Author: admin

मेरठ, 16 जून (प्र)। आवास एवं विकास परिषद ने संपत्तियों की दरों में वृद्धि की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्रीनगर योजना-7 की 815 संपत्तियों पर सेटबैक छोड़ने के लिए तोड़फोड़ चल रही है। वहां की दरों में 3200 रुपये प्रति वर्गमीटर वृद्धि की गई है। दरें तत्काल प्रभाव से लागू हैं। परिषद की सभी योजनाओं में सबसे महंगी भूमि मंगलपांडे नगर की (41,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर) हो गई है। सबसे ज्यादा वृद्धि विकासपुरी योजना में की गई है। यहां प्रति वर्गमीटर 10 हजार रुपये रुपये बढ़ने के बाद अब संपत्ति के दाम 38 हजार रुपये प्रति वर्ग…

Read More

मुरादाबाद, 16 जून (ता)। डिडोरी गांव में तालाब में दर्ज भूमि पर बनाई गई अवैध मस्जिद, भोजपुर में चामुंडा मंदिर की भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्तीकरण के बाद गत दिवस प्रशासन का फिर बुलडोजर चला। कांठ रोड पर अवैध रूप से बनी हजरत सुल्तान शाह की मजार के साथ बेलवाड़ा गांव में अवैध रूप से बनी मस्जिद को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।हजरत सुल्तान शाह की मजार सड़क किनारे सरकारी भूमि पर बनी थी। पक्का निर्माण भी कर लिया गया था। बिजली तक की व्यवस्था कर ली गई थी। इधर, बेलवाड़ा गांव में गाटा संख्या 195 रखवा 0.243…

Read More

लखनऊ, 16 जून। उत्तर प्रदेश सरकार ने गौ संरक्षण और दुग्ध विकास को नई गति देने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। पशुधन दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश की सभी गौशालाओं में चल रहे अवस्थापना संबंधी कार्य अक्टूबर 2026 तक हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने…

Read More

बरेली, 16 जून (ता)। प्रतिबंधित (चाइनीज) मांझा के चपेट में आने से फिर से एक बड़ा हादसा हो गया। इस बार प्रदेश के गन्ना मंत्री संजय गंगवार के 15 वर्षीय भतीजे आदित्यवीर सिंह गंगवार श्यामगंज पुल पर मांझे के चपेट में आ गए। जिससे उनकी गर्दन, गाल, अंगुली काफी बुरी तरह से कट गई है। घायल अवस्था में राहगीरों ने उन्हें ईशान अस्पताल में भर्ती कराया।अभी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही संजय गंगवार भी अपना दौरा रद कर बरेली पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में डीएम-एसएसपी से बात करेंगे कि आखिर प्रतिबंधित होने…

Read More

वाराणसी 16 जून। वाराणसी के काशी स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में हाल ही में रेलवे प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन की मदद से किलकोहना में स्थित अजगैब शहीद अस्ताना व कब्रिस्तान के साथ ही साथ मस्जिद और हनुमान मंदिर को हटाया था। अब रेलवे प्रशासन ने काशी स्टेशन की मेन इंट्री पर मौजूद मस्जिद गंज शहीदा को खाली करने का नोटिस चस्पा किया है। इस मस्जिद की देख-रेख अन्जुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी करती है। जो ज्ञानवापी मस्जिद की भी देख-रेख करती है।काशी स्टेशन के बाहर स्थित मस्जिद गंज शहीदा को अब रेलवे…

Read More

नई दिल्ली 16 जून। भारत सरकार ने NEET की दोबारा परीक्षा को लेकर भारत में टेलीग्राम मैसेजिंग एप के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। NTA ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 की धारा 69A के तहत टेलीग्राम पर रोक लगाई है। यह रोक 22 जून 2026 तक रहेगी। हालांकि आदेश कब से लागू होगा, इसकी तारीख नहीं दी गई है। NEET री-एग्जाम 21 जून को होगा। सरकार ने एग्जाम के बाद भी टेलीग्राम को…

Read More

मेरठ, 16 जून (प्र)। सावन शुरू होने से पहले पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार फोकस सिर्फ निर्बाध बिजली आपूर्ति पर नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी रहेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने 14 जिलों के अधिकारियों को कांवड़ मार्गों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रबंध निदेशक ने साफ किया है कि जिन मार्गों से कांवड़ यात्री गुजरेंगे, वहां बिजली के खंभों, तारों और ट्रांसफार्मरों की विशेष जांच कराई जाएगी। कांवड़ मार्ग में आने वाले खंभों को…

Read More

नई दिल्ली, 16 जून (ता)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गत दिवस प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और युवाओं से अपील की कि वे कांग्रेस पार्टी के ’छात्रों की गूंज’ राष्ट्रीय आंदोलन को बड़े पैमाने पर समर्थन दें। यह आंदोलन 17 जून को राजस्थान के कोटा से शुरू होगा। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी से परेशान छात्रों की आवाज अब तेज होनी चाहिए। मुझे पता है कि आप थक चुके हैं। आप गुस्से में हैं। लेकिन याद रखिए, जब सरकार…

Read More

मुंबई, 16 जून (ता)। अभिनेता वीर पहाड़िया ने अपनी अगली बड़ी फिल्म नाम: टू लिव इज़ वॉर की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस फिल्म को दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। आने वाली यह फिल्म एक डार्क एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है, जिसमें वीर एक दमदार और रफ-टफ अवतार में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ मजबूत इमोशनल ड्रामा का भी मेल देखने को मिलेगा, जिससे यह वीर की बढ़ती फिल्मोग्राफी की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।चर्चा है कि अभिनेता वरुण शर्मा पहली बार…

Read More

मेरठ 16 जून (प्र)। परीक्षितगढ़ विकास खंड के गांव पूठी में ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक क्रिकेट एकेडमी स्थापित की जा रही है। करीब 10 बीघा भूमि पर बनने वाली इस एकेडमी में बच्चों और युवाओं को प्रशिक्षित कोच की देखरेख में क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मैदान को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की योजना है, जिसमें अभ्यास के लिए नेट के अलावा डे-नाइट मैचों के लिए हाइमास्ट एवं हेलोजन लाइटों की व्यवस्था, चेंजिंग रूम और दर्शकों के बैठने की सुविधाएं शामिल होंगी। पूठी गांव के पूर्व प्रधान और वर्तमान में…

Read More