नई दिल्ली, 21 जुलाई (ता)।देश में रेबीज के गंभीर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन इंजेक्शन की कीमत करीब साढ़े सात रुपये बढ़ा दी गई है। जबकि, फेफड़ों की गंभीर बीमारी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज यानी सीओपीडी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली नई ट्रिपल-थेरेपी दवा की अलग खुदरा कीमत तय की गई है।अस्पतालों में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली चार तरह की ड्रिप (आईवी फ्लूड्स) की कीमतों को भी मंजूरी दी गई है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कुल छह दवा फॉर्मूलेशन से जुड़े अहम मूल्य संबंधी फैसलों पर मुहर लगा दी है, जबकि…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
नोएडा 21 जुलाई। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत और सुविधा की खबर है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) जल्द ही एक लाइन को और अधिक आधुनिक बनाने जा रहा है। इसके तहत एन लाइन के सभी 21 मेट्रो स्टेशनों पर लगे करीब 200 ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट बदले जाएंगे। इन नए अत्याधुनिक गेटों के लगने के बाद यात्री नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी), यानी ‘वन नेशन वन कार्ड का इस्तेमाल कर आसानी से यात्रा कर सकेंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 23 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए…
लखनऊ, 21 जुलाई (ता)। आयुर्वेद विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने आधार आधारित बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (एईबीएएस) पोर्टल में सेंध लगाई है। वे मनमाने तरीके से अपनी हाजिरी बनाने में सफल रहे। इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर विभाग सक्रिय हो गया है। निदेशक ने सभी अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।कई डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल से बाहर रहते हुए भी हाजिरी दर्ज करते रहे। कुछ तो अस्पताल जाने के बजाय लखनऊ और रायबरेली में रहकर पूरे माह की उपस्थिति भरते रहे। आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. नारायण दास ने इस पर नाराजगी जताई है।…
मेरठ 21 जुलाई (प्र)। जनपद में मानसून ब्रेक का दौर समाप्त हो रहा है। सोमवार को शाम से रिमझिम बरसात शुरू हो गई। 21 से 23 जुलाई तक भारी बरसात का अंदेशा मौसम विज्ञानियों ने जताया है। मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं देर रात करीब एक बजे तेज बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। शाम साढ़े पांच बजे तक छह मिलीमीटर बरसात हुई। जनपद में पिछले 10 दिनों…
नई दिल्ली 21 जुलाई। केंद्र सरकार घरेलू रसोई में एलपीजी के विकल्प के रूप में एथेनॉल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय इस संबंध में नई नीति का मसौदा तैयार कर रहा है। इसमें एथेनॉल आधारित चूल्हों को बढ़ावा देने, आपूर्ति शृंखला विकसित करने और सब्सिडी देने जैसे प्रावधान शामिल किए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, मंत्रालय उद्योग संगठनों और तेल विपणन कंपनियों के साथ प्रस्ताव पर चर्चा कर रहा है। योजना को मंजूरी मिलती है तो भविष्य में एलपीजी के साथ एथेनॉल भी घरेलू रसोई ईंधन का एक विकल्प…
लखनऊ, 21 जुलाई (ता)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब सराफा कारोबार की तस्वीर बदलने जा रहा है। ग्राहक अब किसी ज्वेलरी को खरीदने से पहले उसे अपनी तस्वीर पर पहनकर देख सकेंगे। इतना ही नहीं, एआई उनके चेहरे की बनावट, पहनावे, अवसर और बजट के आधार पर उपयुक्त आभूषण, मेकअप, हेयर स्टाइल और परिधान तक सुझाएगा। इंडिया गोल्ड मेटावर्स (आईजीएम) की ओर से विकसित एलांजिया नामक एआई आधारित डिजिटल ज्वेलरी मार्केटप्लेस की शुरुआत यूपी से की जा रही है। यह एआई-संचालित क्यूरेटेड ज्वेलरी मार्केटप्लेस है जहां ग्राहक घर बैठे अलग-अलग ज्वेलर्स के आभूषण स्वयं पर वर्चुअल रूप से पहनकर देख सकेंगे।आईजीएम…
मेरठ 21 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ में आम जनता की सुविधा के लिए गंगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली- देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे को आम वाहनों के लिए खुला रखा जाएगा। हालांकि, सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए इन एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों के पैदल या वाहनों से चलने पर पूरी तरह रोक रहेगी। कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ में प्रशासन द्वारा उठाए गए मुख्य कदमों के तहत गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे से कांवड़ियों को दूर रखा जाएगा और वे केवल अपने पारंपरिक मार्गों का ही इस्तेमाल करेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए दोनों एक्सप्रेसवे के…
लखनऊ 21 जुलाई। ईडी ने हापुड़ स्थित मोनाड विवि में फर्जी डिग्री व मार्कशीट का रैकेट संचालित करने वाले आरोपितों की 25.44 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। इनमें फार्म हाउस, फ्लैट व लग्जरी वाहन हैं। यह संपत्तियां आरोपितों व उनके परिवारीजन के नाम खरीदी गई थीं। ईडी लखनऊ जोनल कार्यालय की टीम इस मामले की जांच कर रही है। एसटीएफ ने मोनाड यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्कशीट, डिग्री, प्रोविजनल प्रमाणपत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्रमाणपत्र और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज तैयार कर बेंचने और उनका सत्यापन करने वाले संगठित गिरोह को पकड़ा था। एसटीएफ ने मामले में 11 अगस्त 2025 को 11…
मेरठ 21 जुलाई (प्र)। मेरठ में 8 जुलाई को कलक्ट्रेट परिसर के बाहर जाम लगाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए सभी आठ प्रदर्शनकारियों को जमानत मिल गई है। पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद उनके परिवारों की तरफ से कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई थी, जिसे सोमवार को स्वीकार कर लिया गया। मंगलवार को सभी आठों प्रदर्शनकारियों के जेल से बाहर आने की संभावना जताई जा रही है। रोहटा थाना क्षेत्र के थिरोट गांव की 20 वर्षीय ललिता गौतम बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वर्तमान में वह परिवार के साथ टीपी नगर थाना…
मेरठ, 20 जुलाई (प्र)। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मोदीपुरम में सोमवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का माहौल रहा। इस गरिमामयी अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने लगभग 12 बजे समारोह स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी, प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह, और पतंजलि योगपीठ के महासचिव आचार्य बालकृष्ण जैसे प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। इस समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों…
