मुंबई, 11 जुलाई (ता)। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हारने के बाद बीसीसीआई भारतीय टीम के परफॉर्मेंस का रिव्यू करने जा रहा है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के साथ एक रिव्यू मीटिंग होगी। हैड कोच गौतम गंभीर का रोल और टीम की रणनीति भी रिव्यू का हिस्सा होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी समीक्षा के दायरे में आएगी। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड यह समझना चाहता है कि रणनीति और टीम चयन के स्तर पर कहां कमी रही। फिलहाल गंभीर और अय्यर पर कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन उनके कामकाज की समीक्षा तय मानी जा रही है। गंभीर का एग्रीमेंट 2027 तक है।
अय्यर हाल ही में कप्तान बनाए गए हैं। भारतीय टीम को आयरलैंड दौरे में 0-2 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। जबकि, टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 0-3 से पिछड़ रही है। एक मैच नो रिजल्ट रहा था। एक दिन पहले टीम सीरीज के चौथे मैच में नौ विकेट से हार गई थी। इंग्लैंड से पहले आयरलैंड के खिलाफ भी दो टी-20 मैचों की सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा।
2014 के बाद पहली बार इंग्लैंड ने भारत को टी-20 सीरीज में हराया है। दोनों टीमों के बीच अब तक 10 सीरीज खेली गईं, जिनमें भारत ने पांच और इंग्लैंड ने चार जीतीं। एक सीरीज ड्रॉ रही थी।
Trending
- मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
- मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
- मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
- 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण

