Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कलक्ट्रेट गेट पर बवाल के मामले में आठों आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत, मुकदमे से गंभीर धाराएं हटाने की चर्चा
    देश

    कलक्ट्रेट गेट पर बवाल के मामले में आठों आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत, मुकदमे से गंभीर धाराएं हटाने की चर्चा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 21, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 21 जुलाई (प्र)। मेरठ में 8 जुलाई को कलक्ट्रेट परिसर के बाहर जाम लगाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए सभी आठ प्रदर्शनकारियों को जमानत मिल गई है। पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद उनके परिवारों की तरफ से कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई थी, जिसे सोमवार को स्वीकार कर लिया गया। मंगलवार को सभी आठों प्रदर्शनकारियों के जेल से बाहर आने की संभावना जताई जा रही है।

    रोहटा थाना क्षेत्र के थिरोट गांव की 20 वर्षीय ललिता गौतम बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वर्तमान में वह परिवार के साथ टीपी नगर थाना क्षेत्र के गगन एनक्लेव में किराए पर रह रही थी। 15 मई को परीक्षा देने के लिए घर से निकली लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की मगर उनका कोई पता नहीं चला।

    परिजनों ने 16 मई को थाना टीपी नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में ललिता गांव कल्याणपुर निवासी अंकुश चौधरी नाम के युवक के साथ दिखाई दी।

    पुलिस ने अंकुश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने ललिता की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि अंकुश और ललिता के बीच दोस्ती थी। घटना वाले दिन दोनों साथ थे। इसी दौरान आरोपी ने ललिता के मोबाइल फोन में कुछ फोटो और चौट देखीं, जिसके बाद उसे शक हुआ। इसी शक के चलते आरोपी ने ललिता की हत्या कर दी और शव को मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के उकसिया में गन्ने के खेत में फेंक दिया और पुलिस ने शव बरामद कर लिया।

    इस मामले में अंकुश के भाई पीएसी में तैनात अंकित समेत दो लोगों की गिरफ्तारी की आवाज उठने लगी। 8 जुलाई को छात्रा की हत्या के विरोध में बड़ी संख्या में लोग कमिश्नरी और फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रवेश ना मिलने पर उन्होंने कलेक्ट्रेट के बाहर जाम लगा दिया। इसी दौरान एसएसपी अविनाश पांडेय वहां पहुंच गए और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारते हुए दौड़ा लिया।

    इस घटना की चौतरफा निंदा शुरु हो गई। सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने सरकार की नीति पर सवालिया निशान लगा दिया। कई पूर्व आईपीएस ने पुलिस खासकर एसएसपी अविनाश पांडेय की थप्पड़ की कार्रवाई को गलत बताया। आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी 20 तक जमानत ना मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दे दी थी।

    इस मामले ने पुलिस की खासी किरकिरी कराई। चौतरफा निंदा के बाद पुलिस ने नये सिरे से जांच शुरु की तो पता चला कि प्रदर्शनकारी जिस अंकित चौधरी की गिरफ्तारी की मांग उठा रहे थे, वह वारदात वाले दिन मेरठ में ही थी। इसके बाद उसे मुरादाबाद पीएसी से पुलिस गिरफ्तार कर मेरठ ले आई और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अंकित को जेल भेज दिया। चार्जशीट भी पुलिस की तरफ से दाखिल की गई।

    अंकित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपनी गलती में सुधार किया। पुलिस सूत्र बताते हैं कि मुकदमे से गंभीर धाराओं को हटा दिया गया। इससे जेल भेजे गए आठों लोगों की जमानत की संभावना प्रबल हो गई। सोमवार को कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। बचाव पक्ष ने हटाई गई धाराओं का जिक्र किया, जिसके बाद सभी आठ लोगों की जमानत मंजूर कर ली गई।

    collectorate-protest-bail meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.