Author: websitemarketing2019@gmail.com

मेरठ, 21 जुलाई (प्र)। 357 करोड़ के टैक्स रिफंड फ्राड मामले में आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने देशभर में 25 से अधिक कंपनियों के मानव संसाधन (एचआर) विभाग के कार्मिकों और 20 से अधिक सीए को जांच के दायरे में लिया है। जांच टीम ने सिस्टम की खामियों का गलत लाभ उठाकर तीन साल में 3,000 से अधिक क्लाइंट्स को गलत कटौतियों और फर्जी दावों के जरिये 65.5 करोड़ रुपये अवैध रिफंड दिलाने वाली नैंसी अग्रवाल को नोटिस भेजने से पहले हर बिंदु की गहनता से जांच की है। टीम ने भारतीय स्टेट बैंक की ब्रह्मपुरी शाखा समेत तीन…

Read More

लखनऊ 21 जुलाई। उत्तर प्रदेश में मेधावी लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी. यूपी कैबिनेट ने इस संबंध में प्रस्ताव पास कर दिया है. इस योजना का बजट 400 करोड़ होगा. बैठक के बाद उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रेसवार्ता कर बताया कि इस योजना का नाम रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना होगा. इसके अलावा उत्तर प्रदेश कैबिनेट की मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं. बैठक में कुल 18 प्रस्ताव पास किए गए हैं. इसमें 333 किमी का विंध्य एक्सप्रेस वे भी शामिल है. प्रयागराज, भदोही, मिर्जपुर और सोनभद्र तक इसकी कुल लागत 26315 करोड़ आएगी. मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने…

Read More

नई दिल्ली, 21 जुलाई (ता)। भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। कंपनी के मुताबिक, यह वैक्सीन चार से 60 साल तक के लोगों को लगाई जा सकेगी। इसे लगवाने से पहले यह जांच कराने की जरूरत नहीं होगी कि व्यक्ति पहले कभी डेंगू से संक्रमित हुआ था या नहीं। भारत में मिली मंजूरी ताकेदा के वैश्विक क्लीनिकल डेवलपमेंट प्रोग्राम के आधार पर दी गई है। इसके तहत फेज-I, फेज-II और फेज-III के…

Read More

मेरठ 21 जुलाई (प्र)। हस्तिनापुर में पति को सांप से डसवा कर हत्या करने वाली दामिनी ने अब जिला कारागार मेरठ की लाइब्रेरी संभाल ली है। जेल में जाने के बाद उसने बताया कि वह शिक्षिका है और बच्चों को पढ़ाना चाहती है। ऐसे में जेल प्रशासन ने दामिनी को जेल के अंदर बनी लाइब्रेरी से अटैच कर दिया है और मंगलवार से वह काम शुरू करेगी। दामिनी जेल में बच्चों और महिलाओं को रामायण और सुंदरकांड पढ़ाएगी। इसके लिए दामिनी ने रामायण भी ले ली है। हस्तिनापुर में स्कूल संचालक पति अतुल की पत्नी दामिनी ने करैत सांप से…

Read More

नई दिल्ली, 21 जुलाई (ता)। इंग्लैंड और वेल्स के हाई कोर्ट ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स (ईएमवी) को 4.94 मिलियन डॉलर चुकाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, कोर्ट ने उन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स में अपनी पुरानी हिस्सेदारी को लेकर भारत में कानूनी कार्रवाई करने से हमेशा के लिए रोक दिया है। यह निवेश फर्म के लिए एक बड़ी कानूनी जीत है।यह फैसला ईएमवी और उसके शेयरधारकों द्वारा राजस्थान रॉयल्स में अपनी कंट्रोलिंग हिस्सेदारी (बहुमत हिस्सेदारी) अरबपति लक्ष्मी मित्तल और उनके परिवार के नेतृत्व वाले एक ग्रुप को बेचने के कुछ महीनों बाद आया है।…

Read More

मेरठ, 21 जुलाई (प्र)। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कृषि, महिला सशक्तिकरण, तकनीक, किसानों की आय और प्रशासनिक जवाबदेही जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को कृषि के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए वैज्ञानिकों, अधिकारियों, विश्वविद्यालयों और किसानों को मिलकर काम करना होगा। राज्यपाल ने कहा कि कृषि शिक्षा में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी सुखद संकेत है। उन्होंने गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रपौत्र अतुल धीरजलाल पटेल की भी सराहना की।…

Read More

मेरठ 21 जुलाई (प्र)। साहिबाबाद में रेलवे ट्रैक पर कोयले से भरी मालगाड़ी के छह लदे हुए डिब्बे पटरी से उतरने के बाद दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर ट्रेनों का संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसका मेरठ के यात्रियों पर भी प्रभाव पड़ा। मंगलवार सुबह दिल्ली जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शटल ट्रेन को मुरादनगर में रोक दिया गया। ट्रेन डेढ़ घंटे बाद परिवर्तित रूट से रवाना हुई। इसी तरह सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली परिवर्तित रूट से रवाना हुई। यह ट्रेनें साहिबाबाद, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली, सदर बाजार स्टेशन नहीं जा रही हैं। इसी…

Read More

प्रयागराज, 21 जुलाई (ता)। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के ई-अधियाचन पोर्टल पर कुल 21252 रिक्त पदों का अधियाचन अपलोड कर दिया। इनमें प्रवक्ता (पीजीटी) एवं संलग्न प्राइमरी सहायक अध्यापकों के 3512 पद तथा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 17740 पद शामिल हैं।पीजीटी के 2,615 और प्राइमरी सहायक अध्यापकों के 987 पदों का अधियाचन भी पोर्टल पर दर्ज किया गया है। इससे पहले 4,512 सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के 2,643 रिक्त पदों का अधियाचन भी…

Read More

लखनऊ, 21 जुलाई (ता)। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से डुप्लीकेट नामों को डिलीट करने का अभियान प्रारंभ हो चुका है। बूथ और विधानसभा क्षेत्रवार मिलते-जुलते नाम चिह्नित कर लिए गए हैं। इन नामों का क्लस्टर तैयार किया गया है। सभी बीएलओ से मौके पर जांच करके 31 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट लगाने के लिए कहा गया है।प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 10 अप्रैल को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में 13.39 करोड़ मतदाता हैं। जांच में पाया गया कि तमाम मतदाता ऐसे हैं, जिनके नाम अभी भी दो या उससे अधिक बार हैं। एक ही मतदाता को…

Read More

मेरठ 21 जुलाई (प्र)। मेरठ विकास प्राधिकरण व आवास विकास के बाद अब नगर निगम विभाग ने भी ओटीएस योजना शुरू कर दी है। जिसमें नगरीय निकायों में लम्बित गृहकर जलकर, सीवर कर एक मुश्त जमा कर पाएगें नगर निगम के अधिकारी का कहना है कि हाउस टैक्स, जलकर के बकाये की प्रभावी वसूली, करदाताओं को व्यावहारिक राहत प्रदान करने शुरू की गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में भी 3.28 लाख में से डेढ़ लाख से अधिक ने भुगतान नहीं किया था। इन बकायेदारों पर नगर निगम का कुल 100 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया अटका हुआ है। इस…

Read More