मेरठ. लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित बजौट रेलवे अंडरपास में तीन दिन से भरे दस फीट गहरे पानी में तांगा डूब गया। हादसे में चारा लेकर लौट रहे तांगा चालक गणेशपुरी खत्ता रोड निवासी राकेश और उनके घोड़े की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे फफूंडा चौकी प्रभारी रामशरण राणा ने पानी में जाकर उनका शव बाहर निकाला। बारिश के पानी की निकासी न होने और रास्ता बंद होने के कारण लोगों में गुस्सा है। हुमायूंनगर निवासी शान-ए-आलम ने बताया कि शनिवार दोपहर वह रास्ते से गुजर रहा था। आसपास के लोगों को अंडरपास में गहरा पानी भरे होने की जानकारी…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
बंगलूरू। बंगलूरू की एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक डिलीवरी एजेंट जबरदस्ती उसके घर में घुस गया और उसके सामने गलत हरकत की। महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीति को साझा किया है। डिलीवरी एजेंट घर में कैसे घुसा?महिला ने बताया कि डिलीवरी एजेंट उसके घर एक पार्सल देने आया था। उसने उससे वॉशरूम इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी। जब महिला ने मना किया, तो वह जबरदस्ती घर के अंदर घुस गया। महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा, मैंने कई बार विनम्रता से मना किया और साफ कहा कि मैं किसी अनजान व्यक्ति को अपने फ्लैट के…
मुरादाबाद. बीस साल के युवक तुषार गोस्वामी और सोलह साल की दसवीं की छात्रा ने शनिवार की दोपहर एक बजे मुरादाबाद जिले के कटघर क्षेत्र में कल्याणपुर गांव के पास पुल से एक दूसरे का हाथ थामकर उफनी रामगंगा में छलांग लगा दी। बरेली से दिल्ली लौट रहे एक युवक ने दोनों को बचाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई। युवक ने छलांग लगाने से करीब एक घंटे पहले अपने ताऊ को मैसेज लिखा था कि वह मरने जा रहा और बाइक पुल पर खड़ी है। कुछ ही देर में पुलिस और परिजन भी पहुंच गए…
नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश के तट से दूर बंगाल की खाड़ी में रविवार तड़के 4.5 तीव्रता का हल्का भूकंप आया, जिसके झटके विशाखापत्तनम शहर के कई इलाकों में महसूस किए गए। हालांकि, इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। राहत की बात यह रही कि भूकंप का असर सीमित रहा और किसी तरह की बड़ी आपदा या जनहानि नहीं हुई। कब और कहां आया भूकंप?भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) के अनुसार, भूकंप रविवार सुबह 5 बजकर 5 मिनट 46 सेकंड (भारतीय समयानुसार) पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 दर्ज…
फरीदाबाद, 11 जुलाई। मान्यता, बुनियादी ढांचा और शिक्षा का अधिकार (आरटीई) नियमों के उल्लंघन पर सरकार ने जिले के 70 प्राइवेट स्कूलों का एमआइएस पोर्टल (स्कूल प्रबंधन सूचना प्रणाली) को बंद कर दिया है। इन स्कूलों में फिलहाल दाखिला नहीं हो सकेंगे। इनमें कई स्कूल ऐसे हैं जो डमी या फिर कोचिंग सेंटर की तरह संचालित हो रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे प्राइवेट स्कूलों पर भविष्य में कार्रवाई जारी रहेगी। फरीदाबाद और बल्लभगढ़ ब्लॉक में एक हजार से अधिक प्राइवेट स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें 30 प्रतिशत स्कूलों के पास…
मेरठ, 11 जुलाई (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आज अंतर्राष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट ,मेरठ द्वारा जिला महिला चिकित्सालय, में नारी शक्ति संकल्प सम्मान समारोह का अत्यंत सफल आयोजन किया गया। डॉ. शुचि गुप्ता अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट ने खुशियों का विकल्प अभियान के दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट सरकारी स्वास्थ्य नीतियों के साथ कदम से कदम मिलाकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक से अलंकृत व उप संरक्षक , भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मेरठ के श्री सरबजीत सिंह कपूर, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ मीनाक्षी सिंह ,…
चंडीगढ़, 11 जुलाई (ता)। पंजाब भर में घर-घर जाकर गणना करने की विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) प्रक्रिया निरंतर तेज़ी से जारी है। 25 जून को इसकी शुरुआत के मात्र 16 दिनों के भीतर राज्य में 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का सफलतापूर्वक डिजिटलीकरण कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी घरों में 99.34 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पहले ही पूरा किया जा चुका है, जो यह दर्शाता है कि पूरे प्रदेश के मतदाताओं तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित की गई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.) अनिंदिता मित्रा ने कहा…
मुंबई, 11 जुलाई (ता)। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हारने के बाद बीसीसीआई भारतीय टीम के परफॉर्मेंस का रिव्यू करने जा रहा है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के साथ एक रिव्यू मीटिंग होगी। हैड कोच गौतम गंभीर का रोल और टीम की रणनीति भी रिव्यू का हिस्सा होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी समीक्षा के दायरे में आएगी। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड यह समझना चाहता है कि रणनीति और टीम चयन के स्तर…
शिक्षा उपलब्ध कराकर बच्चों का भविष्य संवारने में सरकार और अभिभावक प्रयास कर रहे हैँ। उसके बाद भी शिक्षा संस्थानों में कभी श्रेष्ठता प्रमाण पत्र लेने और कभी अन्य कारणों से जो सामने आ रहा है उसे देखते हुए कई अभिभावकों का यह कहनासही लगता है कि आए दिन कॉलेज विवि विदेशी विवि व कॉलेजों से अपने यहां पढ़ाने का अनुबंध कर रही है और इस नाम पर फीस भी बढ़ाई जाती है मुझे लगताहै कि केंद्र सरकार को यह अनिवार्य करना चाहिए कि जिस विदेशी विवि से देशके कॉलेज व विवि अनुबंध कर रहे हैं उन विदेशी विवि की…
पिछले माह ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें प्रशासक की दी गई भूमिका के बाद मामला अदालत में पहुंचा और इस आदेश पर रोक लगाने के क्रम में सरकार से जवाब मांगा गयाहै कि इन्हें प्रशासक बनाने की क्या आवश्यकता हो रही हैउसके बावजूद यूपी के प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार द्वारा प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाने का आदेश जारी करते हुए निर्देश दिए है कि प्रशासक के रूप में जिला पंचायत अध्यक्षों के पास सभी अधिकार होंगे। वैसे तो कब क्या होना चाहिए यह देखना सरकार का काम है क्योंकि देश के…
