Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    • 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    • आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
    • किसानों से आधी जमीन खरीदी, दीपावली तक नई टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य
    • मेरठ वाले डेढ़ साल में पी गए करोड़ों की शराब
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मल्टीमीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह में उठी पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा की बात,विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 पत्रकारों को सम्मानित किया गया
    देश

    मल्टीमीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह में उठी पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा की बात,विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 पत्रकारों को सम्मानित किया गया

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 15, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 15 जून (प्र)। मल्टीमीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से गत दिवस ईस्टर्न कचहरी रोड स्थित वैश्य अनाथालय में विचार गोष्ठी व पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

    समारोह को संबोधित करते हुए पद्मश्री सम्मानित शीशराम प्रजापति ने कहा कि यदि पत्रकार ही पीड़ित रहेगा तो समाज को सही दिशा कैसे मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि समाज को पत्रकारों को सम्मान और सहयोग देना चाहिए, क्योंकि पत्रकार समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, पद्मश्री शीशराम प्रजापति, अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा और सेवानिवृत्त सूचना अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद हिमा गौड़ कौशिक ने वंदे मातरम प्रस्तुत किया।

    मुख्य अतिथि बिजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य केवल कार्यपालिका और नौकरशाही ही नहीं, बल्कि पत्रकारिता भी तय करती है। देश में ऐसे अनेक पत्रकार हुए हैं जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर समाज और देश को नई दिशा देने का काम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र शर्मा ने की, जबकि संचालन राजेश शर्मा और विष्णु अवतार रुहेला ने संयुक्त रूप से किया।

    इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार इंद्रमोहन आहूजा, मुकेश गोयल, राजेश शर्मा मडौना, बीके शर्मा, दिनेश चंद्रा, पवन शर्मा, अजय चौधरी, विष्णु अवतार रुहेला, संजय शर्मा, संजीव तोमर, अशोक सोम, पारस गुप्ता सहित कुल 51 पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
    समारोह में वंशिका कौशिक, मुकेश धस्माना, शिव कुमार शर्मा, अरुण सागर, केके शर्मा, ओमपाल ठाकुर, प्रवीन कुमार, रवि ठाकुर, अनु ठाकुर, रविंद्र कुमार, सुल्तान, त्रिनाथ मिश्रा, उत्सव भारद्वाज, विवेक त्यागी, राजीव शर्मा, विजय वर्मा, अक्षय चौधरी और नरेंद्र शर्मा एडवोकेट समेत कई लोग मौजूद रहे।

    meerut news meerut report Multimedia Welfare Association of India tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया

    July 31, 2026

    12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

    July 31, 2026

    आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.