वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने अयोध्या के राम मंदिर से सोने चांदी की वस्तुओं के गायब होने और मंदिर ट्रस्ट का हिसाब ना होने का मुददा सुप्रीम कोर्ट में उठाते हुए कहा कि मंदिर निर्माण के समय दी गई चंदे की रशीदें सार्वजनिक की जानी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को पता चल सके कि उनका दान मंदिर तक पहुंचा या नहीं। इस तथ्य को दरकिनार कर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि दान की जानकारी सार्वजनिक करना व्यवहारिक नहीं है। मुझे अदालत के निर्णय पर कुछ नहीं कहना क्योंकि निर्णय सबके हित में ही लिया गया होगा।लेकिन मेरा केंद्र व प्रदेश सरकार…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
परीक्षाओं में नकल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे व आत्महत्या करने वाले छात्रों को मुआवजा देने की मांग को लेकर पिछले एक माह से दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के धरने पर बैठे इसके प्रमुख अभिजीत दीपके के द्वारा गत दिवस शांतिपूर्ण संसद मार्च का आहवान किया गया। आहवान के समय लगभग छह हजार और बाद में लगभग एक लाख प्रदर्शनकारियों के जुटने से बताते हैं कि २० साल में पहलीबार कोई प्रदर्शन संसद तक पहुंच गया। परिणाम स्वरूप पानी की बौछारें हुई और लाठीचार्ज व पथराव भी हुआ। इतना बड़ा आंदोलन अन्ना…
मुंबई, 21 जुलाई (ता)। फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन अपने करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे। कार्तिक ने अपने माता-पिता के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन कर ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्तिक ने मंदिर में आयोजित पवित्र शयन आरती में भाग लिया और नंदी हॉल में हाथ जोडक़र प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन पर प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि…
मुंबई, 21 जुलाई (ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने फिल्म वेलकम टू दि जंगल की सफलता और अपने एआई अवतार के लॉन्च के साथ मनोरंजन जगत में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया है। जैकलीन ने पिछले कुछ वर्षों में न केवल व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों में अपनी पहचान मजबूत की है, बल्कि तकनीक, संगीत, फैशन और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी अलग छाप छोड़ी है। वेलकम टू दि जंगल, हाउसफुल 5 और फतेह जैसी फिल्मों में उनकी मौजूदगी ने उन्हें उद्योग की भरोसेमंद और लोकप्रिय कलाकारों में शामिल किया है।जैकलीन ने अपने…
नई दिल्ली/लोरिएंट (फ्रांस), 21 जुलाई (ता)। फ्रांस के लोरिएंट बंदरगाह से ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला गत दिवस उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई। मुख्य उद्देश्य उत्तरी ध्रुव में ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को समझना है। मिशन का बजट लगभग 6 मिलियन यूरो (करीब 55 करोड़ रुपये) है।एल्युमीनियम से बना विशाल तैरता इग्लू 12 वैज्ञानिकों और एक विशेष नस्ल के कुत्ते को लेकर 500 दिनों तक बर्फ की मोटी परतों के बीच पूरी दुनिया से अलग रहकर बहेगा। तारा ओशन फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक रोमेन ट्रबल ने कहा कि आर्कटिक एक ऐसा महासागर है, जिसका बहुत कम अध्ययन किया…
नई दिल्ली, 21 जुलाई (ता)। आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले करदाताओं के लिए इस साल एक अहम बदलाव किया गया है। आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर विभाग ने सभी आईटीआर फॉर्म में दूसरे पते का कॉलम अनिवार्य कर दिया है। अब करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी।यदि दोनों पते एक जैसे हैं, तब भी इसकी पुष्टि करनी होगी। इस बदलाव का उद्देश्य आयकर विभाग के रिकॉर्ड को अधिक सटीक बनाना और करदाताओं से संपर्क आसान करना है। पहले आईटीआर फॉर्म में केवल एक पता भरना होता था। अब फॉर्म में प्राथमिक…
मेरठ, 21 जुलाई (प्र)। गुप्त नवरात्रि के छठे दिन साकेत स्थित माता बगलामुखी मंदिर से माता प्रत्यंगिरा निकुंबला देवी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। पंचदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन के बाद नगर भ्रमण कराते हुए देवी की प्रतिमा को मंदिर में विधिवत सिंहासन पर विराजमान कराया।मंदिर के पुजारी आचार्य प्रदीप गोस्वामी का कहना है कि धर्मशास्त्रों के अनुसार माता प्रत्यंगिरा भक्त और भगवान की रक्षा के लिए प्रकट हुईं। आशा वाधवा, अभिमन्यु वाधवा, अर्जुन, तेजस्विनी वाधवा, इंद्रपाल दुबे, कामेश शर्मा, अनुराधा शर्मा, अर्चित मित्तल, हिमांशु वर्मा मौजूद रहे।
मेरठ, 21 जुलाई (प्र)। मुख्य सचिव एसपी गोयल 1993 से 1994 तक मेरठ में सीडीओ पद पर तैनात रहे थे। उन्होंने 33 साल बाद अपने पुराने कार्यालय का दौरा किया। कांवड़ यात्रा की तैयारी की बैठक के बाद उन्होंने विकास भवन पहुंचकर वहां की पुरानी यादें ताजा कीं। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय बिल्कुल नहीं बदला है। यहां आकर वे जवान महसूस कर रहे हैं। सीडीओ नूपुर गोयल को उन्होंने उनकी सीट पर बिठाकर आशीर्वाद दिया। कहा कि उन्हें ऐसा काम करना चाहिए कि जनता उन्हें याद करे।बैठक के दौरान उन्होंने अचानक सीडीओ को बुलवाया और अपने पुराने कार्यालय जाने…
नई दिल्ली, 21 जुलाई (ता)। न्याय के मंदिर में जब कानून के ज्ञाताओं की साख पर सवाल उठे, तो सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख अख्तियार करना स्वाभाविक है। कोर्ट ने देश में लॉ कालेजों की गिरती गुणवत्ता और बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआइ ) के दोहरे रवैये पर गहरी चिंता और नाराजगी जताई है। इसने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गैराज जैसी जगहों से चलने वाले ला कालेजों को बीसीआइ द्वारा मान्यता देना बेहद चिंताजनक विषय है।यह मामला 50 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट के. आर. सुदर्शन से जुड़ा है, जिन्होंने वकालत की डिग्री हासिल की है। उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला…
ग्रेटर नोएडा 21 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल संपत्तियों को कुर्क कर दिया है। इन संपत्तियों की खरीदी कीमत लगभग 240.03 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इनका वर्तमान बाजार मूल्य 700 करोड़ से अधिक आंका गया है। ईडी के मुताबिक, ये मामले भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (BIIPL), ग्रैंड वेनेजिया कमर्शियल टावर्स प्राइवेट लिमिटेड (GVCTPL), सतिंदर सिंह भसीन और अन्य लोगों से जुड़े हैं। कुर्क की गई संपत्तियों में गोवा में स्थित पांच प्रॉपर्टीज…
