Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
    • दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
    • कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
    • कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
    • जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
    • ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
    • करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
    • गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नोएडा मेट्रो होगी हाईटेक, एक्व लाइन के 200 एएफसी गेट बदले जाएंगे, अब ‘वन नेशन वन कार्ड’ से भी कर सकेंगे सफर
    देश

    नोएडा मेट्रो होगी हाईटेक, एक्व लाइन के 200 एएफसी गेट बदले जाएंगे, अब ‘वन नेशन वन कार्ड’ से भी कर सकेंगे सफर

    adminBy adminJuly 21, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा 21 जुलाई। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत और सुविधा की खबर है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) जल्द ही एक लाइन को और अधिक आधुनिक बनाने जा रहा है। इसके तहत एन लाइन के सभी 21 मेट्रो स्टेशनों पर लगे करीब 200 ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट बदले जाएंगे। इन नए अत्याधुनिक गेटों के लगने के बाद यात्री नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी), यानी ‘वन नेशन वन कार्ड का इस्तेमाल कर आसानी से यात्रा कर सकेंगे।

    इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 23 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए एनएमआरसी ने टेंडर जारी कर दिया है और इच्छुक कंपनियां 30 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को सभी एएफसी गेटों को आधुनिक तकनीक से लैस करने के साथ-साथ उन्हें एनसीएमसी के अनुरूप तैयार करना होगा।

    एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर और निर्वाध यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा एएफसी गेट वर्ष 2019 में एक लाइन मेट्रो सेवा शुरू होने के समय लगाए गए थे। बाद में इन्हें मोबाइल ऐप आधारित सुविधाओं के लिए अपग्रेड भी किया गया, लेकिन समय के साथ कई स्टेशनों पर इन गेटों में बार-बार तकनीकी खराबी आने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसी को देखते हुए अब सभी पुराने गेटों को हटाकर नई और अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी। एनएमआरसी का कहना है कि यह बदलाव केवल तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भी किया जा रहा है।

    metro noida tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस

    July 21, 2026

    दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है

    July 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.