मेरठ, 05 जुलाई (प्र)। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि 100 वर्गमीटर तक के आवासीय भूखंडों पर एक मीटर फ्रंट सेट बैक की अनिवार्यता समाप्त किया जाए। उन्होंने शास्त्रीनगर के भवनों को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से बचाने की मांग की है। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि शास्त्रीनगर क्षेत्र में अधिकांश आवासीय भवन 100 वर्गमीटर अथवा उससे कम क्षेत्रफल के भूखंडों पर निर्मित हैं। वर्तमान में फ्रंट सेट बैक के संबंध में की जा रही कार्रवाई के कारण लगभग 800 मकानों पर ध्वस्तीकरण का खतरा उत्पन्न हो गया है, जिससे बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों को राहत मिल सके, इसकी कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वर्षों पूर्व निर्मित छोटे आवासीय भवनों की सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखा जाए। इसके तहत 100 वर्गमीटर तक के आवासीय भूखंडों के लिए एक मीटर फ्रंट सेट बैक की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु आवश्यक संशोधन कराया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके तथा उनके आशियाने सुरक्षित रह सकें।
Trending
- पुलिस पर हमले-बलवे में शामिल कांवड़ियों पर मुकदमा दर्ज
- राज्य सरकार ने किए 4 कमिश्नर समेत 13 आईएएस इधर से उधर
- सीबीएसई स्कूलों में स्थापित होंगी एनएसएस सेल्फ फाइनेंसिंग यूनिट की शाखाएं
- कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा
- कार गैराज में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना दिख रही
- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 14 नए ट्रेड शामिल, 10 लाख तक बिना गारंटी और ब्याज का ऋण
- केजरीवाल ने पीएम आवास तक मार्च किया
- संविधान किसी भी महिला को अपनी पसंद के वस्त्र पहनने का अधिकार देता है : अमन

