Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»‘जबरन घर में घुसा, दिखाने लगा प्राइवेट पार्ट’: महिला ने बतायी आपबीती
    देश

    ‘जबरन घर में घुसा, दिखाने लगा प्राइवेट पार्ट’: महिला ने बतायी आपबीती

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 12, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बंगलूरू। बंगलूरू की एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक डिलीवरी एजेंट जबरदस्ती उसके घर में घुस गया और उसके सामने गलत हरकत की। महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीति को साझा किया है।

    डिलीवरी एजेंट घर में कैसे घुसा?
    महिला ने बताया कि डिलीवरी एजेंट उसके घर एक पार्सल देने आया था। उसने उससे वॉशरूम इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी। जब महिला ने मना किया, तो वह जबरदस्ती घर के अंदर घुस गया।

    महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा, मैंने कई बार विनम्रता से मना किया और साफ कहा कि मैं किसी अनजान व्यक्ति को अपने फ्लैट के अंदर आने की अनुमति नहीं देती। मैंने उसे यह भी सुझाव दिया कि अगर यह जरूरी है तो वह बगल में रहने वाले पुरुष पड़ोसियों से पूछ सकता है। मेरे कई बार मना करने के बावजूद उसने अपनी चप्पल उतारी और मेरी अनुमति के बिना जबरदस्ती मेरे घर में घुस आया।

    महिला ने क्या आरोप लगाया?
    महिला ने आरोप लगाया कि वॉशरूम से बाहर आने के बाद डिलीवरी एजेंट ने उसके सामने गलत हरकत की।

    उसने कहा, जब वह वॉशरूम से बाहर आया तो उसने मेरे सामने अपने निजी अंग दिखाए। मैं यह देखकर हैरान रह गई। मुझे लगा कि मेरे साथ गलत हुआ, मुझे अपमान महसूस हुआ और अपने ही घर में मैं खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस करने लगी। एक महिला ने ‘नहीं’ कहा था। बात वहीं खत्म हो जानी चाहिए थी। किसी को भी उसकी बात नजरअंदाज करने या जबरदस्ती उसके घर में घुसने का अधिकार नहीं है।

    महिला ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर डर गई थी। उसने कहा, मैं बहुत डर गई थी। अपनी सुरक्षा को देखते हुए मैंने फोन का कैमरा चालू रखा, मुख्य दरवाजा खुला रखा और प्रवेश द्वार के पास खड़ी रही। मुझे डर था कि अगर कुछ गलत हुआ तो मैं मदद के लिए बाहर भाग सकूं। हर दिन हम महिलाओं के खिलाफ होने वाले दुष्कर्म के मामलों के बारे में सुनते हैं। महिला ने कहा कि इस घटना से वह हैरान रह गई, उसे मानसिक आघात पहुंचा और वह अपने ही घर में असुरक्षित महसूस करने लगी।

    बंगलूरू पुलिस ने इस पोस्ट का संज्ञान लिया है। पुलिस ने महिला से घटना की जानकारी साझा करने को कहा है, ताकि आरोपों की जांच की जा सके और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि जांच आगे बढ़ाने से पहले वे अतिरिक्त जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। Src- AU

    bangalore delivery boy case New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन

    August 11, 2026

    हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

    August 11, 2026

    10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.