नई दिल्ली, 21 जुलाई (ता)।देश में रेबीज के गंभीर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन इंजेक्शन की कीमत करीब साढ़े सात रुपये बढ़ा दी गई है। जबकि, फेफड़ों की गंभीर बीमारी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज यानी सीओपीडी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली नई ट्रिपल-थेरेपी दवा की अलग खुदरा कीमत तय की गई है।
अस्पतालों में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली चार तरह की ड्रिप (आईवी फ्लूड्स) की कीमतों को भी मंजूरी दी गई है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कुल छह दवा फॉर्मूलेशन से जुड़े अहम मूल्य संबंधी फैसलों पर मुहर लगा दी है, जबकि बच्चों को निमोनिया से बचाने वाली नई वैक्सीन न्यूबेवैक्स-14 न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट को पांच साल के लिए दवा मूल्य नियंत्रण (डीपीसीओ) से छूट देने का निर्णय लिया है। एनपीपीए ने एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन 300 आईयू/एमएल की संशोधित सीलिंग प्राइस 112.19 रुपये प्रति मिलीलीटर से बढ़ाकर 119.48 रुपये प्रति मिलीलीटर कर दी है। यह फैसला दवा की कीमत को लेकर दाखिल समीक्षा याचिका और कंपनियों से प्राप्त नए मूल्य आंकड़ों के आधार पर लिया गया।
इस इंजेक्शन का इस्तेमाल कुत्ता, बंदर या अन्य संदिग्ध जानवर के काटने के बाद गंभीर मामलों में एंटी-रेबीज वैक्सीन के साथ किया जाता है, ताकि संक्रमण का खतरा कम किया जा सके।
एनपीपीए ने ग्लाइकोपाइरोनियम, फॉर्माेटेरोल, बुडेसोनाइड के संयोजन वाली नेबुलाइजेशन दवा के लिए 56.35 रुपये प्रति मिलीलीटर की अलग खुदरा कीमत तय की है। यह दवा विशेष रूप से सीओपीडी के मरीजों के लिए विकसित की गई है।
बैठक में डेक्सट्रोज 5ः इंजेक्शन की कीमत 97.40 रुपये, सोडियम क्लोराइड (नॉर्मल सलाइन) की कीमत 100.87 रुपये, डेक्सट्रोज व सोडियम क्लोराइड की कीमत 102.34 रुपये और कंपाउंड सोडियम लैक्टेट (रिंगर लैक्टेट) की कीमत 116.95 रुपये तय की गई है।
Trending
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा

