Author: websitemarketing2019@gmail.com

लखनऊ के अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी आग के बाद उस पर बुल्डोजर चलाने की तैयारी हो चुकीहै लेकिन दिल्ली के होटल और लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग की घटना के बाद और भी घटनाएं सामने आरही हैं। ऐसे में सरकार ने कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई कर उन्हें सील किया और इसे कोई ज्यादा समय भी नहीं बीता है उसके बावजूद एक खबर पढ़ने को मिली कि कोचिंग सेंटरों को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने बड़ी राहत दी है। गाजियाबाद जिले के फार्मूले पर मेरठ में भी कदम उठाया गया है । शर्त के साथ कोचिंग सेंटरों से…

Read More

जगन्नाथपुरी, 11 जुलाई (ता)। जगन्नाथ रथयात्रा भारत में मनाए जाने वाले धार्मिक महामहोत्सवों में सबसे प्रमुख तथा महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। यह रथयात्रा न केवल भारत अपितु विदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी खासी दिलचस्पी और आकर्षण का केंद्र बनती है। भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर माना जाता है। सागर तट पर बसे पुरी शहर में होने वाली जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव के समय आस्था का जो विराट वैभव देखने को मिलता है, वह और कहीं दुर्लभ है। इस रथयात्रा के दौरान भक्तों को सीधे प्रतिमाओं तक पहुंचने का बहुत ही…

Read More

मेरठ, 11 जुलाई (प्र)। 22 जुलाई को प्रस्तावित चौधरी चरण सिंह विवि के 38 वें दीक्षांत समारोह में 181 मेधावियों को पदक एवं प्रमाण पत्र मिलेंगे। विवि ने गत दिवस मेडल विजेताओं की सूची जारी कर दी। यदि सूची पर कोई आपत्ति है तो छात्र 12 जुलाई की शाम चार बजे तक सामान्य विभाग में दर्ज करा सकते हैं। विवि उक्त समारोह में 57 मेधावियों को प्रायोजित और 120 छात्र-छात्राओं को कुलपति स्वर्ण पदक देगा। नए नियमों के बाद इस साल विवि में मेडल कम हुए हैं।दीक्षांत में 2025 का कुलाधिपति स्वर्ण पदक कैंपस एवं कॉलेजों में पीजी स्तर पर…

Read More

मेरठ, 11 जुलाई (प्र)। एबीवीपी केवल छात्र संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का छात्र आंदोलन है। 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति की चेतना जिस मेरठ की धरती से प्रारंभ हुई थी, उसी राष्ट्रभाव को आज विद्यार्थी परिषद छात्र शक्ति के जरिए आगे बढ़ा रही है। एबीवीपी विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करने को निरंतर प्रयासरत है।सीसीएसयू कैंपस के अटल सभागार में हुए एबीवीपी के 78 वें स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम में यह बात बतौर मुख्य अतिथि एवं एबीवीपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन गुप्ता ने कही। शुभारंभ मां सरस्वती…

Read More

सोनीपत, 11 जुलाई (ता)। हरियाणा के एनएच -44 पर बहालगढ़ में ब्लैकस्पाट पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में भरे पानी में गिरकर युवक की मौत के मामले में पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के (एनएचएआइ) प्रोजेक्ट मैनेजर पर केस दर्ज किया है। पुलिस इससे पहले हाईवे पर कट खुले होने से हादसा होने की स्थिति में एनएचएआइ के अधिकारियों पर केस दर्ज करने की चेतावनी दे चुका है। घटनास्थल पर और हादसे न हों, इसके लिए गत दिवस एनएचएआइ ने गड्ढे के आसपास सही तरीके से बैरिकेडिंग करते हुए सुरक्षा के उपाय किए…

Read More

मेरठ, 11 जुलाई (प्र)। रोटरी क्लब मेरठ के नए रोटरी वर्ष की पहली असेंबली सभा आईएमए हॉल में हुई। कोषाध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष संजय मित्तल ने बजट प्रस्तुत किया। इसके बाद चिकित्सकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सहित अन्य को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।अध्यक्ष संजय शर्मा और सचिव मनोज सिंघल ने इन्हें सम्मानित किया। इनमें चिकित्सक डॉ. अभिषेक मोहन, डॉ. आलोक शर्मा, डॉ. अनामिका, डॉ. दीपांकर सिंह, डॉ. जितेंद्र चिकारा, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. मेघा सरोहा, डॉ. प्रतिभा गुप्ता, डॉ. शालिनी साहनी, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. तुषार आनंद और डॉ. विशाल शर्मा शामिल रहे। वहीं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स…

Read More

मेरठ, 11 जुलाई (प्र)। सिवाया टोल पर धरना-प्रदर्शन के बाद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का छह सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल गत शाम डीएम-एसएसपी से मिला। उन्होंने कहा कि छात्रा के परिवार को खतरा है। उनके परिवार की सुरक्षा की जाए और पुर्नवास कराया जाए। इसके बाद छात्रा के घर पर दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। सेवानिवृत्त एडीजी प्रेमप्रकाश और आसपा राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के सामने अन्य मांगे भी रखीं। रविंद्र भाटी ने कहा सिवाया टोल पर अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने छह सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल गठित किया। जिलाधिकारी कार्यालय…

Read More

मेरठ, 11 जुलाई (प्र)। भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी रहे कर्नल ब्रह्मपाल सिंह सिरोही का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। गत दिवस सूरजकुंड श्मशान घाट पर उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वे बुलंदशहर के गांव लौहलारा के मूल निवासी थे और यहाँ कंकरखेड़ा डिफेंस एन्क्लेव में निवास करते थे।सेवानिवृत्ति से पूर्व वह श्रीनगर जम्मू- कश्मीर में 15 प्रोवोस्ट यूनिट कॉप्स ऑफ मिलिट्री पुलिस के कमांडिंग ऑफिसर रहे। जाट समाज के वरिष्ठ समाजसेवी गजेंद्र सिंह तायल ने बताया कि इससे पहले उन्होंने 81 आर्मर्ड रेजीमेंट की कमान भी संभाली थी। वर्ष 2005 में वे सेना…

Read More

नई दिल्ली/मुंबई, 11 जुलाई (ता)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के फिल्म निर्माता धर्मेश संगानी और उनकी कंपनी कलानी इम्पेक्स लि. के परिसरों पर छापा मारा। ईडी ने यह कार्रवाई विदेशों में अघोषित संपत्ति रखने व अन्य अनियमितताओं के आरोपों में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत शुरू की गई जांच के तहत की। संगानी अभिनेता शेखर सुमन के सहयोगी विदेश में भी कई संपत्तियां हैं। संगानी ने सुमन द्वारा प्रमोट की गई एक फिल्म अकादमी की सह स्थापना की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ईडी नेफेमा के प्रावधानों के तहत कलानी इम्पेक्स लि. और इसके निदेशक…

Read More

मेरठ, 11 जुलाई (प्र)। केसरगंज के मीना बाजार समेत आसपास के बाजारों में मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से दुकानों की नाप-जोख शुरू होने के बाद व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण की संभावित योजना को लेकर व्यापारियों में अपनी दुकानों और रोजगार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच संयुक्त व्यापार संघ (निर्वाचित) ने साफ कहा कि विकास कार्यों का विरोध नहीं हैं यदि व्यापारियों की आजीविका पर संकट आया तो संगठन आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।गत दिवस एक प्रतिष्ठान पर व्यापारियों बैठक हुई जिसमें संयुक्त व्यापार संघ (निर्वाचित…

Read More