Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
    • बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
    • यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
    • एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
    • पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
    • आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    • अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सीएम ग्रिड योजना में 175 करोड़ की सात नई सड़कें भी की गईं प्रस्तावित
    देश

    सीएम ग्रिड योजना में 175 करोड़ की सात नई सड़कें भी की गईं प्रस्तावित

    adminBy adminJune 16, 2026No Comments56 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 16 जून (प्र)। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम ( सीएम ग्रिड योजना) के तहत फेज-चार में सात सड़कें प्रस्तावित हैं। इनके चौड़ीकरण, ड्रेनेज सिस्टम सुधार और बिजली लाइनों को भूमिगत करने सहित अन्य कार्यों के लिए लगभग 175 करोड़ रुपये की मांग की गई है। धनराशि स्वीकृति के लिए निर्माण अनुभाग ने सात सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इन सड़कों को मिलाकर अब योजना में कुल 19 सड़कें हो गई हैं। इनमें से आठ सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। चार के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

    नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि 565 करोड़ रुपये से कुल 19 सड़कों का कायाकल्प होना है। गांधी आश्रम चौराहे से तेजगढ़ी चौराहे तक की सड़क को फेज-1 में लिया था। इसके बाद फेज-2 में चार फेज-3 में सात और अब फेज-4 में भी सात सड़कें ली गई हैं। रैपिड रेल (नमो भारत) और मेट्रो के साथ आंतरिक सड़कों के चौड़ीकरण से जाम से मुक्ति और स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी। मुख्य अभियंता नगर निगम प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सात सड़कों का नया प्रस्ताव भेजा है। जल्द धनराशि स्वीकृत होने की उम्मीद है।

    दिक्कतों का भी निकालें हल
    निर्माणाधीन गांधी आश्रम चौराहे से तेजगढ़ी चौराहा, रंगोली मंडप रोड, कमिश्नर आवास चौराहा से सर्किट हाउस रोड, वेस्टर्न कहचरी रोड, शारदा रोड, टीपीनगर रोड, सर्किट हाउस से मोहनपुरी पुलिया होते हुए गांधी आश्रम तक और गोल मंदिर से भोलेश्वर मंदिर होते हुए पीवीएस रोड तक निर्माण कार्यों से लोगों को परेशानी हो रही है। निर्माण सामग्री सड़कों पर पड़ी है। इन दिक्कतों का भी हल होना चाहिए।

    ये सड़कें की गई प्रस्तावित

    • तेजगढ़ी चौराहे से मेडिकल कालेज के गेट-3 तक।
    • मेडिकल कालेज के गैट-3 से जागृति रोड तक ।
    • ईव्ज चौराहे से शंकर आश्रम होते हुए आंबेडकर चौराहे तक।
    • गंगानगर डिवाइडर रोड आइआइएमटी के आगे तक।
    • इंदिरा गांधी चौक से बुढ़ाना गेट खैरनगर चौराहा होते हुए बच्चा पार्क तक।
    • कंकरखेडा शिव चौक से खिर्वा बाईपास तक। कीर्ति पैलेस मार्ग का चौड़ीकरण |

    इनका चल रहा है निर्माण

    • गांधी आश्रम चौराहे से तेजगढ़ी चौराहा मार्ग गढ़ रोड रंगोली मंडप होते हुए हापुड़ रोड तक |
    • कमिश्नर आवास चौराहा से सर्किट हाउस चौराहा मार्ग ।
    • कमिश्नर कार्यालय चौराहा से बच्चा पार्क चौराहा तक वेस्टर्न कचहरी रोड ।
    • आंबेडकर तिराहे से झंडेवाला शारदा रोड होते हुए दिल्ली चुंगी तक।
    • बागपत रोड चौराहे से दिल्ली रोड तक टीपीनगर रोड ।
    • सर्किट हाउस से मोहनपुरी पुलिया होते हुए गांधी आश्रम तक।
    • गोल मंदिर से भोलेश्वर मंदिर होते हुए पीवीएस रोड तक।

    ये सड़कें टेंडर प्रक्रिया में

    • बेगमपुल रोड पर डा. करोली मार्ग से बच्चा पार्क चौराहे तक।
    • जेलचुंगी चौराहे से तेजगढ़ी चौराहे तक।
    • गांधी आश्रम चौराहे से बच्चा पार्क चौराहे तक।
    • कंकरखेड फ्लाईओवर से दिल्ली- दून बाईपास तक ।
    CM Grid Scheme meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार

    July 15, 2026

    बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी

    July 15, 2026

    यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.