Author: websitemarketing2019@gmail.com

नई दिल्ली/वाशिंगटन, 11 जुलाई (ता)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में चल रहे बदलावों की श्रृंखला के तहत अब ऐतिहासिक नॉर्थ पोर्टिको के स्तंभों की मरम्मत का काम भी शुरू करा दिया है। करीब 150 वर्षों में चढ़ी पेंट की परत हटाकर पत्थरों की मरम्मत और संरक्षण का कार्य चल रहा है। ट्रंप ने कहा, व्हाइट हाउस की हर खामी उनकी नजर है, जबकि पिछली सरकारों ने इन पर ध्यान नहीं दिया।सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस में चल रहे सभी जीर्णाेद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्देश्य ऐतिहासिक परिसर की मूल पहचान व स्थापत्य विरासत को अक्षुण्ण रखते…

Read More

लखनऊ 11 जुलाई। उत्तर प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय होने से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश जारी है. तेज रफ्तार बारिश हवाओं के चलते अधिकतम न्यूनतम तापमान में प्रभावी कमी दर्ज की गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर, मेरठ, मिर्जापुर ,चंदौली, लखनऊ, बाराबंकी आदि जिलों में तेज रफ्तार हवाओ के साथ झमाझम बारिश हुई. तेज बारिश होने से जगह-जगह जल भराव हो गया. मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अधिक भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश का यलो…

Read More

केंद्र प्रदेश की वर्तमान सरकारों के साथ ही पूर्व सरकारें भी जिलों सड़कों और संस्थानों के नाम बदलती रहीं हैं। उत्तर प्रदेश में कई जिले ऐसे हैं जिनके नामकरण पिछले एक दशक में हुए तो कई महत्वपूर्ण सड़कों के नाम भी बदले जा चुके हैं आज एक खबर पढ़ी कि एनसीआर जीएम नरेश पाल सिंह की मौजूदगी में हुई सांसदों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सतीश गौतम ने अपने जिले के निकट दाउद खां रेलवे स्टेशन का नाम महापुरूष के नाम पर रखने का सुझाव दिया उनका कहना था कि यहां आसपास महाराणा प्रताप के वंशज रहते है। इसलिए…

Read More

बरेली 11 जुलाई। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद स्थित रामपुर गार्डन के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक ऐसा अत्यंत दुर्लभ ऑपरेशन किया है, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है. शाहजहांपुर जिले के कलान क्षेत्र के रहने वाले एक किसान दंपति के 3 महीने के मासूम बेटे के पेट से डॉक्टरों ने करीब 8 सप्ताह का विकसित भ्रूण सफलतापूर्वक बाहर निकाला है. चिकित्सा विज्ञान की भाषा में इस बेहद दुर्लभ जन्मजात स्थिति को फीटस इन फीटू (Fetus in Fetu) कहा जाता है. डॉक्टरों के मुताबिक, बरेली में यह अपनी तरह का दूसरा मामला है और दुनिया…

Read More

भुवनेश्वर 11 जुलाई। ओडिशा राजस्व बोर्ड के सदस्य सत्यव्रत साहू ने एक ऐतिहासिक फैसले में पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर की करीब 57 एकड़ मूल्यवान भूमि को पुनः मंदिर के नाम दर्ज करने का आदेश दिया है। इस भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 300 करोड़ रुपये बताया गया है। खुर्दा जिले के जटनी तहसील अंतर्गत कुड़ियारी मौजा स्थित यह भूमि वर्ष 1961 में औद्योगिक विकास के लिए एक निजी कंपनी को लीज पर दी गई थी। इसके बाद से यह मामला लंबे समय से कानूनी विवाद में फंसा हुआ था। सत्यव्रत साहू की अध्यक्षता वाली राजस्व बोर्ड की अदालत…

Read More

नैनीताल 11 जुलाई। दुर्लभ रात्रिचर इंडियन जायंट फ्लाइंग स्क्विरल (गिलहरी) नैनीताल में देखी गई है। वन कर्मियों ने इसे रेस्क्यू कर लिया। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के एक गांव में शुक्रवार को गिलहरी एक ग्रामीण के घर में घुस गई। इसके बाद कोसी रेंज के रेस्क्यू एक्सपर्ट आशीष कश्यप व राजेश कश्यप को सूचना दी। दोनों ने घर के भीतर से गिलहरी को रेस्क्यू कर लिया। गिलहरी की वनकर्मियों ने डिटेल खंगाली तो वह जायंट फ्लाइंग स्क्विरल प्रजाति की पाई गई। इससे पूर्व इस प्रजाति की गिलहरी को 2014 में ढिकुली- गिरिजा क्षेत्र में पहली बार देखा गया…

Read More

मेरठ 11 जुलाई (प्र)। लखनऊ अग्निकांड के बाद सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर सील किए गए कोचिंग सेंटरों को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने सशर्त राहत दी है। अब संचालक दो महीने के भीतर सभी निर्धारित मानक पूरे करने का शपथपत्र देकर अपने संस्थान दोबारा खोल सकेंगे। मेडा उपाध्यक्ष संजय मीणा ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश जारी होने के कुछ ही घंटों में दो कोचिंग संचालकों ने शपथपत्र भी जमा कर दिया। लखनऊ और दिल्ली में हुए अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में सुरक्षा मानकों की जांच तेज कर दी गई थी। मेरठ में भी…

Read More

नई दिल्ली, 11 जुलाई (ता)। सुप्रीम कोर्ट में गत दिवस तब अजीबोगरीब हालात पैदा हो गए, जब एक याचिकाकर्ता ने आक्रामक तरीके से अपनी बात रखते हुए माननीय जजों को ही आदेश देना शुरू कर दिया और कागजात पीठ की ओर उछाल कर फेंक दिए। याचिकाकर्ता ने सीजेआई सूर्यकांत को अपशब्द भी कहे। पुलिस ने याचिकाकर्ता को हिरासत में ले लिया। अपने मामले की खुद पैरवी कर रहे याचिकाकर्ता ने अपनी अर्जी में जज को गालियां भी दी। पिटीशनर की इस हरकत से कोर्ट भडक़ गया और उसे कोर्ट रूम से निकालने का आदेश दे दिया। यह घटना जस्टिस केवी…

Read More

बीजिंग/नई दिल्ली, 11 जुलाई (ता)। चीन तिब्बत में यारलुंग त्सांगपो नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर डैम का निर्माण कर रहा है, जिसका विरोध भारत कई दिनों से करता आ रहा है। अब इस प्रोजेक्ट के खिलाफ चीन के भीतर से भी आवाजें उठाने लगी है। यह प्रोजेक्ट भारत के अरुणाचल प्रदेश बार्डर से केवल 50 किलोमीटर दूर है। तिब्बत की त्सांगपो नदी भारत में ब्रह्मपुत्र नदी के नाम से जानी जाती है। शी जिनपिंग के साइंटिस्ट ने चेतावनी दी है कि इस डैम के बनने से भूकंप, लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ जाएगा। चीन की सरकारी स्वामित्व वाली चाइना…

Read More

मेरठ 11 जुलाई (प्र)। बाजार में खरीदारी के दौरान उपभोक्ताओं को पूरा वजन मिले, इसके लिए बाट-माप विभाग ने गंगानगर क्षेत्र में बड़ा अभियान चलाया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम के निर्देश पर विभाग की टीम ने दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दो मामलों में घटतौली पकड़ी गई, जबकि अन्य अनियमितताओं पर कार्रवाई करते हुए कुल आठ चालान किए गए। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जिला बाट माप विभाग की टीम ने गंगानगर क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक काटे, बाट, माप…

Read More