्रंप
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»संविधान किसी भी महिला को अपनी पसंद के वस्त्र पहनने का अधिकार देता है : अमन
    न्यूज़

    संविधान किसी भी महिला को अपनी पसंद के वस्त्र पहनने का अधिकार देता है : अमन

    adminBy adminAugust 5, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संभल, 05 जुलाई (ता)। यूपी के संभल में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा जारी नोटिस के बाद विवाद गहरा गया है। तमन्ना मलिक के पति अमन त्यागी ने प्रशासन के नोटिस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संविधान किसी भी महिला को अपनी पसंद के वस्त्र पहनने का अधिकार देता है और किसी को भी उसके पहनावे के आधार पर रोकना संविधान की भावना के खिलाफ है।
    वहीं, एसडीएम विकास चंद्र ने स्पष्ट किया कि नोटिस किसी व्यक्ति के अधिकारों का हनन करने के लिए नहीं, बल्कि संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए एहतियाती कदम के रूप में जारी किया गया था। अमन त्यागी ने आईएएनएस को बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें एक नोटिस जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि यदि वे हरिद्वार कांवड़ यात्रा पर जाते हैं तो उनकी पत्नी तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर यात्रा नहीं कर सकतीं। इसी नोटिस का जवाब देने के लिए अमन एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया कि देश संविधान के अनुसार चलता है और संविधान में कहीं भी नहीं लिखा है कि किसी महिला को उसकी पसंद के वस्त्र पहनने से रोका जा सकता है। हर महिला को अपनी इच्छा के अनुसार वस्त्र पहनने का अधिकार है और तमन्ना मलिक भी अपनी इच्छा से जो पहनना चाहें, पहन सकती हैं। अमन त्यागी ने कहा कि पिछली बार भी तमन्ना मलिक कांवड़ यात्रा पर गई थीं और उस दौरान लाखों हिदुओं ने उनका स्वागत किया था। उनका दावा है कि आज भी बड़ी संख्या में लोग चाहते हैं कि तमन्ना कांवड़ लेकर आएं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रशासन ने उन्हें इस र नोटिस क्यों जारी किया? प्रशासन का तर्क है कि इससे किसी की भावनाएं आहत हो सक हैं, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में कई ऐसे मामले होते हैं, जहां हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं, फिर भी संबंधित लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का भी उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वे हिदुओं के वोटों से सांसद बने हैं और संसद भवन के बाहर भगव वस्त्र पहनकर उसका अपमान करते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उनका कहना था कि वे केवल हरिद्वार से भगवान शिव के लिए कांवड़ लाना चाहते हैं और उनकी पत्नी किस वेशभूषा में यात्रा करेंगी।

    sambhal-violance tazza khabar The Constitution grants every woman the right to wear clothes of her choice: Aman. Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    केजरीवाल ने पीएम आवास तक मार्च किया

    August 5, 2026

    पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचीं

    August 5, 2026

    डाबर इंडिया के ‘100 प्रतिशत’ के दावे वाले उत्पादों की बिक्री रोकने के आदेश

    August 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.