Author: websitemarketing2019@gmail.com

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली, 13 जुलाई (ता)। भारत में जन्मे अमेरिकी अरबपति विनोद खोसला के नेतृत्व वाले समूह ने 80,740 करोड़ रुपये में फुटबाल टीम खरीदी है। सैन फ्रांसिस्को 49 ईआरएस समूह अमेरिका की नेशनल फुटबाल लीग (एनएफएल) की मौजूदा सुपर बाउल चैंपियन सिएटल सीहॉक्स टीम खरीद रहा है। इसके लिए समूह ने माइक्रोसॉप्ट के सह-संस्थापक पॉल जी. एलन के परिवार के साथ औपचारिक बिक्री समझौते पर गत दिवस हस्ताक्षर किए हैं। इस सौदे की शर्तों का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन ईएसपीएन ने अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि बिक्री मूल्य 9.612 अरब डॉलर (80,740 करोड़ रुपये) था, जो…

Read More

नई दिल्ली 13 जुलाई। विपक्षी दलों की चिंताओं के बीच संसद की एक समिति ने सिफारिश की है कि यदि प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री को गंभीर अपराधों के आरोप में 30 दिनों तक हिरासत में रखा जाता है तो उन्हें उनके पद से हटाने के बजाय निलंबित किया जाना चाहिए। समिति ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि यदि ऐसे व्यक्तियों को बरी किया जाता है या मुकदमे की कार्यवाही निर्धारित समय के भीतर आगे नहीं बढ़ती है तो निलंबन स्वतः समाप्त हो जाएगा। 130वें संविधान संशोधन विधेयक की समीक्षा कर रही संयुक्त समिति ने दो खास और तीन…

Read More

लखनऊ, 13 जुलाई (ता)। राज्य कर विभाग में आईएएस अधिकारियों की तैनाती का दायरा लगातार बढ़ रहा है। नोएडा के बाद अब कानपुर और गाजियाबाद में भी आईएएस अधिकारियों को एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन का प्रभार दिया गया है। विभाग में चार आईएएस अधिकारियों की तैनाती की तैयारी मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आगरा या वाराणसी में भी जल्द किसी आईएएस अधिकारी को इसी पद पर तैनात किया जा सकता है।गत दिवस जारी आदेश में आईएएस अधिकारी परीक्षित खटाना को नोएडा व अजय कुमार गौतम को गाजियाबाद में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले…

Read More

मेरठ 13 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा को लेकर इस बार यूपी व उत्तराखंड सरकार पहले से ज्यादा सख्ती बरतेगी। यात्रा में शिवभक्तों की सबसे ज्यादा संख्या मेरठ जोन में रहती है, इसलिए मेरठ जोन में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। विभिन्न कांवड़ों की ऊंचाई व चौड़ाई तय कर दी गई है। डाक कांवड़ की अधिकतम रफ्तार भी तय की जाएगी। विद्युत दुर्घटनाएं रोकने के लिए पैदल कांवड़ की ऊंचाई छह फीट से अधिक और झांकी कांवड़ की ऊंचाई दस फीट से अधिक नहीं होगी। तय मानकों से ऊंची कांवड़ हरिद्वार से यूपी में प्रवेश नहीं कर सकेगी। हरिद्वार…

Read More

मलप्पुरम (केरल), 13 जुलाई (ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाला एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मल्लपुरम साइबर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। मल्लपुरम साइबर पुलिस थाने के अधिकारियों के मुताबिक, यह वीडियो नियमित साइबर पेट्रोलिंग के दौरान सामने आया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने यहां के परप्पनंगडी के एक…

Read More

दाहा (बागपत) 13 जुलाई। दिल्ली- देहरादून इकोनामिक कारिडोर (ग्रीनफील्ड हाईवे) पर गांगनौली गांव के पास 4 कट (इंटरचेंज) की मांग को लेकर खाप चौधरियों की पंचायत में 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया गया। बालियान खाप के मुखिया और भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो स्वतंत्रता दिवस पर धरनास्थल से इकोनामिक कारिडोर पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में खाप चौधरी ट्रैक्टरों पर सबसे आगे चलेंगे और उनके पीछे क्षेत्र की आम जनता चलेगी। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर के निर्माण के समय से गांगनौली के पास कट की मांग…

Read More

नई दिल्ली, 13 जुलाई (ता)। संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले 19 जुलाई को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। अधिकारियों के मुताबिक यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। संसद के प्रत्येक सत्र से पहले आयोजित होने वाली इस बैठक में सरकार अपने विधायी एजेंडे की जानकारी देगी, जबकि विपक्षी दल उन मुद्दों को सामने रखेंगे जिन्हें वे सत्र के दौरान उठाना चाहते हैं।अधिकारियों का कहना है कि सरकार का विधायी एजेंडा इस बार काफी व्यापक है और सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं, हाल के हफ्तों में…

Read More

मेरठ 13 जुलाई (प्र)। सेना भर्ती कार्यालय मेरठ ने भारतीय सेना भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) के परिणाम घोषित कर दिए हैं।सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के निदेशक कर्नल सत्यजीत बेबले के अनुसार, सभी उम्मीदवार अपना परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश के 13 जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर एवं गौतम बुद्ध नगर के अग्निवीर श्रेणी के उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 17 अगस्त से आठ सितंबर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोट्र्स स्टेडियम सहारनपुर में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार शारीरिक दक्षता…

Read More

अभी के दौर में दोस्ती की मिसाल शायद खोजने पर ही मिले लेकिन, तेलंगाना से जो खबर आई है। उसने एक बार फिर बताया है कि दोस्ती हो जीवनभर के लिए हो। तेलंगाना के जगतियाल में दोस्ती की अनोखी मिसाल का मामला सामने आया है। यहां 35 साल बाद दोस्त ने अपने दोस्त के उधार लिए पैसे को ब्याज समेत वापस लौटाया। इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी शख्स ने अपने दोस्त के किया हुआ वादा पूरा किया। शख्स ने 35 साल बाद दोस्त के घर पहुंचे व्यक्ति ने उसे ब्याज समेत 25 हजार रु0 लौटाए। सऊदी अरब में…

Read More

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी अविनाश पांडेय ने पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कैमरे पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्ग की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का व्यापक उपयोग करने को कहा। भारी व हल्के वाहनों के लिए समय रहते रूट डायवर्जन प्लान लागू कर उसका प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इसके बाद एडीजी ने हापुड़ में भी डीआईजी के साथ जाकर वहां के…

Read More