Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»सर्विस रोड और जेवर टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज
    न्यूज़

    सर्विस रोड और जेवर टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 15, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जेवर, 15 जून (ता)। सर्विस रोड निर्माण, अतिरिक्त मुआवजा और जेवर टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर किसानों का असंतोष बढ़ता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) ने दावा किया है कि महीनों से आंदोलन और धरना जारी रहने के बावजूद प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है।
    संगठन के जिलाध्यक्ष अजय त्यागी ने बताया कि सोनभद्र जिले के मेघावर गांव में किसानों की समस्याओं को लेकर पिछले 13 महीने से धरना जारी है, जबकि गौतमबुद्ध नगर के रोनीजा गांव में किसान यमुना प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़े मुद्दों को लेकर 12 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
    ज्ञापन में यमुना एक्सप्रेसवे के साथ आगरा तक सर्विस रोड बनाने की मांग की गई है। किसानों का कहना है कि एक्सप्रेसवे निर्माण के बाद पुराने संपर्क मार्ग प्रभावित हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों और किसानों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
    किसान संगठन ने वर्ष 2008 में किसानों और तत्कालीन जिला प्रशासन के बीच हुए समझौते के अनुसार आवासीय प्लॉट और अतिरिक्त मुआवजा देने की मांग भी दोहराई। इसके अलावा जेवर टोल प्लाजा प्रबंधन पर किसान संगठनों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
    संगठन ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के 50 किलोमीटर दायरे को टोल मुक्त घोषित करने और जेवर टोल प्लाजा को हटाने की भी मांग उठाई है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    Desh Farmers' agitation intensifies over demands to remove the service road and Jewar toll plaza. Jewar tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026

    उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.