Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस पर हमले-बलवे में शामिल कांवड़ियों पर मुकदमा दर्ज
    • राज्य सरकार ने किए 4 कमिश्नर समेत 13 आईएएस इधर से उधर
    • सीबीएसई स्कूलों में स्थापित होंगी एनएसएस सेल्फ फाइनेंसिंग यूनिट की शाखाएं
    • कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा
    • कार गैराज में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना दिख रही
    • विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 14 नए ट्रेड शामिल, 10 लाख तक बिना गारंटी और ब्याज का ऋण
    • केजरीवाल ने पीएम आवास तक मार्च किया
    • संविधान किसी भी महिला को अपनी पसंद के वस्त्र पहनने का अधिकार देता है : अमन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»सीबीएसई स्कूलों में स्थापित होंगी एनएसएस सेल्फ फाइनेंसिंग यूनिट की शाखाएं
    न्यूज़

    सीबीएसई स्कूलों में स्थापित होंगी एनएसएस सेल्फ फाइनेंसिंग यूनिट की शाखाएं

    adminBy adminAugust 5, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 05 जुलाई (प्र)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने संबद्ध विद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की सेल्फ फाइनेंसिंग यूनिट (एसएफयू) स्थापित करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यालय सरकारी अनुदान की प्रतीक्षा किए बिना अपने संसाधनों से एनएसएस इकाइयों का संचालन कर सकेंगे। प्रत्येक इकाई में 50 से 100 स्वयंसेवकों को शामिल किया जाएगा, जो विभिन्न सामाजिक और जनजागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
    सीबीएसई की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यह पहल माई भारत एनएसएस अभियान के विस्तार का हिस्सा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर से ही समाज सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना है। एनएसएस का मूल मंत्र सेवा के माध्यम से शिक्षा है, जिसके तहत विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित की जाती है। बोर्ड निदेशक (अकादमिक) डॉ. प्रज्ञा एम सिंह द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार एनएसएस से जुड़े विद्यार्थी स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, साक्षरता अभियान, आपदा प्रबंधन, रक्तदान जागरूकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता जैसे कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इससे विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान में योगदान देने का अवसर मिलेगा। सहोदय सचिव राहुल केसरवानी कहा कि इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, सहानुभूति और टीम वर्क का विकास होगा।

    Meerut NSS self-financing unit branches to be set up in CBSE schools. tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पुलिस पर हमले-बलवे में शामिल कांवड़ियों पर मुकदमा दर्ज

    August 5, 2026

    राज्य सरकार ने किए 4 कमिश्नर समेत 13 आईएएस इधर से उधर

    August 5, 2026

    कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा

    August 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.