Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    • उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»मौसम»आज से भारी बरसात के आसार, यलो अलर्ट जारी
    मौसम

    आज से भारी बरसात के आसार, यलो अलर्ट जारी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 21, 2026Updated:July 26, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 21 जुलाई (प्र)। जनपद में मानसून ब्रेक का दौर समाप्त हो रहा है। सोमवार को शाम से रिमझिम बरसात शुरू हो गई। 21 से 23 जुलाई तक भारी बरसात का अंदेशा मौसम विज्ञानियों ने जताया है। मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं देर रात करीब एक बजे तेज बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। शाम साढ़े पांच बजे तक छह मिलीमीटर बरसात हुई।

    जनपद में पिछले 10 दिनों से मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई थी । उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। सोमवार को अनुकूल मौसम रहने से लोगों ने राहत की सांस ली। जुलाई में अब तक 370 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। जबकि पूरे माह में सामान्य रूप से 226 मिलीमीटर बरसात होती है। इस बार नौ और 10 जुलाई को क्रमशः 106 और 181 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई थी। शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला था। मौसम विभाग ने मेरठ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन मेरठ के पास सहारनपुर, बिजनौर और करनाल के लिए आरेंज अलर्ट है।

    सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को एनसीआर क्षेत्र में भारी बरसात के आसार हैं। तेज हवाएं भी चल सकती है। इस दौरान लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने की भी सलाह दी गई है।

    मौसम विभाग द्वारा रंगों के आधार पर जारी की जाने वाली चेतावनी

    • रेड : यह संबंधित क्षेत्र में मौसम की गंभीर स्थिति को लेकर सचेत करता है। यह एक्शन लेने का सूचक है। यातायात बाधित, पानी और बिजली की सप्लाई बाधित होने के साथ यह भारी जलभराव, बाढ़, भूस्खलन और पेड़ और पुराने भवनों के गिरने के मद्देनजर सावधान रहने का संकेत देता है। आपात स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।
    • आरेंज अलर्ट: यह दर्शाता है तैयार रहें एक्शन लेने के लिए। भारी बरसात हो सकती है। जलभराव से सड़कों पर यातायात अवरुद्ध, बिजली और पानी की आपूर्ति कटने को लेकर सचेत करता है। आरेंज अलर्ट होने पर अत्यधिक जरूरी होने पर बाहर निकलना चाहिए।
      यलो अलर्ट: यह संबंधित क्षेत्र में मौसम में बदलाव का सूचक है। यह दर्शाता है कि मौजूदा समय खतरा नहीं है लेकिन खराब स्थिति को लेकर सचेत रहें।
      ·ग्रीन अलर्ट भी मौसम विभाग द्वारा जारी किया जाता है इससे तात्पर्य है कि मौसम साफ और सामान्य रहेगा।

    meerut news meerut report meerut-weather tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल

    August 11, 2026

    BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR

    August 11, 2026

    उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.