Author: websitemarketing2019@gmail.com

बागपत 20 जुलाई। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे समेत कई मार्गों पर 30 जुलाई से भारी वाहन, छह अगस्त से छोटे वाहनों के पहिए थम जाएंगे। वाहनों को निकालने के लिए रूट डायवर्जन प्लान भी तैयार किया जा रहा है। इस बार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहन चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों को जाने नहीं दिया जाएगा। हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ लेकर आने वाले लाखों कांवड़िए जिले के विभिन्न मार्गों से अपने गंतव्य की तरफ रवाना होते हैं। इस दौरान हल्के और भारी वाहनों के संचालन…

Read More

नई दिल्ली, 20 जुलाई (ता)। देश की राजधानी दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना अपेक्षाकृत काफी किफायती है। दिल्ली में दुनिया का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपलब्ध है। हालांकि, विश्व के अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में यहां सैलरी काफी कम है। इतना ही नहीं, ‘रोमांटिक डेट’ के लिए दिल्ली, दुनिया के अलग-अलग शहरों के मुकाबले सबसे सस्ता है। डॉयचे बैंक ने रहन-सहन की लागत और जीवन स्तर को ध्यान में रखते हुए ये रिपोर्ट जारी की है।डॉयचे बैंक की ‘मैपिंग द वर्ल्ड्स प्राइसेज 2026 रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में कम खर्चे पर ‘रोमांटिक डेट’ पर जाने की लागत 103 डॉलर (लगभग…

Read More

रुड़की, 20 जुलाई (ता)। जिस पिता ने अपने दोनों बेटों का भविष्य संवारने के लिए जीवनभर की कमाई और करोड़ों की संपत्ति उनके नाम कर दी, उसी पिता को बुढ़ापे में अपनों की बेरुखी का ऐसा दर्द मिला जिसने हर किसी को झकझोर दिया। रुड़की कोतवाली में सामने आए मामले में एक बुजुर्ग को कथित रूप से करीब नौ महीने तक नशा मुक्ति केंद्र में रखा गया। रिश्तेदारों की शिकायत पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और बुजुर्ग को वहां से आजाद करवाया।मुजफ्फरनगर के एक बुजुर्ग ने पुलिस को कहा कि वह पहले क्लीनिक संचालित करते थे और एलआईसी एजेंट भी…

Read More

मेरठ, 20 जुलाई (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। सोशल मीडिया के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य एवं जनसमस्याओं पर चर्चा और सोशल मीडिया के माध्यम से कौन क्या क्या कर सकता है चर्चा हेतु आज प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत की कैंटीन में माननीय पद्मश्री शीशराम और जाने माने फिल्म अभिनेता गिरीश थापर की गरिमामयी उपस्थिति तथा आईएमए यूपी के पूर्व अध्यक्ष डा. एमके बंसल की अध्यक्षता व रवि कुमार बिश्नोई और सुरेन्द्र शर्मा के सफल संचालन में दीप जैन, नरेन्द्र जैन, नताशा वर्मा, पवन बंसल आदि के सहयोग से लगभग दो घंटे चले कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों को माला…

Read More

सारनाथ, 20 जुलाई (ता)। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में सारनाथ का नाम जल्द ही शामिल हो सकता है। इसके लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल में प्रस्ताव और शोध दस्तावेज (डोजियर) तैयार करने वाले अभय नारायण लांबा, संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारी बुसान गए हैं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल 19 से 29 जुलाई तक बुसान में आयोजित यूनेस्को की बैठक में भाग लेगा।इसे लेकर यूनेस्को की टीम गत वर्ष 24 सितंबर को तीन दिवसीय दौरे पर काशी आई थी। अधिकारियों के अनुसार, तथागत की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने पर उत्तर प्रदेश का…

Read More

मेरठ, 20 जुलाई (प्र)। मोहकमपुर में वाल्मीकि समाज के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार नहीं होने देने का आरोप लगाते हुए बीती रात लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। नगर निगम पर श्मशान भूमि में कूड़ा डालकर भराव कराने का आरोप लगाया गया। वहीं अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे परिजनों को जगह नहीं मिली तो सड़क किनारे महिला का अंतिम संस्कार करना पड़ा।मोहकमपुर निवासी प्रेमवती 70 पत्नी पालोराम हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उपचार के अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बीती रात परिजन शव लेकर मोहकमपुर रजवाहे के किनारे स्थित…

Read More

मेरठ, 20 जुलाई (प्र)। राजधानी हास्पिटल में आपरेशन के दौरान महिला की मौत से आक्रोशित स्वजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हापुड़ के थाना धौलाना के ग्राम लालपुर निवासी राशिद ने कहा कि शादी के आठ साल बाद भी उनकी पत्नी सलमा को बच्चा नहीं हुआ है। एक डाक्टर ने सलमा का हापुड़ रोड स्थित राजधानी हास्पिटल में आपरेशन कराने की सलाह दी। राशिद ने पत्नी को गत दिवस अस्पताल में भर्ती कराया। गत दोपहर एक बजे पत्नी का आपरेशन डा. आशा ने किया। आरोप है कि आपरेशन के दौरान महिला की…

Read More

लखनऊ, 20 जुलाई (ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिवस उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) मुख्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया. यह भवन 200 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया और यहां लगाई गई प्रदर्शनी व भवन का अवलोकन कर कार्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर आपदा से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश को ऐसा राज्य बनाना है, जहां प्रत्येक नागरिक यह विश्वास लेकर जीवन जी सके कि संकट की घड़ी में सरकार के…

Read More

वॉशिंगटन 20 जुलाई। अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट (डीएचएस) ने इमिग्रेशन से जुड़ा एक नया और सख्त नियम लागू किया है। इसके तहत एफ-1 छात्रा वीजा होल्डर्स, जे-1 एक्सचेंज विजिटर्स और विदेशी पत्रकारों के लिए आई वीजा होल्डर्स के अमेरिका में रहने की समय-सीमा अधिक से अधिक चार साल तय कर दी गई है। इस कदम का असर लाखों भारतीय नागरिकों पर पड़ने की उम्मीद है। नीति में बदलाव इस से भारतीय छात्रों और पेशेवरों की चिंता बढ़ गई है। नए नियम के तहत, ज्यादातर विदेशी छात्रों और एक्सचेंज विज़िटर्स को अमेरिका में सिर्फ अपने तय एकेडमिक कोर्स या प्रोग्राम…

Read More

नई दिल्ली 20 जुलाई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि गाली-गलौज या अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना हमेशा अश्लीलता के दायरे में नहीं आता है। जस्टिस संजय करोल और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने कहा कि कोई शब्द तभी अश्लील माना जाएगा, जब वह कामुकता को बढ़ावा देने वाला हो या लोगों को भ्रष्ट करने की प्रवृत्ति रखता हो। कोर्ट ने यह टिप्पणी तमिलनाडु के एक मामले में सुनवाई के दौरान की। आरोपी मणि को जमीन विवाद के दौरान मां की गाली देने के लिए अश्लीलता के आरोप में दोषी ठहराया गया था। अगस्त 2017 में जमीन…

Read More