Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य
    • छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
    • 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण
    • टीम इंडिया की हार पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की होगी रिव्यू मीटिंग
    • छात्रों को विदेश में पढ़ाने भेजने वाले कॉलेज व यूनिवर्सिटी दे पूरी जानकारी, क्या पता उनका स्टेटस क्या है
    • ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर उठा ऐतराज, अब जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बनाए गए आखिर समय से चुनाव कराने में क्या परेशानी है
    • मंडलायुक्त और डीएम दें ध्यान! कोचिंग सेंटरों के संचालकों से शपथ पत्र लेकर मेडा द्वारा सील खोलने की चर्चा जनहित में नहीं, नागरिक इसे लखनऊ और दिल्ली जैसी घटनाओं को आमंत्रण देना ठहरा रहे हैं
    • भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
    देश

    छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी

    adminBy adminJuly 11, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 11 जुलाई (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आज अंतर्राष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट ,मेरठ द्वारा जिला महिला चिकित्सालय, में नारी शक्ति संकल्प सम्मान समारोह का अत्यंत सफल आयोजन किया गया। डॉ. शुचि गुप्ता अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट ने खुशियों का विकल्प अभियान के दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट सरकारी स्वास्थ्य नीतियों के साथ कदम से कदम मिलाकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक से अलंकृत व उप संरक्षक , भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मेरठ के श्री सरबजीत सिंह कपूर, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ मीनाक्षी सिंह , डॉ0 सुधीर कुमार उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ने संयुक्त रूप से परिवार नियोजन करवा चुकी महिलाए जिसमे श्रीमती अंशु गुप्ता, इरम, रन्बी, झुमनी, सहाना को नारी शक्ति संकल्प सम्मान से सम्मानित किया।

    समारोह के मुख्य अतिथि सरबजीत सिंह कपूर ने समाज से सीधा संवाद करते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक महिला को मन से नसबंदी के संदर्भ में फैली हुई सभी भ्रांतियां को निकाल देना चाहिए।

    डॉ0 सुधीर कुमार, उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में परिवार नियोजन की भूमिका पर जोर दिया। डॉ0 राजेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी , मेरठ ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं, डॉ0 मीनाक्षी सिंह ने महिला स्वास्थ्य पर दिए अपने वक्तव्य में कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में स्थाई साधनों के रूप में 5513 महिलाओं एवं 110 पुरुषों ने परिवार नियोजन की सेवा को अपनाया इसी अवधि में परिवार नियोजन की अस्थाई साधनों में 21,901 महिलाओं ने आईयूसीडी, 10,652, महिलाओं ने प्रथम की पश्चात आईयूसीडी की सेवा अपनाई। त्रैमासिक गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन की 34,970 दोस्त महिलाओं को लगाई गई। इस संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन डॉ0 योगिता करवल ,स्त्री रोग विशेषज्ञ, जिला महिला अस्पताल, मेरठ द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी अतिथियों और लाभार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर हरपाल सिंह डीपीएमध् डीसीपीएम , मेरठ का विशेष सहयोग रहा।

    'Nari Shakti Sankalp' (Women's Power Resolve) Felicitation Ceremony meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य

    July 11, 2026

    1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण

    July 11, 2026

    टीम इंडिया की हार पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की होगी रिव्यू मीटिंग

    July 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.