Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
    • मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
    • 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
    • रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
    • भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
    • अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
    • राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
    • न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»डाबर इंडिया के ‘100 प्रतिशत’ के दावे वाले उत्पादों की बिक्री रोकने के आदेश
    देश

    डाबर इंडिया के ‘100 प्रतिशत’ के दावे वाले उत्पादों की बिक्री रोकने के आदेश

    adminBy adminAugust 5, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 05 जुलाई (ता)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा डाबर इंडिया के ‘100 प्रतिशत’ के दावे वाले उत्पादों की बिक्री रोकने के आदेश के खिलाफ कंपनी कानूनी सलाह ले रही है। एक दिन पहले नियामक ने यह आदेश दिया था।
    देश की इस बड़ी एफएमसीजी कंपनी ने कहा कि वह आगे की कार्रवाई के लिए ‘कानूनी सलाह ले रही है। इससे संकेत मिलता है कि रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनी खाद्य नियामक के खिलाफ कानूनी रास्ता अपना सकती है। डाबर ने कहा कि उसने एफएसएसएआई के आदेश में बताए गए उत्पादों के लेबल, विज्ञापनों और वेबसाइट सामग्री में ‘100 प्रतिशत’ दावे को हटाने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी थी और ज़्यादातर बदलाव या तो पूरे हो चुके हैं या अभी चल रहे हैं।
    कंपनी ने कहा कि वह नियामक को जवाब दे रही है और मामले को सुलझाने के लिए एफएसएसएआई के साथ सकारात्मक रूप से बातचीत जारी रखेगी। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा कि डाबर आगे की कार्रवाई के बारे में कानूनी सलाह भी ले रही है। खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने कहा था कि उसने डाबर इंडिया को शहद, गाय का घी और खाने के तेल जैसे कई उत्पादों को ‘100 प्रतिशत’ दावे के साथ बेचने से रोक दिया है, क्योंकि ऐसी लेबलिंग कानून के खिलाफ है।
    सोशल मीडिया पोस्ट में एफएसएसएआई ने कहा कि उसने डाबर इंडिया लिमिटेड को गुमराह करने वाले ‘100 प्रतिशत’ दावे वाले खाद्य उत्पादों: जैसे शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी और ऐसी ही अन्य चीज़ें की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। इसके उलट, डाबर इंडिया ने एक बयान में कहा कि उसके उत्पादों के लेबल पर दी गई जानकारी मौजूदा कानूनी और नियामकीय नियमों के अनुरूप है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि डाबर इंडिया का मानना ​​है कि हमारे उत्पादों के लेबल पर दी गई जानकारी मौजूदा कानूनी और नियामकीय नियमों के मुताबिक है और लंबे समय से चली आ रही उद्योग की परंपराओं के अनुरूप है। डाबर अपने उत्पादों की शुद्धता और गुणवत्ता पर कायम है और उसने कभी कोई गुमराह करने वाला दावा नहीं किया है।
    नियमों के उल्लंघन के बारे में जानकारी देते हुए, एफएसएसएआई ने कहा था कि ‘कंपनी की वेबसाइट पर बेचे जा रहे खाद्य उत्पादों पर ‘100 प्रतिशत प्राकृतिक’, ‘100 प्रतिशत शुद्ध’, ‘100 प्रतिशत शुद्धता की गारंटी’, ‘100 प्रतिशत जैविक’ और ‘100 प्रतिशत टेंडर कोकोनट वॉटर’ जैसे गुमराह करने वाले ‘100 प्रतिशत’ वाले दावे पाए गए। नियामक ने कहा कि ‘100 प्रतिशत वाले दावों का इस्तेमाल एफएसएस (विज्ञापन और दावे) कानून, 2018 का उल्लंघन है, क्योंकि ये दावे अस्पष्ट और ऐसे हैं जिनकी पुष्टि नहीं की जा सकती और जिनसे ग्राहकों के गुमराह होने की संभावना है।

    Dabur India products Desh New Delhi Orders issued to halt sales of Dabur India products claiming '100 percent' purity. tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर

    August 28, 2026

    मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका

    August 28, 2026

    25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.