मुंबई, 16 जून (ता)। फिल्म निर्माता करण जौहर ने अभिनेता अली फज़ल और उनकी चर्चित वेबसीरीज़ ‘राख’ की जमकर सराहना करते हुए कहा है कि यह सीरीज़ उन्हें भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाली साबित हुई। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘राख’ देखने के बाद वह अपनी भावनाएं व्यक्त किए बिना नहीं रह सके। उन्होंने कहा कि एक अभिभावक, एक इंसान और समाज के सदस्य के रूप में यह सीरीज़ मानवता के सबसे भयावह और असहज पक्ष को सामने लाती है।उन्होंने निर्देशक प्रोसित रॉय की कहानी कहने की शैली, भावनात्मक गहराई और विषय…
Author: admin
मेरठ 16 जून (प्र)। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) में प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी विश्वविद्यालय ने देश के अग्रणी कृषि विश्वविद्यालयों में स्थान बनाते हुए अपनी शैक्षणिक और अनुसंधान क्षमता का परिचय दिया है। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट अनुसंधान, प्रभावी कृषि प्रसार सेवाओं और नवाचार आधारित कृषि विकास का यह परिणाम है । विश्वविद्यालय में लगातार आधुनिक कृषि तकनीकों, जलवायु अनुकूल खेती, जैव प्रौद्योगिकी, प्राकृतिक संसाधन…
मेरठ 16 जून (प्र)। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम ( सीएम ग्रिड योजना) के तहत फेज-चार में सात सड़कें प्रस्तावित हैं। इनके चौड़ीकरण, ड्रेनेज सिस्टम सुधार और बिजली लाइनों को भूमिगत करने सहित अन्य कार्यों के लिए लगभग 175 करोड़ रुपये की मांग की गई है। धनराशि स्वीकृति के लिए निर्माण अनुभाग ने सात सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इन सड़कों को मिलाकर अब योजना में कुल 19 सड़कें हो गई हैं। इनमें से आठ सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। चार के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। नगर निगम अधिकारियों का दावा है…
मेरठ 16 जून (प्र)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने सोमवार को शहर के कई स्थानों पर सोस (चटनी) बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। इस दौरान गढ़ रोड स्थित एक फैक्ट्री से मिलावटी सोस होने के शक में नमूने भरे गए हैं। वहीं, उसकी तैयार 350 लीटर सोस को नष्ट भी किया गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि जहां-जहां पर इस फैक्ट्री से सोस को सप्लाई किया जा रहा था, उनके यहां भी मंगलवार को छापेमारी की जाएगी। गढ़ रोड स्थित गेसूपुर गांव निवासी देवराज सिंह ने गांव के बाहर ही…
मेरठ, 15 जून (प्र)। मल्टीमीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से गत दिवस ईस्टर्न कचहरी रोड स्थित वैश्य अनाथालय में विचार गोष्ठी व पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पद्मश्री सम्मानित शीशराम प्रजापति ने कहा कि यदि पत्रकार ही पीड़ित रहेगा तो समाज को सही दिशा कैसे मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि समाज को पत्रकारों को सम्मान और सहयोग देना चाहिए, क्योंकि पत्रकार समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा…
खाद्य पदार्थों में मिलावट की बात अब कोई नई नहीं है। मीडिया में कई बार पढ़ने सुनने देखने को नामी कंपनियों के नकली उत्पाद बिकने या पैकेट बंद उत्पादों या डीलर के यहां एक्सपायरी डेट मिलावट या उनमें सेहत के लिए हानिकारक चीजें मिलने की बात सामने आती है। कई नामी ब्रांडस तो इस बारे में गुमराह करने वाले फूडस लेवल के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण एफएसएसएआई ने कहा कि कंपनियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत ब्रांडिग उत्पादों से जुड़े उत्पादों पर लेवलिंग के नियमों के उल्लंघन पर एफबीओ को नोटिस…
जेवर, 15 जून (ता)। सर्विस रोड निर्माण, अतिरिक्त मुआवजा और जेवर टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर किसानों का असंतोष बढ़ता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) ने दावा किया है कि महीनों से आंदोलन और धरना जारी रहने के बावजूद प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है।संगठन के जिलाध्यक्ष अजय त्यागी ने बताया कि सोनभद्र जिले के मेघावर गांव में किसानों की समस्याओं को लेकर पिछले 13 महीने से धरना जारी है, जबकि गौतमबुद्ध नगर के रोनीजा गांव में किसान यमुना प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़े मुद्दों को लेकर 12 महीने से…
शामली, 15 जून (ता)। विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शामली शाखा के तत्वावधान में गत दिवस अग्रसेन पार्क में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राज्य शाखा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।शिविर का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसाइटी शामली के अध्यक्ष कुशांक चौहान ने स्वयं रक्तदान कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।…
अयोध्या, 15 जून (ता)। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच के लिए गठित एसआईटी पर भरोसा जताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे से भी कम समय में जांच समिति गठित कर दी। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने समिति गठन के निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि एसआईटी में अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिससे निष्पक्ष जांच की उम्मीद है।नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि एसआईटी में एक मंडलायुक्त, एक आईजी स्तर के अधिकारी तथा…
फिरोजाबाद, 15 जून (ता)। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद नगर के सुभाष तिराहा के पास संस्कृत पाठशाला के सामने गत रात अपने घर में आदर्श कृष्ण इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक और कांग्रेस के पूर्व विधायक स्वर्गीय जगदीश सिंह यादव के पुत्र राकेश यादव (73) ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले पत्नी राममूर्ति देवी (68) की छाती में गोली मारी और फिर खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से राकेश यादव की मौके पर मौत हो गई, राममूर्ति देवी ने ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के समय पति-पत्नी दोनों कमरे में अकेले…
